Breaking News :
>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी
कारोबार

सोने-चांदी की कीमतों में आई बढ़ोतरी, जानिए क्या हैं भाव

सोने-चांदी की वायदा कीमतों में मंगलवार को बढ़त देखने को मिली है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच अगस्त 2020 के सोने का वायदा भाव मंगलवार सुबह 0.07 फीसद या 34 रुपये की मामूली बढ़त के साथ 48,278 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इसके अलावा पांच अक्टूबर 2020 के सोने का वायदा भाव मंगलवार सुबह एमसीएक्स पर 0.03 फीसद या 13 रुपये की मामूली बढ़त के साथ 48,391 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। वैश्विक स्तर की बात करें, तो मंगलवार सुबह सोने की वैश्विक वायदा कीमतों में बढ़त और वैश्विक हाजिर कीमतों में गिरावट देखने को मिली है।

चांदी के घरेलू वायदा भाव में भी मंगलवार सुबह उछाल देखने को मिला है। एमसीएक्स पर चार सितंबर 2020 की चांदी की वायदा कीमत मंगलवार सुबह 0.34 फीसद या 167 रुपये के उछाल के साथ 49,150 रुपये प्रति किलोग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। वैश्विक स्तर पर भी मंगलवार सुबह चांदी की वायदा और हाजिर दोनों कीमतों में बढ़त देखी गई है।

ब्लूमबर्ग के अनुसार, मंगलवार सुबह कॉमेक्स पर सोने का वैश्विक वायदा भाव 0.15 फीसद या 2.60 डॉलर की बढ़त के साथ 1,783.80 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। इसके अलावा सोने का वैश्विक हाजिर भाव मंगलवार सुबह 0.08 फीसद या 1.43 डॉलर की गिरावट के साथ 1,771.39 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था।

उधर चांदी का वैश्विक वायदा भाव मंगलवार सुबह कॉमेक्स पर 0.37 फीसद या 0.07 डॉलर की बढ़त के साथ 18.13 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रहा था। इसके अलावा चांदी की वैश्विक हाजिर कीमत इस समय 0.03 फीसद या 0.01 डॉलर की बढ़त के साथ 17.86 डॉलर प्रति औंस पर ट्रेंड कर रही थी।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!