Breaking News :
>>जिलाधिकारी ने कलेक्ट्रेट परिसर स्थित कार्यालयों, रिकॉर्ड रूम एवं आपदा परिचालन केन्द्र का किया निरीक्षण>> “अपनापन – नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव” पुस्तक का विमोचन, कृषि मंत्री गणेश जोशी हुए शामिल>>आयुक्त गढ़वाल मंडल ने अधिकारियों के साथ की समन्वय एवं परिचयात्मक बैठक>>आईपीएल 2026 : क्वालिफायर-1 में आज आरसीबी और गुजरात टाइटंस होंगी आमने-सामने>>‘अपनापन–नरेंद्र मोदी संग मेरे अनुभव’ पुस्तक का लोकार्पण कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी>>उत्तराखंड में बकरीद अवकाश की तारीख बदली, अब 28 मई को रहेगा सार्वजनिक अवकाश>>गंगोत्री-यमुनोत्री मार्ग पर बिना फिटनेस और ओवरलोड वाहनों पर कसेगा शिकंजा, जिलाधिकारी के सख्त निर्देश>>उत्तराखंड में गर्मी का कहर जारी, देहरादून में तापमान 40 डिग्री के पार>>सामंथा की ‘मां इंटी बंगारम’ का ट्रेलर रिलीज, 19 जून को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>NSG के मेजर अखिलेश भट्ट के नेतृत्व में उत्तराखंड के वीरों ने एवरेस्ट पर लहराया तिरंग>>हल्द्वानी में बनेगा अत्याधुनिक कुमाऊँ मीडिया सेंटर, मुख्यमंत्री धामी ने किया शिलान्यास>>एमडीडीए का अवैध निर्माणों पर शिकंजा, ऋषिकेश से विकासनगर तक ध्वस्तीकरण और सीलिंग की कार्रवाई>>देहरादून को मिला नया नेतृत्व, डॉ. आशीष चौहान ने संभाली जिलाधिकारी की कमान>>मुख्यमंत्री के नेतृत्व में क्षेत्र में अभूतपूर्व विकास कार्य हुए हैं- महाराज>>स्वामी विवेकानंद की विचारधारा युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रेरणा देती है-  गणेश जोशी>>मुख्यमंत्री धामी ने खटीमा में 89 लाख रुपये की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण>>‘वेलकम टू द जंगल’ का नया गाना ‘घिस घिस घिस’ रिलीज, अक्षय-अक्षरा की जोड़ी ने जीता दिल>>लंबित स्वास्थ्य उपकेंद्रों के 391 पदों को कैबिनेट में लाकर जल्द पुनर्जीवित करने की मांग>>मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारियों के साथ की वर्चुअल बैठक>>शराब पीकर सड़क पर हंगामा करने वाला कार चालक गिरफ्तार, वाहन सीज
देशविदेश

विदेश मंत्री जयशंकर ‘संयुक्त राष्ट्र महासभा’ के 79वें सत्र में शामिल होने के लिए पहुँचे अमेरिका

4 देशों के विदेश मंत्रियों से की मुलाकात, साथ ही मैत्रीपूर्ण संबंधों को विस्तार देने पर दिया जोर 

आकश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 28 सितम्बर 2024, नई दिल्ली/वॉशिंगटन। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र महासभा के 79वें सत्र से इतर संयुक्त अरब अमीरात, सिंगापुर, उज्बेकिस्तान और डेनमार्क के अपने समकक्षों से मुलाकात की। नेताओं के बीच हुई वार्ता के दौरान भारत के इन देशों के साथ संबंधों को मजबूत करने तथा मैत्रीपूर्ण संबंधों को विस्तार देने पर जोर दिया गया। जयशंकर संयुक्त राष्ट्र महासभा के 79वें सत्र में शामिल होने के लिए अमेरिका पहुँचे हुए हैं। शुक्रवार को उन्होंने सिंगापुर के अपने समकक्ष विवियन बालाकृष्णन से मुलाकात की। विदेश मंत्री ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर बालाकृष्णन से हुई बातचीत को शानदार बताया।

कहा, ‘सिंगापुर की विदेश मंत्री विवियन बालाकृष्णन के साथ लंबी बातचीत अच्छी रही।’ इसके अलावा, उज्बेकिस्तान के विदेश मंत्री बख्तियार सैदोव से भी मुलाकात की। उन्होंने एक्स पर कहा, ‘आज न्यूयॉर्क में उज्बेकिस्तान के प्रधानमंत्री सैदोव से मिलकर बहुत खुशी हुई। हमारे द्विपक्षीय संबंधों में हुई प्रगति की सराहना करता हूं। क्षेत्र के बारे में उनकी समझ को महत्व देता हूं।’ उन्होंने यह भी बताया, ‘तुर्कमेनिस्तान के उप प्रधानमंत्री और विदेश मंत्री रसित मेरेडोव के साथ गर्मजोशी भरी मुलाकात हुई। तुर्कमेनिस्तान के राष्ट्रीय दिवस की शुभकामनाएं दीं। हमारे मैत्रीपूर्ण संबंधों को और बढ़ाने पर चर्चा हुई।’

जयशंकर ने संयुक्त अरब अमीरात के विदेश मंत्री से भी मुलाकात की। उन्होंने कहा, ‘अपने प्रिय मित्र- यूएई के उप प्रधानमंत्री एवं विदेश मंत्री शेख अब्दुल्ला बिन जायद बिन सुल्तान अल नाहयान से मिलकर हमेशा खुशी होती है। आपसी संबंधों और दुनिया के घटनाक्रम पर बातचीत हुई।’ उन्होंने महासभा के इतर डेनमार्क के विदेश मंत्री लार्स लोके रासमुसेन से भी मुलाकात की और यूक्रेन संघर्ष पर अपने विचार साझा किए। कहा, ‘आज संयुक्त राष्ट्र महासभा के इतर डेनमार्क के विदेश मंत्री से मिलकर खुशी हुई।

हमारे संबंधों के सकारात्मक दिशा की ओर बढ़ने की सराहना की। यूक्रेन संघर्ष पर विचार साझा किए।’ वहीं, भारतीय विदेश मंत्री ने कहा, ‘नीदरलैंड के विदेश मंत्री कैस्पर वेल्डकैंप से मिलकर खुशी हुई। मौजूदा रणनीतिक मुद्दों पर खुलकर और सकारात्मक चर्चा हुई।’ जयशंकर ने नॉर्थ मैसेडोनिया के विदेश मंत्री टिमको मुकुंस्की से भी मुलाकात की और क्षेत्र के साथ निवेश, संपर्क और सहयोग पर चर्चा की।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!