Breaking News :
>>इगास के रंग में रंगे सूचना महानिदेशक व उपाध्यक्ष MDDA बंशीधर तिवारी, पहाड़ी गीतों पर जमकर थिरके>>भारतीय क्रिकेट के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा>>सीएम धामी ने रूप चतुर्दशी (छोटी दीपावली) पर समस्त प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>बॉक्स ऑफिस पर सूर्या की ‘सीन’ का धमाका, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>युवाओं के लिए खुशखबरी, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में 54 पदों पर निकली भर्ती>>‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर बने शहजाद पूनावाला, जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये>>लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित>>केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास>>अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं घुटनों का दर्द, कम उम्र के लोग भी हो रहे प्रभावित; जानें इसके कारण और बचाव के तरीके>>दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 07 शव बरामद>>जयपाल मालवीय ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी>>बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का धमाका, पहले दिन ही पार किया 60 करोड़ का आंकडा>>धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग>>लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल>>रंगारंग प्रस्तुतियों और बॉलीवुड गायक वरुण जैन की शानदार परफॉर्मेंस के साथ ‘धरोहर-2026’ का भव्य समापन>>केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद>>अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट>>जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश
फिल्म-जगत

भारतीय बॉक्स ऑफिस पर छाई ‘स्पाइडर मैन : ब्रांड न्यू डे’, 5 दिनों में पार किया 280 करोड़ का आंकड़ा

आकाश ज्ञान वाटिका, मंगलवार, 4 अगस्त 2026, देहरादून। मार्वल सुपरहीरो फिल्म ‘स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे’ भारतीय बॉक्स ऑफिस पर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रही है। रिलीज के पहले वीकेंड में रिकॉर्डतोड़ कमाई करने के बाद फिल्म ने पांचवें दिन यानी पहले सोमवार को भी दमदार कारोबार किया। हालांकि वीकडेज शुरू होने के कारण कलेक्शन में गिरावट आई, लेकिन इसके बावजूद फिल्म ने 280 करोड़ रुपये से ज्यादा की नेट कमाई का आंकड़ा पार कर लिया है।

30 जुलाई को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘स्पाइडर मैन: ब्रांड न्यू डे’ को भारतीय दर्शकों का जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने पहले दिन से ही बॉक्स ऑफिस पर शानदार पकड़ बनाई और महज चार दिनों में 200 करोड़ रुपये से अधिक का कारोबार कर लिया। अब पांचवें दिन भी फिल्म ने अच्छी कमाई करते हुए अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी है।

सोमवार को वीकडेज की शुरुआत के साथ फिल्म की कमाई में सामान्य गिरावट दर्ज की गई। आंकड़ों के अनुसार, फिल्म ने पांचवें दिन करीब 23.80 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया। यह आंकड़ा दर्शाता है कि वीकेंड खत्म होने के बाद भी फिल्म के प्रति दर्शकों की दिलचस्पी बनी हुई है।

अगर पहले पांच दिनों की कमाई पर नजर डालें तो फिल्म ने पहले दिन 60.60 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 49.35 करोड़ रुपये, तीसरे दिन 70.25 करोड़ रुपये, चौथे दिन 77.75 करोड़ रुपये और पांचवें दिन 23.80 करोड़ रुपये का कारोबार किया। इसके साथ ही भारत में फिल्म का कुल नेट कलेक्शन 281.75 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है।

भाषाई प्रदर्शन की बात करें तो फिल्म को सबसे ज्यादा सफलता अंग्रेजी संस्करण में मिली है, जिसने 154.35 करोड़ रुपये का कारोबार किया। वहीं हिंदी संस्करण ने 100.25 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके अलावा फिल्म तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में भी रिलीज हुई है, जहां इसे अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।

निर्देशक डेस्टिन डेनियल क्रेटन की इस फिल्म में टॉम हॉलैंड एक बार फिर पीटर पार्कर/स्पाइडर-मैन के किरदार में नजर आए हैं। उनके साथ जेंडाया, जैकब बैटलन, जॉन बर्नथल, मार्क रफ्लो और सैडी सिंक भी अहम भूमिकाओं में दिखाई दे रहे हैं। फिल्म की कहानी और एक्शन सीक्वेंस दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल रहे हैं।

(साभार)

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.