Breaking News :
>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह>>गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत>>चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ>>किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
उत्तराखण्डदेहरादूनसामाजिक गतिविधियाँ

बिन पिता की निर्धन होनहार इंजीनियर बिटिया को प्रतिष्ठित संस्थान में बतौर लैब आफिसर्स नियुक्ति

प्रतिभाशाली बेटियों के कदम नहीं रुकने देगा जिला प्रशासन, हरहाल मेें शिक्षा होगी पुनर्जीवित
निजी संस्थान में एमटैक में दाखिला का जिलाधिकारी सविन बंसल ने दिया वचन
निजी संस्थान में नौकरी मिलने उपरांत माता संग जिलाधिकारी का धन्यवाद करने कलेक्ट्रेट पहुँची प्रियंका

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 23 नवम्बर 2025, देहरादून। चन्द्रबनी निवासी प्रियंका कुकरेती ने माह अक्टूबर में अपनी माता संग जिलाधिकारी सविन बंसल से उनके कार्यालय कक्ष में मिलकर गुहार लगाई थी कि उनकेे परिवार की आर्थिक स्थिति बेहद खराब है, पिता की वर्ष 2021 में मृत्यु हो गई है, भाई दिव्यांग है। जिस पर जिला प्रशासन ने प्रियंका को रायफल फंड से 25 हजार आर्थिक सहायता प्रदान की थी। प्रियंका द्वारा जिलाधिकारी से रोजगार दिलाने का अनुरोध किया गया था जिस पर प्रियंका को उनकी योग्यता के अनुसार निजी शैक्षिण संस्थान में रोजगार दिलाया था। निजी संस्थान में नौकरी मिलने उपरांत अपनी माता संग जिला प्रशासन का धन्यवाद करने कलेक्ट्रेट पहुँची प्रियंका ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर उनका व उनकी टीम का धन्यवाद किया।

विगत दिवस प्रियंका अपनी माता संग जिलाधिकारी को धन्यवाद देने कलेक्ट्रेट पहुँची। जिलाधिकारी ने पूछा कि क्या आप नौकरी के साथ आगे पढ़ाई जारी रखना चाहती हैं, जिस पर प्रियंका ने हामी भरी, जिलाधिकारी ने तत्काल ही प्रियंका की एमटैक में दाखिला दिलाने हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया। प्रियंका की उच्च शिक्षा में होने वाले किताबों, फीस का वहन जिला प्रशासन एवं निजी संस्थान करेगा।

माननीय मुख्यमंत्री के शिक्षित बेटियाँ सशक्त समाज के संकल्प को जिल प्रशासन देहरादून चरितार्थ कर रहा है। जिला प्रशासन के एकल स्ट्रोक से खराब आर्थिक रूप से ग्रसित असहाय, व्यथित कन्याओं, बालिकाओं को शिक्षित, सेवायोजित करने व मातृशक्ति को सशक्त बनाने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। खराब आर्थिक स्थिति से ग्रसित बिन पिता की होनहार इंजीनियर बेटी प्रियंका कुकरेती को निजी संस्थान में बतौर लैब आफिसर्स सेवायोजित करने के उपरान्त अब जिला प्रशासन प्रियंका की शिक्षा को पुनर्जीवित करते हुए, एमटैक में दाखिला दिलाने जा रहा है, जिसके लिए जिलाधिकारी ने सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया है। अगले सत्र में प्रियंका को इसी संस्थान में स्नात्कोत्तर में दाखिला मिल जाएगा। प्रियंका को जल्दी ही निजी संस्थान में एमटैक में दाखिला मिल जाएगा, जिलाधिकारी ने वचन दिया है। साथ ही उन्होंने कहा कि वह अपनी शिक्षा जारी रखे, जिला प्रशासन हरसंभव मदद करेगा।

जिला प्रशासन प्रतिभाशाली बेटियों के कदम नहीं रुकने देगा इसके लिए प्रशासन हरहाल मेें बेटियों की शिक्षा पुनर्जीवित करने हेतु निरंतर प्रयासरत है।

जिलाधिकारी के सम्मुख आए दिन ऐसे प्रकरण आ रहे हैं जिससे पारिवारिक स्थति खराब होने के कारण होनहार बेटियों की शिक्षा बाधित हो रही है। इसी के लिए जिला प्रशासन नंदा-सुनंदा योजना के अन्तर्गत बालिकाओं की शिक्षा को पुनर्जीवित किया जा रहा है। अब तक लभभग 32 लाख रूपये की धनराशि से 90 बालिआकों की शिक्षा पुनर्जीवित की गई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!