Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
ताज़ा खबरेंदेशविज्ञान एवं प्राद्यौगिकी

आइआइटी कानपुर तैयार कर रही है विशेष तकनीक, दुश्मन का ड्रोन का हमला रोकने के साथ ही जासूसी पर भी लगाम

आकाश ज्ञान वाटिका, 29 जून 2021, मंगलवार, कानपुर। हवाई हमलों में फाइटर प्लेन और मिसाइल के साथ अब ड्रोन भी खतरनाक हो गए हैं। ड्रोन के सहारे न सिर्फ जासूसी हो रही है, बल्कि कई देशों में हमले भी हुए हैं।

शनिवार रात जम्मू के एयरफोर्स स्टेशन पर ड्रोन से दो हमले किए गए। अपने देश में यह पहला मामला था। रविवार रात फिर सैन्य मुख्यालय पर ड्रोन मंडराते दिखे। अब ड्रोन हमले और जासूसी रोकने के लिए आइआइटी कानपुर की तकनीक काम आएगी।

दुश्मन देश के ड्रोन हमले रोकने के लिए भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आइआइटी), कानपुर विशेष तकनीक तैयार कर रहा है। इसकी मदद से न सिर्फ हमलावर ड्रोन का ग्लोबल पोजीशनिंग सिस्टम (जीपीएस) हैक किया जा सकेगा, बल्कि उसे जाल डालकर पकड़ा भी जा सकेगा।

इस तकनीक को विकसित करने पर आइआइटी विशेषज्ञ काम कर रहे हैं, जिसका फायदा भारतीय सेना को मिलेगा।

योजना पर चल रहा काम: 

आइआइटी के विशेषज्ञ ऐसा तंत्र विकसित कर रहे हैं, जिससे छोटे-छोटे कई ड्रोन एक साथ उड़ेंगे और सरहद पार से आने वाले ड्रोन पर जाल डाल देंगे। उसके रोटेटर को रोकने की कोशिश रहेगी। दुश्मन ड्रोन के जीपीएस और कम्युनिकेशन सिस्टम को हैक कर उसे आगे बढ़ने से रोका जा सकेगा। ड्रोन को दूसरी ओर से मिल रहे सिग्नल को ब्लाक करने की कोशिश होगी।

ड्रोन में रिटर्न टू ओरिजिन (जहां से आया, वहां वापस) के विकल्प को रोकने की तैयारी रहेगी। इस तकनीक को अभी कंपनियां पिज्जा व अन्य सामान डिलीवरी करने के बाद ड्रोन वापस बुलाने में इस्तेमाल करती हैं।

आइआइटी में बने ड्रोन नहीं आएंगे रडार पर : 

आइआइटी में विभ्रम, सुदर्शन, काकरोच समेत अन्य ड्रोन तैयार हुए हैं। यह अत्यधिक ऊंचाई पर उड़ने के साथ ही सुरक्षित लैंडिंग में सक्षम हैं। इन ड्रोन को आपदा प्रबंधन के लिए इस्तेमाल किया जा चुका है। ये सíवलांस के लिए भी मुफीद हैं। इनमें अब और अत्याधुनिक तकनीक विकसित की जा रही है, जिससे ये दुश्मन के रडार पर न आ सकें।

  • आइआइटी के कुछ विशेषज्ञ खास तरह की तकनीक वाले ड्रोन तैयार करने पर काम कर रहे हैं। इस दिशा में काफी काम हो चुका है। सब ठीक रहा तो जल्द बेहतर परिणाम आएंगे। सुरक्षा कारणों से इस पर ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!