Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंपर्यावरण

हरेला पर्व के अवसर पर उत्तरांचल प्रेस क्लब में किया गया फलदार वृक्ष वितरण कार्यक्रम का आयोजन

आकाश ज्ञान वाटिका, 18 जुलाई 2021, रविवार, देहरादून। उत्तरांचल प्रेस क्लब में हरेला पर्व के अवसर पर उत्तरांचल प्रेस क्लब व राजकीय उद्यान विभाग, सर्किट हाऊस, देहरादून के संयुक्त तत्वावधान में फलदार वृक्ष वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें ग्राम प्रधानों को ग्रामसभाओं में वृक्ष लगवाने व पेड़ पौधों से सबंधित जानकारी दी गयी। कार्यक्रम में 18 ग्राम सभाओं के ग्राम प्रधानों ने प्रतिभाग किया। फलदार वृक्षों में लाल चंदन, मल्लिका आम, आंवला, जामुन आदि के पेड़ वितरण किया गया।

उद्यान विभाग सर्किट हाऊस के प्रतिनिधि दीपक पुरोहित ने कहा कि इन पेड़ पौधों को उगाने की कला के अंतर्गत बहुत सी क्रियायें आ जाती हैं। पेड़ पौधों को उचित आहार मिलना सबसे महत्व की बात है। उन्होंने कहा कि ग्राम प्रधान अपने ग्रामसभाओं में लोगों को अधिक से अधिक पेड़ पौघे लगाने के लिए प्रेरित करें।

कार्यक्रम में उपस्थित अल्मोड़ा के प्रधान डाॅ० खीमानंद बलोदी ने कहा श्रावण माह में मनाये जाने वाला हरेला सामाजिक रूप से अपना विशेष महत्व रखता है तथा समूचे कुमाऊँ में अति महत्वपूर्ण त्यौहारों में से एक माना जाता है। जिस कारण इस अन्चल में यह त्यौहार अधिक धूमधाम के साथ मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि सरकार पंचायतों की हर सम्भव मदद करती है सिर्फ पंचायत प्रतिनिधि को योजना बनाकर सरकार के सामने प्रोजेक्ट करने वाला होना चाहिए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रेस क्लब अध्यक्ष प्रदीप गुलेरिया ने की और संचालन क्लब के संयुक्त मंत्री राजू पुशोला ने किया। कार्यक्रम के अंत में क्लब अध्यक्ष गुलेरिया ने सभी का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर राजकीय उद्यान विभाग, सर्किट हाऊस के प्रभारी दीपक पुरोहित के साथ ही क्लब के वरिष्ठ उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह नेगी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष राजकिशोर तिवारी, कोषाध्यक्ष विकास गुसाईं, संयुक्त मंत्री लक्ष्मी बिष्ट, कार्यकारिणी सदस्य दीपक फरस्वाण, मनोज सिंह जयाड़ा, भगवती प्रसाद कुकरेती, अजय राणा, चांद मौहम्मद, विनोद पोखरियाल के साथ ही क्लब सदस्य मौजूद थे।

 

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!