Breaking News :
>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
ताज़ा खबरेंफिल्म-जगत

ई-मेल के आदान-प्रदान को लेकर ऋतिक-कंगना केस के सिलसिले में मुंबई क्राइम ब्रांच ने ऋतिक रोशन को भेजा समन

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 फ़रवरी 2021, शुक्रवार। मुंबई पुलिस की क्राइम ब्रांच ने कंगना रनोट के साथ चल रहे मामले में ऋतिक रोशन को अपना बयान दर्ज़ करवाने के लिए शनिवार को सुबह 11 बजे तलब किया है। वर्ष 2016 में ई-मेल के आदान-प्रदान को लेकर ऋतिक ने कंगना के ख़िलाफ़ एक मामला दर्ज़ करवाया था।

एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक़, ऋतिक ने दावा किया था कि कोई फ़र्ज़ी ई-मेल आईडी से उनके नाम से कंगना को मेल भेज रहा था। इस पर कंगना ने दावा किया था कि वो ई-मेल आईडी उन्हें ऋतिक उपलब्ध करवायी गयी थी और दोनों उसी मेल आईडी पर 2014 से संवाद कर रहे हैं। ई-मेल कथित तौर पर वर्ष 2013-14 में भेजे गये थे।

इस रिपोर्ट में बताया गया है कि वर्ष 2016 में कंगना ने ऋतिक को सिली एक्स कहा था, जिसके बाद ऋतिक ने उन्हें एक लीगल नोटिस भेजा था। ऋतिक ने कंगना के साथ किसी तरह के रिश्ते से भी इनकार किया था। बता दें, कंगना ने ऋतिक के साथ कृष 3 और काइट्स में काम किया था। कंगना ने आरोप लगाया था कि ऋतिक की ओर से सैकड़ों मेल भेजकर उन्हें परेशान किया जा रहा है। पुलिस ने कंगना के बयान भी दर्ज़ किये थे। शुरुआती जांच में पाया था कि ई-मेल कंगना की मेल आईडी से भेजे गये थे, हालांकि ने ऋतिक को ई-मेल भेजने की बात को ग़लत बताया था।

वर्ष 2016 में साइबर सेल ने ऋतिक का लैपटॉप और मोबाइल फोन भी जांच के लिए क़ब्ज़े में ले लिया था। वर्ष 2020 में ऋतिक के लॉयर महेश जेठमलानी की गुज़ारिश पर यह मामला मुंबई पुलिस की साइबर सेल से क्रिमिनल इंटेलीजेंस यूनिट को स्थानांतरित कर दिया गया था।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!