Breaking News :
>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये>>सीएम धामी ने योगी आदित्यनाथ की मां स्वर्गीय सावित्री देवी को दी श्रद्धांजलि>>‘ये प्रेम मोल लिया’ को मिला यू/ए सर्टिफिकेट, 27 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
उत्तराखंड

विरासत के संरक्षण से लेकर यातायात सुधार तक, पौड़ी में दो महत्वपूर्ण पहलों का किया गया शुभारंभ

जिलाधिकारी के अनटाइड फंड से कराया गया हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा का सौंदर्यीकरण

नगर पालिका के डमरू हॉल के नीचे 150 दुपहिया वाहनों की पार्किंग शुरू, शहर की यातायात व्यवस्था को मिलेगी राहत

पौड़ी- पौड़ी शहर की विरासत को संवारने और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने की दिशा में जिला प्रशासन तथा नगर पालिका द्वारा दो महत्वपूर्ण पहल की गयी। शुक्रवार को जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया, नगर पालिकाध्यक्षा हिमानी नेगी तथा अन्य स्थानीय नागरिकों द्वारा जिला कार्यालय के समीप स्थित हिमालय पुत्र एवं पूर्व मुख्यमंत्री हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा के सौंदर्यीकरण कार्य का उद्घाटन करने के साथ ही डमरू हॉल के नीचे विकसित दुपहिया वाहन पार्किंग का शुभारंभ किया गया।

हेमवती नंदन बहुगुणा के जन्मदिवस के अवसर पर जिला कार्यालय के समीप स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण के दौरान प्रतिमा स्थल की स्थिति को देखते हुए जिलाधिकारी ने इसके सौंदर्यीकरण के निर्देश दिए थे। इसके क्रम में जिलाधिकारी के अनटाइड फंड से 4.50 लाख रुपये की धनराशि उपलब्ध कराई गई तथा कार्य की जिम्मेदारी नगर पालिका पौड़ी को सौंपी गई। कार्य के तहत प्रतिमा स्थल पर छत निर्माण, रेलिंग, फ्लोरिंग सहित अन्य सौंदर्यीकरण कार्य किए गए हैं। उद्घाटन अवसर पर जिलाधिकारी, नगर पालिकाध्यक्षा, नगर के गणमान्य नागरिकों एवं सभासदों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर हेमवती नंदन बहुगुणा को नमन किया। स्थानीय नागरिकों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे शहर की ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण प्रयास बताया।

इसके बाद जिलाधिकारी तथा नगर पालिकाध्यक्षा सहित व्यापार सभा के प्रतिनिधियों तथा सभासदों ने डमरू हॉल के नीचे विकसित दुपहिया वाहन पार्किंग का शुभारंभ किया। यहां एक समय में लगभग 150 दुपहिया वाहन खड़े किए जा सकेंगे। इससे शहर के व्यस्त क्षेत्रों में सड़क किनारे वाहनों की पार्किंग का दबाव कम होने और यातायात व्यवस्था सुचारू बनाने में मदद मिलेगी।

इस दौरान जिलाधिकारी ने व्यापार सभा के प्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद करते हुए दुपहिया वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल पर ही खड़ा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने में आमजन और व्यापारियों का सहयोग आवश्यक है। व्यवस्थित पार्किंग से जाम की समस्या कम होने के साथ ही स्थानीय नागरिकों और पर्यटकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

जिलाधिकारी ने कहा कि पौड़ी को पर्यटन नगरी के रूप में आगे बढ़ाने के लिए शहर की बुनियादी सुविधाओं, स्वच्छता, यातायात प्रबंधन और सार्वजनिक स्थलों के सौंदर्यीकरण पर ध्यान दिया जा रहा है। शहर की ऐतिहासिक विरासत का संरक्षण और नागरिक सुविधाओं का विस्तार इसी दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

नगर पालिकाध्यक्षा ने कहा कि शहर में व्यवस्थित पार्किंग की सुविधा विकसित होने से स्थानीय व्यापारियों, नागरिकों एवं पर्यटकों को राहत मिलेगी।

इस अवसर पर नगर पालिका के कार्मिक तथा अन्य स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.