Breaking News :
>>भारतीय क्रिकेट के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा>>सीएम धामी ने रूप चतुर्दशी (छोटी दीपावली) पर समस्त प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>बॉक्स ऑफिस पर सूर्या की ‘सीन’ का धमाका, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>युवाओं के लिए खुशखबरी, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में 54 पदों पर निकली भर्ती>>‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर बने शहजाद पूनावाला, जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये>>लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित>>केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास>>अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं घुटनों का दर्द, कम उम्र के लोग भी हो रहे प्रभावित; जानें इसके कारण और बचाव के तरीके>>दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 07 शव बरामद>>जयपाल मालवीय ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी>>बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का धमाका, पहले दिन ही पार किया 60 करोड़ का आंकडा>>धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग>>लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल>>रंगारंग प्रस्तुतियों और बॉलीवुड गायक वरुण जैन की शानदार परफॉर्मेंस के साथ ‘धरोहर-2026’ का भव्य समापन>>केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद>>अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट>>जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश>>जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
देशराजनैतिक-गतिविधियाँ

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 : कांग्रेस ने लॉन्च किया घोषणा पत्र

किसानों और महिलाओं के लिए किए बड़े वादे

आकश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 28 सितम्बर 2024, चंडीगढ़। हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने अपना 40 पेज का घोषणा पत्र जारी कर दिया है। इस घोषणा पत्र में कांग्रेस ने किसानों, महिलाओं, और युवाओं के लिए कई बड़े वादे किए हैं। कांग्रेस ने किसानों के लिए किसान आयोग के गठन और एमएसपी गारंटी के लिए तत्काल कानून बनाने का वादा किया है। इसके साथ ही, महिला किसानों को विशेष सुविधाएं देने की भी घोषणा की गई है।

घोषणा पत्र के कुछ प्रमुख वादे इस प्रकार हैं:

  • किसानों के लिए किसान आयोग का गठन।
  • एमएसपी की कानूनी गारंटी।
  • किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों को शहीद का दर्जा और सिंघु बॉर्डर पर स्मारक का निर्माण।
  • महिलाओं को हर महीने दो हजार रुपये की आर्थिक सहायता।
  • प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में महिला कॉलेज और महिला ITI की स्थापना।
  • विदेशों में नौकरियों के लिए हरियाणा विदेशी रोजगार बोर्ड का गठन।
  • सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर से पानी लाने का वादा और सुप्रीम कोर्ट के फैसले को लागू करने की प्रतिबद्धता।
  • दो लाख सरकारी नौकरियां सृजित करने का वादा।
  • पेपर लीक मामलों के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट का गठन।
  • 25 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा।
  • छात्राओं के लिए मुफ्त पिंक मिनी बस और पिंक ई-रिक्शा की सुविधा।
  • महिलाओं की समस्याओं के समाधान के लिए सिंगल विंडो सिस्टम की शुरुआत।
  • सस्ती और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का वादा।
  • कांग्रेस ने अपने घोषणा पत्र को “हाथ बदलेगा हालात” नाम से जारी किया है, जिसमें जनता के सामने 7 प्रमुख गारंटी भी पहले दी जा चुकी हैं।

अब देखना यह होगा कि कांग्रेस अपने इन वादों से हरियाणा की जनता को कितना प्रभावित कर पाती है।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *