Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तरकाशीउत्तराखण्ड

उत्तरकाशी में देर रात भूकंप के झटके हुए महसूस, निवासियों की उड़ी नींद

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरूवार, 5 अक्टूबर 2023, उत्तरकाशी। कुछ दिन पहले देश के विभिन्न हिस्से भूकंप के तेज झटकों से हिल गए थे। देवभूमि उत्तराखंड में भी तीन अक्टूबर को पिछले भूकंप के झटके महसूस किए गए थे। तीन अक्टूबर के बाद अब एक बार फिर से उत्तराखंड में भूकंप आया है। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में लोगों ने झटके महसूस किए हैं। उत्तरकाशी में देर रात भूकंप के झटके महसूस हुए। भारतीय भूकंप केंद्र के अनुसार, गुरूवार रात लगभग 3:49 बजे लोगों को कंपन महसूस हुआ। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.2 नापी गई है। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र ने बताया कि यह झटके इतने तेज नहीं थे, जिससे किसी तरह का नुकसान हो। जनपद उत्तरकाशी में एक बार भूकंप के झटकों ने यहां के निवासियों की नींद उड़ाई है।

रात 3:49 पर जनपद में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 3.2 मापी गई। जनपद में बड़कोट, पुरोला, मोरी, नौगांव सहित आसपास के क्षेत्र में भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप के झटके महसूस होने पर ग्रामीण अपने घरों से बाहर निकले। अपने चिर-परिचितों को फोन कर कुशलक्षेम पूछी। जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवेंद्र पटवाल ने बताया कि जनपद के तहसील कंट्रोल रूम, पुलिस कंट्रोल रूम तथा दूरभाष व वायरलेस के माध्यम से सूचना ली गई है। जिसमें तहसील बड़कोट, पुरोला ,तथा नौगांव विकासखंड में हल्के भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। कहीं पर किसी प्रकार की कोई क्षति संबंधी कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!