Breaking News :
>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश
ताज़ा खबरेंराजनैतिक-गतिविधियाँ

सोनिया गांधी ने कांग्रेस की अहम बैठक में पार्टी को 5 राज्‍यों में विधानसभा चुनाव में जीत के लिए दिए कुछ खास मंत्र

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 अक्टूबर 2021, मंगलवार, नई दिल्‍ली। कांग्रेस की अंतरिम अध्‍यक्ष सोनिया गांधी ने पार्टी को पांच राज्‍यों में होने वाले चुनाव में जीत के लिए कुछ खास मंत्र दिए हैं। उनके दिए मंत्र और सुझाए गए रास्‍ते उस बैठक का हिस्‍सा बने हैं जो मंगलवार को पार्टी हैडक्‍वार्टर में हुई थी। इस बैठक में पार्टी के सभी बड़े पदाधिकारी और विधानसभा चुनाव वाले राज्‍यों के प्रदेश अध्‍यक्ष समेत प्रभारी भी शामिल हुए थे। इस बैठक में जो प्रमुख तीन बातें सोनिया गांधी की तरफ से कही गईं उनमें सबसे प्रमुख था संगठन को मजबूत करना। संगठन की मजबूती के साथ उन्‍होंने ये भी उजागर कर दिया कि संगठन की ताकत जो पहले हुआ करती थी वो अब नहीं रही है।

उन्‍होंने इस बात की भी आशंका जताई कि पार्टी के नेता आम जनता से दूर हो चले हैं। यही वजह थी कि इस बैठक में उन्‍होंने उन सभी नेताओं को दोबारा से आम लोगों से जुड़ने का सख्‍त संदेश दिया है। इसमें उन्‍होंने ये भी साफ कर दिया कि यदि पार्टी को जिताना है तो अपने निजी स्‍वार्थ से ऊपर उठना होगा। सोनिया गांधी की तरफ से इन चुनावों को जीतने का ये दूसरा मूल मंत्र था। उनका तीसरा मंत्र पार्टी के नए सदस्‍यों को शामिल करना था। गौरतलब है कि 1 नवंबर से पार्टी अपना सदस्‍य अभियान शुरू कर रही है। इस अभियान को शुरू करने के बाबत फैसला 16 अगस्‍त को ही ले लिया गया था। सोनिया गांधी ने कहा है कि पार्टी के कार्यकर्ताओं को पार्टी के विचारों से अवगत कराना जरूरी है। उन्‍हें ये बताने की जरूरत है कि हमारी राह क्‍या है। इसके लिए उसको ट्रेनिंग देने की भी जरूरत है

भारतीय युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, महिला कांग्रेस और पार्टी के सोशल मीडिया डिपार्टमेंट ने एक रिजोल्‍यूशन पास कर राहुल गांधी को पार्टी अध्‍यक्ष बनाने की बात कही है। माना जा रहा है कि इस बैठक में इसकी आवाज भी उठ सकती है। इससे पहले हुई सीडब्‍ल्‍यूसी की बैठक में राजस्‍थान, पंजाब, छत्‍तीसगढ़ के सीएम ने राहुल गांधी से अपील की थी कि वो पार्टी के अध्‍यक्ष पद को ग्रहण करें। कांग्रेस प्रवक्‍ता रणदीप सुरजेवाला का कहना है कि राहुल गांधी ने इस बात का विश्‍वास दिलाया है कि उनकी इस मांग पर विचार किया जाएगा। हालांकि इस बारे में इस बैठक में कोई बात हुई इस बारे में फिलहाल कुछ पता नहीं चला है।

बता दें कि वर्तमान समय में कांग्रेस की सरकार केवल पंजाब में ही है। कांग्रेस इस बार यूपी और पंजाब में अपनी पूरी ताकत लगा देना चाहती है। पंजाब में बदले राजनीतिक हालात कांग्रेस के लिए अच्‍छे दिखाई नहीं दे रहे हैं। ऐसे में उसके सामने यहां पर अपनी सरकार को बचाकर रखने की बड़ी चुनौती भी है। इसके अलावा कांग्रेस की निगाह उत्‍तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव पर भी है। यहां की राजनीति में काफी समय से प्रियंका गांधी काफी सक्रिय दिखाई दे रही हैं। य‍ही वजह है कि वो आने वाले दिनों में यूपी के गोरखपुर से प्रतिज्ञा रैली करने वाली हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!