Breaking News :
>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प
उत्तराखण्डरुद्रप्रयाग

स्वास्थ्य मंत्री डाॅ० धन सिंह रावत ने श्री केदारनाथ धाम में बनाए जा रहे चिकित्सालय के निर्माण कार्य को शीघ्रता से शीघ्र पूर्ण करने के दिए निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, 9 फ़रवरी 2023, गुरुवार, रुद्रप्रयाग। श्री केदारनाथ धाम में आने वाले तीर्थ यात्रियों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए की जा रही तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के संबंध में स्वास्थ्य मंत्री डाॅ० धन सिंह रावत की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में स्वास्थ्य विभाग, संबंधित अधिकारियों एवं जन प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

बैठक में स्वास्थ्य मंत्री ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी को निर्देश दिए हैं कि श्री केदारनाथ धाम एवं यात्रा मार्ग में आने वाले तीर्थ यात्रियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हों इसके लिए उन्होंने गौरीकुंड से श्री केदारनाथ धाम पैदल मार्ग में प्रत्येक एक कि.मी. की दूरी पर एमआरपी (मेडिकल रिलीफ पोस्ट) स्थापित करने के निर्देश दिए जिसमें पर्याप्त स्टाफ सहित दवाईयां उपलब्ध रहें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि सभी मेडिकल रिलीफ पोस्टों में पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन कंशटेटर की भी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने जनपद के पर्वतीय क्षेत्र में सभी स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए गुप्तकाशी में उप जिला चिकित्सालय खोले जाने के लिए भी भूमि चिन्हित करने एवं सभी चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए जल्द से जल्द प्रस्ताव तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि सोनप्रयाग में स्थाई चिकित्सालय तैयार किए जाने के लिए भी भूमि का चयन करने के लिए निर्देशित किया गया। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि यात्रा मार्ग में पयाप्त मात्रा में एंबुलेंस व्यवस्था भी उपलब्ध कराई जाए ताकि किसी व्यक्ति का स्वास्थ्य खराब होने पर उसे तत्काल चिकित्सालय में उपचार हेतु लाया जा सके।

स्वास्थ्य मंत्री द्वारा श्री केदारनाथ धाम में बनाए जा रहे चिकित्सालय के निर्माण कार्य को शीघ्रता से शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने यह भी कहा कि जिन चिकित्सालयों में चिकित्सकों एवं कर्मचारियों के लिए आवास व्यवस्था उपलब्ध नहीं है ऐसे चिकित्सालयों में आवास बनाए जाने के लिए प्रस्ताव तैयार कर उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। उन्होंने यात्रा मार्ग में भी यात्रा कंट्रोल रूम भी स्थापित करने के निर्देश दिए ताकि किसी व्यक्ति का स्वास्थ्य खराब होने की दशा में अपने परिजनों से वार्ता कर सकें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए हैं कि केदारनाथ धाम एवं यात्रा मार्ग में उपलब्ध कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं की भी पचास बड़े होर्डिंग एवं सौ छोटे होर्डिंग लगवाने के भी निर्देश दिए ताकि आने वाले यात्रियों को स्वास्थ्य सुविधा की जानकारी उपलब्ध हो सके तथा इसका व्यापक प्रचार-प्रसार हो सके। उन्होंने कहा कि त्रिजुगीनारायण, तुंगनाथ आदि धार्मिक स्थलों पर भी आने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए सभी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि जनपद वासियों एवं चारधाम यात्रा में आने वाले तीर्थ यात्रियों को सभी चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने में धन एवं संसाधनों की कोई कमी नहीं होने दी जाएगी। चारधाम यात्रा को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए सरकार द्वारा हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।

बैठक में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने स्वास्थ्य मंत्री को आश्वस्त किया है कि उनके द्वारा जो भी दिशा-निर्देश एवं सुझाव दिए गए हैं उनका अनुपालन सुनिश्चित किया जाएगा तथा सभी आवश्यक व्यवस्थायें समय से सुनिश्चित कराई जायेंगी।

इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डाॅ० एचसीएस मार्तोलिया ने श्री केदारनाथ धाम एवं यात्रा मार्ग में की जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं एवं डाॅक्टर व स्टाफ तैनात किए जाने के संबंध में जानकारी दी गई। उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम एवं यात्रा मार्ग में जिन डाॅक्टरों एवं कार्मिकों की तैनाती की जाएगी उन्हें पूर्ण प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा।

बैठक में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती अमरदेई शाह, विधायक रुद्रप्रयाग भरत सिंह चौधरी, जिलाध्यक्ष भाजपा महावीर सिंह पंवार, पूर्व जिलाध्यक्ष विजय कप्रवाण, मुख्य विकास अधिकारी नरेश कुमार, अपर जिलाधिकारी दीपेंद्र सिंह नेगी, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ० राजीव सिंह पाल, मुख्य शिक्षा अधिकारी विनोद प्रसाद सिमल्टी, डाॅ० आशुतोष, डाॅ० शशि सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!