Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
देश

मशहूर वीरेंद्र सहवाग की पत्नी आरती ने अपने बिजनेस पार्टनर पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप

 क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग की पत्नी ने अपने बिजनेस पार्टनर पर लगाया धोखाधड़ी का आरोप
कभी टीम इंडिया के विस्फोटक बल्लेबाज रहे दिल्ली के रहने वाले वीरेंद्र सहवाग की पत्नी आरती सहवाग दिल्ली के बेहद चर्चित एडवोकेट सूरज सिंह अहलावत की बेटी हैं।

नई दिल्ली,कभी भारतीय क्रिकेट टीम  (Team India) के तूफानी बल्‍लेबाज रहे  और अब दिल्ली के नजफगढ़ के नवाब के नाम से मशहूर वीरेंद्र सहवाग की पत्नी आरती ने अपने बिजनेस पार्टनर के खिलाफ दिल्ली पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। इसमें उन्होंने कहा कि उनके बिजनेस पार्टनर ने उनके फर्जी सिग्नेजर के जरिये 4.5 करोड़ रुपये का लोन ले लिया और अब वह चुका नहीं रहा है।

इससे पहले पिछले सप्ताह ही 2.5 करोड़ रुपये के एक चेक बाउंस मामले में गैर जमानती वारंट जारी होने के बाद पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग की पत्नी आरती सहवाग 4 जुलाई को ग्रेटर नोएडा स्थित सूरजपुर जिला अदालत में पेश हुईं थीं। यहां उन्हें न्यायिक अभिरक्षा में लिया गया था, हालांकि इसके बाद उन्हें जमानत मिल गई थी। बता दें कि आरती फल के विभिन्न उत्पाद बनाने वाली कंपनी एसएमजीके एग्रो प्रोडक्ट्स में साझेदार हैं। आरोप है कि इस कंपनी ने लखनपाल प्रमोटर्स एंड बिल्डर कंपनी को आर्डर पूरा नहीं करने पर गत वर्ष ढाई करोड़ रुपये का चेक दिया था जो बाउंस हो गया।

लखनपाल प्रमोटर्स एंड बिल्डर के फौजदारी अधिवक्ता सूर्यप्रताप सिंह ने बताया कि कंपनी ने अशोक विहार दिल्ली स्थित एसएमजीके को रुपये जमा कराकर ऑर्डर दिया था। ये आर्डर एसएमजीके पूरा नहीं कर पाई थी। इसी कारण उन्हें लखनपाल प्रमोटर्स को रुपये वापस करने थे। दायित्व की पूर्ति के लिए एसएमजीके ने ढाई करोड़ रुपये का चेक दिया था जो बाउंस हो गया था। इस पर लखनपाल प्रमोटर्स ने कानूनी नोटिस दिया जिसका जवाब नहीं दिया गया।

वहीं, पेशी के दौरान आरती सहवाग ने कोर्ट से कहा था कि वह फर्म में रोजाना के मामले देखने के लिए वर्किंग साझेदार नहीं हैं। उन्होंने चेक पर हस्ताक्षर भी नहीं किए। इसके बाद कोर्ट ने आरती सहवाग को निजी मुचलके और एक-एक लाख के दो जमानती के शपथ पत्र देने के बाद जमानत दे दी।

यहां पर बता दें कि वीरेंद्र सहवाग और आरती की शादी वर्ष 2004 में हुई थी। बड़ी बहन आरती के मुताबिक, वीरेंद्र सहवाग उनकी बहन आरती को बहुत पहले से पसंद करते थे। वीरेंद्र सहवाग और आरती तकरीबन 15 साल तक दोस्त रहे। यह दोस्ती तब शुरू हुई जब वीरेंद्र सहवाग सात साल के थे और आरती पांच साल की थी।

बताया जाता है कि वर्ष 2002 में वीरेंद्र सहवाग ने मजाकिया अंदाज में आरती को शादी के लिए प्रपोज किया था, लेकिन आरती से संजीदगी में शादी के लिए हां कह दिया। इसके बाद दोनों तकरीबन दो साल तक रिलेशन में रहे फिर 2004 को शादी के बंधन में बंध गए।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!