Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
खेल-जगतताज़ा खबरें

श्रीलंका के पूर्व कप्तान अर्जुन रणतुंगा ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को लगाई फटकार

आकाश ज्ञान वाटिका, 2 जुलाई 2021, शुक्रवार, कोलकाता। भारत और श्रीलंका के बीच इस महीने में तीन-तीन मैचों की वनडे और टी20 इंटरनेशनल सीरीज खेली जानी है। इस सीरीज के लिए भारतीय टीम श्रीलंका पहुंच चुकी है, लेकिन इस टीम के साथ भारत के दिग्गज खिलाड़ी नहीं हैं।

एक तरह से कह सकते हैं कि भारत की ये दूसरे दर्जे की टीम है। इसी को लेकर श्रीलंका के पूर्व कप्तान अर्जुन रणतुंगा ने श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड को फटकार लगाई है। रणतुंगा का कहना है कि दूसरे दर्जे की भारतीय टीम की मेजबानी करने के लिए सहमत होना किसी अपमान से कम नहीं है।

श्रीलंका के खिलाफ होने वाली सीमित ओवरों की सीरीज के लिए विराट कोहली, रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह, रवींद्र जडेजा, केएल राहुल और रिषभ पंत जैसे खिलाड़ी नहीं होंगे, क्योंकि ये सभी खिलाड़ी इस समय इंग्लैंड में हैं, जहां अगस्त में मेजबानों के खिलाफ टीम इंडिया को पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेलनी है।

यही कारण है कि श्रीलंका के दौरे पर टीम इंडिया के कप्तान शिखर धवन होंगे, जबकि उपकप्तानी भुवनेश्वर कुमार को सौंपी गई है। ये खिलाड़ी अनुभवी हैं, लेकिन टीम के साथ यात्रा करने वाले ज्यादातर खिलाड़ी युवा हैं।

अर्जुन रणतुंगा ने अपने आवास पर संवाददाताओं से बात करते हुए कहा, “यह दूसरे दर्जे की भारतीय टीम है और उनका यहां आना हमारे क्रिकेट का अपमान है। मैं वर्तमान प्रशासन पर टेलीविजन मार्केटिंग की जरूरतों के कारण उनके साथ खेलने के लिए सहमत होने का आरोप लगाता हूं।”

श्रीलंका को 1996 में विश्व कप जिताने वाले इस महान बल्लेबाज ने कहा, “भारत ने अपनी सर्वश्रेष्ठ टीम इंग्लैंड भेजी और कमजोर टीम को यहां खेलने के लिए भेजी। मैं इसके लिए अपने बोर्ड को दोषी ठहराता हूं।”

पूर्व कप्तान ने श्रीलंकाई टीम के मौजूदा समय में चल रहे खराब प्रदर्शन की भी बात की, जहां इंग्लैंड के खिलाफ टीम को टी20 के बाद वनडे सीरीज भी गंवानी पड़ी। उनका कहना है कि श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड में कुछ बदलाव होने चाहिए और अनुशासन लाना चाहिए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!