Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तर-प्रदेशताज़ा खबरें

बसपा मुखिया मायावती के आवास पर जाकर राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनकी माँ के निधन पर व्यक्त शोक किया

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 नवम्बर 2021, गुरूवार, नई दिल्ली। बहुजन समाज पार्टी की मुखिया मायावती की माँ रामरती देवी के 13 नवंबर को निधन पर शोक जताने वाली उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उनके घर पर जाकर अपनी संवेदना व्यक्त की। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर लखनऊ में गुरुवार को बहुजन समाज पार्टी प्रमुख मायावती के घर का रुख किया। राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने लखनऊ में राजभवन के निकलकर माल एवेन्यू में बसपा मुखिया के आवास पर जाकर उनकी माँ के निधन पर शोक व्यक्त किया।

बसपा के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्रा ने बताया कि दोपहर 12 बजे उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उत्तर प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री व अध्यक्ष बहुजन समाज पार्टी मायावती से लखनऊ में उनके आवास भेंटकर उनकी माँ के निधन पर अपनी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान बसपा प्रमुख मायावती ने राज्यपाल आनंदीबेन पटेल से उनका स्वास्थ्य व कुशलक्षेम भी जाना।

गौरतलब है कि 14 नवंब को बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती की मां रामरती का नई दिल्ली के एक अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया था। चार बार उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री रहीं मायावती यह सूचना मिलने के बाद बेहद उदास हो गई और मां के अंतिम दर्शन करने के लिए नई दिल्ली रवाना हो गई।

बसपा सुप्रीमो मायावती की माँ रामरती देवी का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। वह कुछ समय से बीमार थीं और उनका इलाज नोएडा के अस्पताल में चल रहा था। 13 नवंबर शनिवार देर शाम हृदयगति रुक जाने से उनका देहांत हो गया। 14 को नई दिल्ली में उनका अंतिम संस्कार किया गया।

मायावती की माता रामरती देवी बेहद पारिवारिक महिला थीं। उन्होंने कड़ी मेहनत से बच्चों का पोषण किया। वह इतनी उम्र होने के बाद भी परिवार तथा बच्चों के बीच में ही रहना पसंद करती थीं। बसपा मुखिया मायावती के पिता प्रभुदयाल ने 95 वर्ष की उम्र में बीते वर्ष 19 नवंबर को अंतिम सांस ली थी। उनके निधन के करीब एक वर्ष बाद ही उनकी पत्नी रामरती देवी ने 92 वर्ष की उम्र में अंतिम सांस ली।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!