Breaking News :
>>शादी की खुशियां बदलीं मातम में, अमेरिकी हवाई हमले में 5 की मौत>>‘हुंकार: द रोर’ का टीजर हुआ रिलीज़>>अफगानिस्तान के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान, श्रेयस अय्यर को मिली कप्तानी>>उत्तराखंड में मान्यता विहीन मदरसों पर प्रशासन का शिकंजा, रुद्रपुर में एक और मदरसा सील>>स्वीकृत मानचित्र से विचलन कर किया जा रहा था अनाधिकृत निर्माण, एमडीडीए ने की सीलिंग की कार्रवाई>>चीनी के बढ़ते दामों पर प्रशासन सख्त, देहरादून में दो दर्जन से अधिक थोक विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों पर छापेमारी>>संभावित संक्रामक बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जिलों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश>>15 सितंबर से शुरू होगा बदरी-केदार यात्रा का दूसरा चरण, तैयारियों में जुटी बीकेटीसी>>महिलाओं को एआई और साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक, ऋषिकेश में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित>>भारत-नेपाल सीमा पर शहीद स्मारक और विशाल तिरंगे का लोकार्पण, सीएम धामी ने वीर शहीदों को किया नमन>>जनपदों में लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश, मुख्य सचिव ने अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के दिए आदेश>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के समक्ष उठाए प्रदेश के कृषि हित से जुड़े मुद्दे>>भारी बारिश के बीच प्रशासन अलर्ट, एसडीएम और तहसीलदार ने संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण>>विकासखंड थलीसैंण के दूरस्थ मजरा महादेव पहुंचीं डीएम, तहसील दिवस में 175 से अधिक शिकायतों पर मौके से तय हुई कार्रवाई>>संभावित संक्रामक बीमारियों की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>टनकपुर में ‘खेल महाकुंभ 2026’ का भव्य आगाज>>ड्राइंग व भाषण प्रतियोगिता में झलकेगा विकसित भारत का संकल्प- डाॅ. धन सिंह रावत>>रूस के ताबड़तोड़ ड्रोन-मिसाइल हमले से दहला यूक्रेन, 12 लोगों की मौत>>देहरादून की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, 15 सितंबर से युद्धस्तर पर शुरू होगा काम>>मामूली सर्दी-जुकाम समझकर न करें नजरअंदाज, ये लक्षण हो सकते हैं साइनस संक्रमण के संकेत
उत्तराखण्ड

देहरादून में बेरोजगार युवाओं का सचिवालय कूच, सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

विभिन्न पदों पर जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की उठाई मांग 

देहरादून। उत्तराखंड में लंबित भर्तियों को लेकर बेरोजगार युवाओं का आक्रोश एक बार फिर सड़क पर दिखाई दिया। उत्तराखंड बेरोजगार संघ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में अभ्यर्थियों ने सचिवालय कूच कर सरकार से जेई और एई समेत विभिन्न पदों पर जल्द भर्ती प्रक्रिया शुरू करने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान युवाओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों को तत्काल पूरा करने की अपील की।

मंगलवार को उत्तराखंड बेरोजगार संघ के बैनर तले जुटे सैकड़ों अभ्यर्थी सचिवालय की ओर मार्च के लिए निकले। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि लंबे समय से विभिन्न विभागों में रिक्त पद होने के बावजूद भर्ती विज्ञापन जारी नहीं किए जा रहे हैं, जिससे हजारों युवाओं का भविष्य प्रभावित हो रहा है।

युवाओं ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के माध्यम से जूनियर इंजीनियर (JE) और असिस्टेंट इंजीनियर (AE) के पदों पर शीघ्र भर्ती विज्ञापन जारी करने की मांग की। साथ ही सभी लंबित भर्ती प्रक्रियाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करने और नियमित भर्ती कैलेंडर लागू करने की भी मांग रखी, ताकि अभ्यर्थियों को तैयारी और चयन प्रक्रिया को लेकर स्पष्टता मिल सके।

प्रदर्शन के दौरान अभ्यर्थियों ने सरकार की रोजगार संबंधी नीतियों पर भी सवाल उठाए और विभिन्न मुद्दों को लेकर विरोध दर्ज कराया। कुछ प्रदर्शनकारियों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग भी की।

प्रदर्शन को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए। युवाओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!