Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
देश

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने राष्ट्रपति कोविंद से की मुलाकात, गृह मंत्री अमित शाह से भी मिलेंगे

आकाश ज्ञान वाटिका, 17 जून 2021, गुरुवार, नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में चुनाव के बाद राजनीतिक हिंसा और भाजपा के दो दर्जन विधायकों के पाला बदलने की खबरों के बीच मंगलवार को दिल्ली पहुंचे राज्य के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने आज राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात की। जानकारी के अनुसार उनका प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह से मिलने का कार्यक्रम है। वे 18 जून को कोलकाता वापस जाएंगे। इससे पहले बुधवार को राज्यपाल ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों प्रह्लाद जोशी और प्रह्लाद सिंह पटेल से भी मुलाकात की।

राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने ट्वीट किया कि भारत के कोयला, खनन एवं संसदीय कार्य मंत्री प्रह्लाद जोशी से विभिन्न मुद्दों पर सार्थक बातचीत हुई। ट्विटर पर किए गए एक अन्य पोस्ट में उन्होंने कहा कि केंद्रीय सांस्कृतिक, पर्यटन मंत्री प्रह्लाद पटेल के साथ विक्टोरिया मेमोरियल, भारतीय संग्रहालय समेत अन्य मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई। इसका मकसद इन निकायों के प्रभाव को बढ़ाना है।

इस पर तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता व सांसद सौगत रॉय ने कहा कि हमने ऐसे राज्यपाल को कभी नहीं देखा, जो संविधान और उसके मानदंडों का सम्मान नहीं करते हैं। वह प्रत्येक संवैधानिक मानदंड का उल्लंघन करते रहे हैं। हमारे संविधान के अनुसार राज्यपाल को मुख्यमंत्री की अध्यक्षता वाले मंत्री परिषद के निर्देशों के अनुसार कार्य करना चाहिए, लेकिन वह इस तरह के किसी भी मानदंड का पालन नहीं करते हैं और अपनी मर्जी और कल्पना के मुताबिक काम करते हैं। उन्होंने सवाल किया कि राज्यपाल दिल्ली क्यों गए हैं और वहां केंद्रीय मंत्रियों से क्यों मिल रहे हैं? वहीं, तृणमूल सांसद महुआ मोइत्रा ने राज्यपाल पर निशाना साधते हुए ट्वीट किया-अंकल जी ने कहा है कि वे दिल्ली जा रहे हैं। बंगाल के राज्यपाल साहब, दया करके अब लौटिएगा मत।

राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने बंगाल में विधानसभा चुनाव के बाद हिंसा की राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग से शिकायत की है। उन्होंने बुधवार को आयोग के चेयरमैन व सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश जस्टिस अरुण कुमार मिश्रा से मुलाकात की और उन्हें बंगाल के हालात से अवगत कराया। दूसरी ओर, तृणमूल कांग्रेस व वाममोर्चा ने राज्यपाल जगदीप धनखड़ को लेकर निशाना साधा है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!