Breaking News :
>>आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा, विभागों को कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश>>गैस और तेल संकट को लेकर हरक सिंह रावत का केंद्र सरकार पर हमला>>हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई को खुलेंगे, यात्रा की तैयारियां शुरू>>रोजाना दूध में मखाना मिलाकर पीने से शरीर को मिलते हैं कई स्वास्थ्य लाभ>>पुष्कर सिंह धामी ने 63 सफाई निरीक्षकों को दिए नियुक्ति पत्र>>जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उन्हें पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी>>मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट मार्से पेड्रोजो का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर>>उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और बर्फबारी से फिर लौटी ठंड>>कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लगी आग से 11 लोग घायल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया गहरा शोक>>जनरल बिपिन रावत की जयंती पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण>>बूथ जीता, चुनाव जीता के मूलमंत्र पर चुनाव तैयारी मे जुटे कार्यकर्ता: चुग>>दून में अंतरराष्ट्रीय जूनियर टेनिस टूर्नामेंट शुरू>>डाइट में ये छोटे बदलाव करने से घटा सकते हैं तेजी से वजन, जानिए एक्सपर्ट की सलाह>>किसान केवल अन्नदाता ही नहीं बल्कि राष्ट्र के सच्चे नायक भी हैं- मुख्यमंत्री धामी>>राजकुमार राव की नई फिल्म ‘रफ्तार’ का ऐलान, रिलीज तारीख भी आई सामने>>पिथौरागढ़ सीमांत क्षेत्र से नगर पंचायत अध्यक्ष समेत कई जनप्रतिनिधि भाजपा में शामिल>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा
उत्तराखण्ड

महिला जिला पंचायत सदस्य की जगह पति ने ली शपथ

हरिद्वार: सरकार के तमाम दावों के बावजूद महिलाएं पति की छाया से बाहर नहीं निकल पा रही हैं। सोमवार को तो हद उस समय हो गई जब निर्वाचित सदस्यों के शपथ ग्रहण समारोह में महिला जिला पंचायत सदस्य की बजाए उसके पति ने ही शपथ ले ली। शपथ दिलाने वाले अधिकारी और चेयरमैन भी यह सब रोकने की बजाए पति को सहयोग करते हुए नजर आए।

जिला पंचायत सदस्य की खाली हुई मानकपुर आदमपुर सीट एवं जमालपुर कलां पर 19 जून को मतदान और 22 जून को मतगणना हुई थी। जमालपुर कलां में शशि और मानकपुर आदमपुर सीट से सुभाष वर्मा निर्वाचित हुए थे। सोमवार को जिला पंचायत कार्यालय में दोनों नए निर्वाचित सदस्यों का शपथ ग्रहण समारोह था, लेकिन शपथ ग्रहण समारोह में उस समय अजीबों-गरीबों वाकया देखने को मिला, जब जमालपुर से निर्वाचित सदस्य शशि के पति प्रमिल न केवल उनके साथ कार्यक्रम में पहुंचे, बल्कि शपथ ग्रहण समारोह में पत्नी के बराबर में शपथ पत्र लेकर खड़े हो गए।

इसके बाद जो हुआ वह शायद हरिद्वार जिला पंचायत के इतिहास में पहली बार हुआ होगा, क्योंकि जिला पंचायत सदस्य के पति ने ही शपथ ले ली। जिला पंचायत अध्यक्ष सविता चौधरी निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलाती रहीं और शशि की बजाए उनके पति शपथ लेते रहे। यह सब नजारा अपर मुख्य अधिकारी राजीव कुमार नाथ त्रिपाठी भी न केवल देखते रहे, बल्कि शपथ दिलाने में पति को सहयोग करते रहे।

राजीव कुमार नाथ त्रिपाठी (अपर मुख्य अधिकारी, जिपं हरिद्वार) का कहना है कि निर्वाचित महिला कम पढ़ी-लिखी होंगी, इसके कारण वह ठीक ढंग से शपथ लेने के दौरान बोल नहीं सकी। इसलिए उनके पति ने सहयोग किया, लेकिन उनके पति ने शपथ नहीं ली। अगर फिर भी ऐसा है तो शपथ ग्रहण समारोह की रिकॉर्डिंग की जांच की जाएगी। रिकॉर्डिंग की जांच के बाद ही जो जरूरी होगा वह किया जाएगा।

दीपक रावत (जिलाधिकारी, हरिद्वार) का कहना है कि जिला पंचायत सदस्य की बजाए अगर उसके पति ने शपथ ग्रहण की है तो मामले की जांच की जाएगी। अगर जांच के बाद मामला सही पाया गया तो संबंधित दोषी अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!