Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
स्वास्थ

नाश्ता करने से पहले एक्सरसाइज़ करना ही अच्छी सेहत का राज़

आकाश ज्ञान वाटिका। एक नए अध्ययन के मुताबिक सुबाह का नाश्ता करने से पहले एक्सरसाइज़ करना ही अच्छी सेहत का राज़ है। इसमें पाया गया कि अगर आप अपने खाने और वर्कआउट करने के समय में कुछ बदलाव करें तो आप ब्लड शुगर लेवल को ज़्यादा बेहतर तरीके से कन्ट्रोल कर पाएंगे।

क्या आप भी फिटनेस फ्रीक हैं? तो आपके लिए एक बात नोट करना ज़रूरी है। शोधकर्त्ताओं ने पाया कि नाश्ता करने से पहले वर्कआउट करना फायदेमंद साबित होता है। ऐसा करने से आपके शरीर को एक्सरसाइज़ का ज़्यादा लाभ मिलेगा।

ये शोध, क्लीनिकल ​​एंडोक्रिनोलॉजी और चयापचय के जर्नल में प्रकाशित हुआ था। इसके अंतर्गत बाथ और बर्मिंघम के विश्वविद्यालयों ने पाया कि अपने खाने और एक्सरसाइज़ करने के समय में बदलाव करने से ब्लड शुगर लेवल को ज़्यादा बेहतर तरीके से कन्ट्रोल किया जा सकता है।

ऐसा था नतीजा 

बाथ यूनीवर्सिटी के शोधकर्ता ज़ेवियर गोनज़ालेज़ ने कहा, “हमने पाया कि एक्सरसाइज़ से पहले नाश्ता करने वालों की तुलना में जिन पुरुषों ने नाश्ता करने से पहले एक्सरसाइज़ की उन्होंने ज़्यादा फैट घटाया। हमारे शोध का नतीजा ये निकला कि जब आप जब अपने व्यायाम और खाने का सही समय अपनाते हैं तो आपके स्वास्थ्य में गहरा और सकारात्मक बदलाव दिखता है।”

छह हफ्तों तक चले इस अध्ययन, में 30 मोटापे या अधिक वज़न के शिकार पुरुषों में से जो नाश्ते से पहले एक्सरसाइज़ करते थे, उन्होंने बाद में व्यायाम करने वाले के मुकाबले दोगुना वज़न घटाया।

अध्ययन में जो लोग शामिल थे उन्हें दो ग्रुप में बांटा गया। एक वो जिन्होंने अपनी लाइफस्टाइल में बदलाव कर एक्सरसाइज़ के बाद ही कुछ खाया और दूसरे वह जिन्होंने अपनी जीवनशैली में कोई बदलाव नहीं किया और एक्सरसाइज़ से पहले नाश्ता करना जारी रखा। उसके बाद इन दो ग्रुप्स के नतीजों को आंकलन किया गया।

इसमें पाया गया कि जिन लोगों डिनर के बाद सीधे दूसरे दिन सबसे पहले व्यायाम किया उनके शरीर ने ऊर्जा के लिए पहले से जमा फैट का इस्तेमाल किया। इसका मतलब यह हुआ कि खाली पेट एक्सरसाइज़ करने से शरीर में पहले से मौजूद फैट घट गया। वहीं, इससे अगले 6 हफ्तों तक वज़न में कोई बदलाव तो नहीं हुआ लेकिन उनकी सेहत में सुधार ज़रूर देखा गया। उनके शरीर ने ब्ल्ड शुगर के स्तर को बेहतर तरीके से नियंत्रण में रखा। इससे डायबिटीज़ और हृदय रोग जैसी बीमारियों का जोखिम भी कम हुआ।

इसके अलावा इस छह सप्ताह के परीक्षण में, शोध दल ने पाया कि नाश्ते से पहले व्यायाम करने वाले ग्रुप की तुलना में नाश्ते से पहले व्यायाम करने वाले ग्रुप की मांसपेशियां ने इंसुलिन को बेहतर तरीके से प्रतिक्रिया दी। जबकि दोनों ग्रुप्स ने एक जैसी एक्सरसाइज़ और खाने का सेवन किया था।

जो लोग नाश्ते से पहले व्यायाम कर रहे थे, उनमें भी महत्वपूर्ण प्रोटीन की अधिक मात्रा देखी गई। खासकर वह जो रक्तप्रवाह से ग्लूकोज़ के परिवहन में शामिल होते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!