Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
ताज़ा खबरेंदेश

देश के कई राज्यों में भारी बारिश व बाढ़ का तांडव

महाराष्ट्र और गुजरात में अब तक 140 से ज्यादा लोगों की मौत

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 जुलाई 2022, मंगलवार, नई दिल्ली देश के कई राज्यों में बारिश की बूंदें आसमान से आफत बनकर गिर रही है। महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक, मध्य प्रदेश और असम के अलावा कई राज्यों में भारी बारिश का तांडव देखने को मिल रहा है। मूसलाधार बारिश की वजह से कई जिलों में बाढ़ की स्थिति है। इसके अलावा पहाड़ी इलाकों में हो रहे लगातार भूस्खलन ने लोगों की जान को आफत में डाल दिया है। बारिश के चलते कई नदियां उफान पर हैं। वहीं, मौसम विभाग ने कई राज्यों में अलर्ट जारी किया है। बारिश से सबसे ज्यादा बुरा हाल महाराष्ट्र और गुजरात का है। दोनों राज्यों में अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है।

महाराष्ट्र के कई जिलों में भारी बारिश से स्थिति काफी बिगड़ गई है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, महाराष्ट्र में 1 जून से अब तक 83 लोगों की मौत हो चुकी है। गढ़चिरौली जिले में 129 स्थानों से 353 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। नासिक जिले में नदियों का जल स्तर बढ़ गया है। यहां तीन लोग लापता बताए गए हैं। विभिन्न स्थानों पर एसडीआरएफ की टीमों को तैनात किया गया है। कई जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है।

बारिश और बाढ़ का गुजरात में भी खासा असर दिख रहा है। भारी बारिश के कारण सोमवार को अहमदाबाद में जलजमाव और बाढ़ जैसे हालात हो गए। मौसम विभाग ने अगले पांच दिनों तक पूरे राज्य में हल्की से मध्यम बारिश की भविष्यवाणी की है। दक्षिण गुजरात, सौराष्ट्र और कच्छ के कई जिलों में अत्यधिक भारी वर्षा की संभावना है। राज्य में अब तक बारिश से जुड़ी घटनाओं में 63 लोगों की जान जा चुकी है।

मध्य प्रदेश में कई के कई जिलों में भारी वर्षा होने से नदी-नाले उफन में

मध्य प्रदेश के कई जिलों में रविवार से लेकर सोमवार तक भारी वर्षा होने से नदी-नाले उफना गए। इसके चलते राज्य में सात लोगों की मौत हो गई है। नागपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर सौंसर के पास पानी आ जाने से यह सोमवार दोपहर 12 से दो बजे तक बंद रहा। भोपाल में हुई भारी वर्षा के कारण तीन विमानों को इंदौर डायवर्ट कर दिया गया। नर्मदा, बेतवा आदि नदियों का जलस्तर बढ़ गया है।

  • कर्नाटक में भी बीते कई दिनों से तेज बारिश
  • मलनाड, कोडागू, उत्तर कन्नड़ एवं तटीय क्षेत्रों में पिछले 10 दिनों से भारी वर्षा हो रही है
  • तेलंगाना के भद्राद्री कोठागुडेम, जयशंकर भूपालपल्ली, कुमारम भीम, मंचेरियल और मुलुगु जिलों के कई स्थानों पर भी भारी वर्षा हुई है
  • केंद्र सरकार लगातार हालात पर नजर बनाए हुए हैं

मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड के सभी जिलों में गरज के साथ बारिश की संभावना

बारिश को लेकर उत्तराखंड में भी अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने सभी जिलों में गरज के साथ बारिश की संभावना जताई है। वहीं, देहरादून, पौड़ी गढ़वाल, चंपावत, नैनीताल और उधम सिंह नगर जिलों में आंधी के साथ तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बताया कि एनडीआरएफ की छह टीमें, जिनमें प्रत्येक में 35 सदस्य शामिल हैं। इनकी राज्य के संवेदनशील क्षेत्रों में तैनात की गई हैं। उत्तराखंड में बचाव और राहत कार्यों के लिए दो हेलीकाप्टर तैनात किए गए हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!