Breaking News :
>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल
ताज़ा खबरेंदेश

उत्तरी कश्मीर के शोपियां में जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने अभी तक एक आतंकी को किया ढेर

आकाश ज्ञान वाटिका, 8 दिसम्बर 2021, बुधवार, श्रीनगर। उत्तरी कश्मीर के शोपियां जिला के चेक चोलैंड क्षेत्र में आज यानि बुधवार सुबह से जारी मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने अभी तक एक आतंकी को मार गिराने में सफलता हासिल की है। अभी भी दो आतंकी छिपे हुए हैं। दोनों ओर से रुक-रुककर फायरिंग जारी है।

स्थानीय पुलिस और सुरक्षाबलों को क्षेत्र में आतंकियों की मौजूदगी का पता चला था। इसके उपरांत क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया गया। इसी दौरान आतंकियों का सुरक्षाबलों से सामना हो गया। सबसे पहले सुरक्षाबलों ने आतंकियों को आत्मसमर्पण करने के लिए चेतावनी दी। आतंकियों ने इस चेतावनी को अनसुना कर फायरिंग शुरू कर दी। दोनों ओर से फायरिंग जारी है। शुरूआती सूचनों के आधार पर बताया जा रहा है कि लश्कर-ए-तैयबा आतंकी संगठन से जुड़े दो से तीन आतंकियों को घेर लिया गया है। आसपास रहने वाले लोगों को लाउड स्पीकर के माध्यम से मुठभेड़ स्थल से दूर रहने के लिए कहा गया है।

कश्मीर के शोपियां जिला में गत 20 अक्टूबर को सुरक्षाबलों ने आतंकी संगठन टीआरएफ के दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया था। इसमें टीआरएफ का जिला कमांडर आदिल अहमद वानी भी शामिल था। यहां यह बता दें कि आदिल वहीं आतंकी था जिसने टारगेट किलिंग के तहत गत अक्टूबर महीने में पुलवामा में बाहरी श्रमिक साकिर अहमद वानी निवासी सहारनपुर उत्तरप्रदेश की हत्या की थी।

जम्मू कश्मीर पुलिस के महानिदेशक दिलबाग सिंह का कहना है कि कश्मीर में गिनती के बचे हुए आतंकियों को किसी भी सूरत में माफ नहीं किया जाएगा। कश्मीर में पाकिस्तान के इशारे पर गिनती के आतंकी कश्मीर में शांति का माहौल खराब करने में जुटे हैं। कश्मीर में मुस्तैद पुलिस के जवान और अन्य सुरक्षा एजेंसियां दुश्मन देश की इस नापाक साजिश को कामयाब नहीं होने देंगी।

दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिला में आतंकवादी आए दिन कोई न कोई वारदात को अंजाम देने की फिराक में रहते हैं। बावजूद इसके जम्मू-कश्मीर पुलिस के मुस्तैद जवान और अन्य सुरक्षा एजेंसियां आतंकियों की इस नापाक साजिश को अंजाम देने से पहले ही उन्हें मौत के घाट उतार देते हैं। हालांकि कई बार आतंकी क्षेत्र में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाने के लिए मासूम नागरिकों को निशाना बनाते हैं लेकिन सुरक्षाबल त्वरित कार्रवाई करते हुए उन्हें ढेर कर देती है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!