Breaking News :
>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प
देश

इमरान खान ने कबूला पाकिस्तान में 30 से 40 हज़ार आतंकी मौजूद

 पाकिस्तान में 30 से 40 हज़ार आतंकी अब भी मौजूद, कश्मीर-अफगानिस्तान में ले रहे ट्रेनिंग, इमरान खान ने कबूला

अमेरिका दौरे पर गए प्रधानमंत्री इमरान खान ने पाकिस्तान को लेकर एक चौंकाने वाला खुलासा किया है। प्रधानमंत्री इमरान खान ने सनसनीखेज खुलासा करते हुए कहा है कि पाकिस्तान के अंदर अभी भी 30 से 40 हज़ार आतंकवादी मौजूद हैं, जो फिलहाल अफगानिस्तान और कश्मीर में आतंकी ट्रेनिंग और लड़ाई में शामिल हैं। प्रधानमंत्री इमरान खान ने यह बयान अपने तीन दिवसीय अमेरिकी प्रवास के दौरान संयुक्त राष्ट्र शांति संस्थान में कही है।

इमरान खान ने कहा कि हमारे सत्ता में आने से पहले किसी भी सरकार ने राजनैतिक इच्छाशक्ति नहीं दिखाई है। इमरान खान ने इसके बाद खुलासा किया कि, ‘  अगर आप आतंकी संगठनों की बात करेंगे तो पाकिस्तान के अंदर अभी भी 30 से 40 हजार आतंकवादी मौजूद हैं जो फिलहाल कश्मीर या अफगानिस्तान में ट्रेनिंग ले रहे है या लड़ रहे हैं।’

इससे पहले पाकिस्तानी पीएम इमरान खान ने खुलासा किया था कि पाकिस्तान में 40 आतंकी संगठन चल रहे थे। अमेरिकी सांसदों को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री इमरान खान ने खुलासा किया था कि उनके देश में 40 अलग-अलग आतंकवादी समूह पाकिस्तानी सीमाओं के भीतर काम कर रहे थे। उन्होंने कहा था कि इसकी जानकारी पहले की सरकारों ने अमेरिका को नहीं दी। इमरान खान ने साथ ही कहा कि पिछले 15 साल से पाकिस्तान, अमेरिका को गुमराह करता रहा है।

इमरान खान ने साथ ही कहा कि उनकी(पीटीआई) सरकार के सत्ता में आने से पहले, किसी भी सरकार ने आतंकवादियों को इस जमीन से उखाड़ फेंकने की ‘राजनैतिक इच्छाशक्ति’ नहीं दिखाई थी।

उन्होंने पाकिस्तान की पूर्ववती सरकारों पर जमकर बोला। 2014 में पाकिस्तान के तालिबानी आतंकियों ने आर्मी पब्ल्कि स्कूल में 150 स्कूली बच्चों को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद सभी राजनीतिक पार्टियों ने राष्ट्रीय एक्शन प्लान पर हस्ताक्षर किए थे और हमने दृढ़ निश्चय लिया था कि पाकिस्तान के अंदर आतंकवादियों को पनपने नहीं देंगे।’

इमरान खान ने कहा कि हम पहली सरकार हैं जिन्होंने आतंकवादियों के खिलाफ एक्शन लिया है। ऐसा पहली बार हो रहा है। हमने उनके आतंकी ठिकानों को कब्जे में लिया है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!