Breaking News :
>>पोषण माह के समापन पर आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों को किया सम्मानित>>पाबौ में पशुपालन विभाग ने लगाया जन-जागरूकता एवं पशु चिकित्सा शिविर, 40 पशुपालक लाभान्वित>>सिरासू में पर्यटन सुविधाओं के विस्तार और स्थानीय स्वरोजगार को मिलेगा बढ़ावा, जिलाधिकारी ने किया भ्रमण>>सेवा संकल्प अभियान के तहत रायपुर विधानसभा में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रतिभाग>>राहुल गांधी की बयानबाजी के विरोध में भाजपा का प्रदर्शन, फूंका पुतला>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से पूर्व सैनिक संगठनों के पदाधिकारियों एवं पूर्व सैनिकों ने की भेंट>>जनसमस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करें अधिकारी- मुख्यमंत्री>>पिज्जा-बर्गर नहीं, इस बार शिमला मिर्च से बनाएं चटपटी बेसन वाली सब्जी; जानें आसान रेसिपी>>हिमंत बिस्वा सरमा ने राहुल गांधी पर कसा तंज, दिल्ली आंदोलन को बताया तमाशा>>सीजेपी के प्रदर्शन को संबित पात्रा ने बताया ‘फ्लॉप शो’, विपक्ष पर लगाए अराजकता फैलाने के आरोप>>मुरादाबाद में मौसम का कहर, कहीं ओलावृष्टि तो कहीं गिरे पेड़, किसानों की फसलें बर्बाद>>नोबेल शांति पुरस्कार नहीं मिलने पर भड़के ट्रंप, बोले- अमेरिका इस अपमान को नहीं भूलेगा>>Gold-Silver Price- सोने की कीमत में ₹1,900 का उछाल, चांदी भी हुई ₹4,500 महंगी>>अखरोट या बादाम, दिमाग के लिए कौन ज्यादा फायदेमंद? जानिए दोनों के पोषक तत्वों और स्वास्थ्य लाभों के बारे में>>प्यार, जुदाई और एक्शन का तड़का, रिलीज हुआ गुरमीत चौधरी की फिल्म ‘तुम मेरे हो’ का ट्रेलर>>नशे के नेटवर्क पर होगा करारा प्रहार, ड्रग्स माफियाओं पर कसेगा शिकंजा>>देहरादून में कम लिंगानुपात वाले क्षेत्रों पर रहेगी विशेष नजर, अल्ट्रासाउंड केंद्रों की होगी सघन निगरानी>>पाबौ का भराड़ी देवी स्वयं सहायता समूह बना मिसाल, गांव में ही रोजगार से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं>>मानसिक स्वास्थ्य, बालिका अधिकारों और विधिक सहायता के प्रति विद्यार्थियों को किया जागरूक>>किशोरों की मानसिक सेहत पर बढ़ रहा चिंता का असर, जानें लक्षण और बचाव के उपाय
उत्तराखण्ड

यहां अधिकारी कुपोषित बच्चों को लेंगे गोद, जानने के लिए पढ़िए पूरी खबर

देहरादून । देवभूमि के आंगनबाड़ी केंद्रों में पंजीकृत 20 हजार से अधिक कुपोषित बच्चों को हष्ट-पुष्ट बनाने की दिशा में सरकार गंभीर नजर आ रही है। मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने मनरेगा के कार्यों की समीक्षा के दौरान अधिकारियों से अपील की कि वे अपने सामाजिक दायित्व के तहत दो-दो कुपोषित बच्चों को गोद लें। साथ ही यह भी निर्देश दिए कि कुपोषित बच्चों के परिवारों की भोजन की आदत, आर्थिकी और सामाजिक पृष्ठभूमि का भी विस्तृत अध्ययन किया जाए। उन्होंने कुपोषित बच्चों की माताओं को राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार मिशन से जोड़ने के निर्देश भी दिए।

 उत्तराखंड में में संचालित 20066 आंगनबाड़ी केंद्रों में 20 हजार से अधिक कुपोषित बच्चे पंजीकृत हैं। इसके अलावा मलिन बस्तियों के बच्चों को भी इसमें शामिल कर लिया जाए तो यह आंकड़ा कहीं अधिक बैठेगा। हालांकि, बच्चों को कुपोषण से निजात दिलाने के मद्देनजर राष्ट्रीय पोषण मिशन समेत कई योजनाएं संचालित हो रही हैं। फिर भी कुपोषण के दंश से अभी तक निजात नहीं मिल पाई है।

अब सरकार ने इसे लेकर गंभीरता से कदम उठाने की ठानी है। इस कड़ी में कुपोषित बच्चों के परिवारों की आर्थिकी दुरुस्त करने के मद्देनजर उन्हें मनरेगा से जोड़ने पर फोकस किया जा रहा है। भुगतान न होने की जांच के निर्देश मनरेगा की समीक्षा बैठक के दौरान यह बात भी सामने आई कि कई जगह ग्राम प्रधानों और अन्य जनप्रतिनिधियों की शिकायतें हैं कि मनरेगा में समय पर भुगतान नहीं होता। मुख्यमंत्री ने इसे गंभीरता से लेते हुए प्रमुख सचिव ग्राम्य विकास को प्रकरणों की जांच के निर्देश दिए।

उन्होंने मनरेगा के कार्यों के सोशल ऑडिट को अधिक पारदर्शी व सुदृढ़ बनाने, मनरेगा में भूमि उत्पादकता में सुधार, मत्स्य पालन, बंजर भूमि विकास, पशुबाड़ा निर्माण, उद्यानीकरण, रेशम, वनीकरण के जरिये आजीविका में सुधार पर खास फोकस करने के लिए भी कहा। सिक्योर सॉफ्टवेयर की लॉन्चिंग बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने मनरेगा के तहत तैयार होने वाले आगणनों में एकरूपता और त्रुटिहीनता के मद्देनजर सिक्योर सॉफ्टवेर की लॉन्चिंग की। यह सॉफ्टवेयर देहरादून जिले से प्रारंभ किया गया है। बताया गया कि 15 जनवरी तक इसे सभी जिलों में लागू कर दिया जाएगा।

पिरुल एकत्रीकरण को केंद्र को भेजेंगे प्रस्ताव राज्य में फायर सीजन के दौरान जंगल की आग का सबब बनने वाली चीड़ की पत्तियों यानी पिरुल के एकत्रीकरण कार्य को मनरेगा में शामिल करने के मद्देनजर केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने यह जानकारी दी।

उन्होंने यह भी बताया कि मनरेगा के तहत राज्य में सगंध खेती और ऐरामा क्लस्टर भी विकसित किए जाएंगे। शिवांश खाद को करेंगे प्रोत्साहित मुख्यमंत्री ने मनरेगा के तहत वर्मी कंपोस्ट के साथ ही राज्य में शिवांश खाद को प्रोत्साहित करने के निर्देश दिए। इसके तहत राज्य के 15 ऑर्गनिक ब्लाकों में पायलट प्रोजेक्ट के तहत इस खाद का निर्माण व उपयोग शुरू किया जाएगा।

यह भी दिए निर्देश 

-हरिद्वार के करतापुर गांव में देशी गाय के संरक्षण-संव‌र्द्धन के साथ दिल्ली तक हो दूध की मार्केटिंग

-प्रत्येक जिले में अल्मोड़ा जिले के कोसी मॉडल को अपनाते हुए दो से तीन नदियों को करें पुनर्जीवित

-राज्य में गोशालाओं व पशुगृहों को सुविधाजनक और आरामदायक बनाया जाए

-वन पंचायतों में संगध खेती व जड़ी-बूटी उत्पादन को बने कार्ययोजना

-पिथौरागढ़, उत्तरकाशी व रुद्रप्रयाग में ट्राउट मछली पालन पर हो खास फोकस

-मनरेगा में उद्यान विभाग के अंर्तगत विकसित किए जाएं अखरोट क्लस्टर

-राज्य में ग्रामीण हाट के लिए भूमि की व्यवस्था और नए हाट बनाए जाएं

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!