Breaking News :
>>संभावित संक्रामक बीमारियों को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, जिलों में निगरानी बढ़ाने के निर्देश>>15 सितंबर से शुरू होगा बदरी-केदार यात्रा का दूसरा चरण, तैयारियों में जुटी बीकेटीसी>>महिलाओं को एआई और साइबर सुरक्षा के प्रति किया जागरूक, ऋषिकेश में राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित>>भारत-नेपाल सीमा पर शहीद स्मारक और विशाल तिरंगे का लोकार्पण, सीएम धामी ने वीर शहीदों को किया नमन>>जनपदों में लंबित मामलों के त्वरित निस्तारण के निर्देश, मुख्य सचिव ने अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई के दिए आदेश>>कृषि मंत्री गणेश जोशी ने केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान के समक्ष उठाए प्रदेश के कृषि हित से जुड़े मुद्दे>>भारी बारिश के बीच प्रशासन अलर्ट, एसडीएम और तहसीलदार ने संवेदनशील क्षेत्रों का किया निरीक्षण>>विकासखंड थलीसैंण के दूरस्थ मजरा महादेव पहुंचीं डीएम, तहसील दिवस में 175 से अधिक शिकायतों पर मौके से तय हुई कार्रवाई>>संभावित संक्रामक बीमारियों की रोकथाम एवं प्रभावी नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट>>टनकपुर में ‘खेल महाकुंभ 2026’ का भव्य आगाज>>ड्राइंग व भाषण प्रतियोगिता में झलकेगा विकसित भारत का संकल्प- डाॅ. धन सिंह रावत>>रूस के ताबड़तोड़ ड्रोन-मिसाइल हमले से दहला यूक्रेन, 12 लोगों की मौत>>देहरादून की सड़कें होंगी गड्ढामुक्त, 15 सितंबर से युद्धस्तर पर शुरू होगा काम>>मामूली सर्दी-जुकाम समझकर न करें नजरअंदाज, ये लक्षण हो सकते हैं साइनस संक्रमण के संकेत>>अल्मोड़ा में मकान ढहने से तीन लोगों की मौत, SDRF ने किए शव बरामद>>बड़ी फिल्मों के बीच चमकी ‘हनुमान अंश’, बॉक्स ऑफिस पर पार किया 40 करोड़ का आंकड़ा>>प्रेमनगर में बरसाती नाले के तेज बहाव में बही क्रेटा, दो की मौत>>SIR को लेकर CDO अभिनव शाह ने की समीक्षा बैठक>>ऋषिकेश-डोईवाला में तीन भवन सील, स्वीकृत नक्शे से विचलन और बिना अनुमति निर्माण पर कार्रवाई>>युवा शक्ति के संकल्प से साकार होगा नशा मुक्त उत्तराखंड- डाॅ. धन सिंह रावत
उत्तराखण्ड

अगर यही रहे हालात तो 1122 बस्तियां तरसेंगी पानी को

देहरादून: प्रदेश में इस वर्ष गर्मियों में 92 पेयजल योजनाएं परेशानी का सबब बन सकती हैं। इनके जलस्रोत सूखने की आशंका जताई जा रही है, जिस कारण इनसे जुड़ी 1122 बस्तियों में पेयजल संकट गहरा सकता है। मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने इसके मद्देनजर गर्मी के दिनों में पेयजल संकट से निपटने के लिए अभी से कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि वैकल्पिक व्यवस्था के रूप में टैंकर व जेनरेटर पहले से ही रिजर्व रखे जाएं।

मुख्य सचिव उत्पल कुमार सिंह ने पेयजल, सूखा मैन्यूअल, स्वच्छ भारत व नमामि गंगे की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पेयजल संकट से निपटने के लिए अभी से कदम उठाने की जरूरत है। जहां आवश्यकता हो वहां हैंडपंप लगाए जाएं। उन्होंने जिलाधिकारियों को सूखा मैन्यूअल का भी गहराई से अध्ययन करने के निर्देश दिए। कहा कि सूखा मैन्यूअल के पैरामीटर के हिसाब से तैयारी की जाए।

इसमें ट्रिगर एक में बारिश न होने से सूखे के संकेत मिलते हैं। ट्रिगर दो में जलस्रोत, जलाशय, भूजल, नमी और वनस्पति इंडेक्स के संकेत मिलते हैं कि पानी न होने का असर फसलों पर पड़ेगा या नहीं। ट्रिगर तीन में मौके पर निरीक्षण कर सूखे से निपटने की कार्ययोजना बनानी है। बैठक में बताया गया कि प्रदेश में अभी तक कहीं भी सूखे की स्थिति नहीं है। मुख्य सचिव ने नमामि गंगे और स्वच्छ भारत अभियान में जियो टेगिंग का कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि नियमित रूप से गंगा और स्वच्छ भारत अभियान की बैठक की जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि गंगा में किसी भी तरह का कूड़ा कचरा न जाए। गंगा के किनारे पडऩे वाली 132 ग्राम पंचायतों के 268 गांवों में लगातार मॉनिटरिंग की जाए। बैठक में सचिव कृषि डी सेंथिल पांडियन, सचिव पेयजल अरविंद ह्यांकी, निदेशक नमामि गंगे राजीव लांघर, सचिव नियोजन रंजीत सिन्हा समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!