Breaking News :
>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
देश

धनतेरस पर सोने, चांदी की बिक्री में 40 प्रतिशत तक की गिरावट आई

इस धनतेरस पर सोने और चांदी की बिक्री में पिछले सालों की अपेक्षा भारी गिरावट देखी गई है। इस बार धनतेरस पर सोने और चांदी की बिक्री में 40 फीसद तक की गिरावट होने का अनुमान लगाया जा रहा है। सोने की ऊंची कीमतों के कारण इसकी डिमांड काफी कम रही है, जिससे बिक्री पर यह असर पड़ा है। सर्राफा कारोबारियों ने भी धनतेरस पर अधिकतर बाजारों में कारोबार ठंडा रहने की बात कही है। मान्यता है कि धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदना शुभ होता है।

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में धनतेरस पर सोने में 220 रुपये की बढ़ोत्तरी दर्ज की गई थी। जिससे इसका भाव 39,240 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया था। वहीं, अगर पिछले साल धनतेरस की बात करें, तो तब सोने की कीमत 32,690 रुपये प्रति 10 ग्राम थी। इस तरह इस बार इस धातु की कीमत में 20 फीसद की बढ़ोत्तरी हुई है।

खुदरा व्यापारियों के संगठन कैट के अनुसार, इस धनतेरस पर शाम तक लगभग 6,000 किलो सोने की बिक्री का अनुमान लगाया गया है। इसकी कीमत करीब 2,500 करोड़ रुपये बैठती है। वहीं, अगर पिछले साल की बात करें, तो तब धनतेरस पर 17,000 किलो सोना बिका था। इसकी कीमत करीब 5,500 करोड़ रुपये बनी था।

खुदरा व्यापारियों के संगठन कैट के चेयरमैन (सोना एवं आभूषण समिति) पंकज अरोड़ा ने बताया, ‘अनुमान है कि इस बार कारोबार में 35 से 40 फीसद की कमी आई है। यह सर्राफा कारोबारियों के लिए चिंता की बात है। सोने और चांदी के भाव में तेजी के कारण बिक्री में यह कमी आई है। संभवत: यह कारोबारियों के लिए पिछले 10 सालों में सबसे खराब धनतेरस रहा।’

धनतेरस पर सोने-चांदी की बिक्री के बारे में अखिल भारतीय रत्न एवं आभूषण घरेलू परिषद के अध्यक्ष अनंत पद्मनाभन ने बताया कि अगर मात्रा के आधार पर देखें, तो इस बार बिक्री में पिछले साल की तुलना में 20 फीसद की गिरावट होने का अनुमान है। उन्होंने कहा कि अगर कीमत के आधार पर देखें, इस बार भी सोने-चांदी की बिक्री पिछले साल के स्तर पर ही रहेगी

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!