Breaking News :
>>जन–जन की सरकार, जन–जन के द्वार”- बड़ोलीबड़ी में बहुउद्देशीय शिविर सम्पन्न, 106 ग्रामीण हुए लाभान्वित>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में अवसरों को लेकर इंटर्न्स को मिला मार्गदर्शन>>खेल विश्वविद्यालय के लिए वन भूमि हस्तांतरण की प्रक्रिया आगे बढ़ी, 8.57 करोड़ रुपये स्वीकृत>>हाई ब्लड प्रेशर और शुगर बढ़ा सकते हैं किडनी रोग का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी>>रसोई गैस के दाम बढाकर मोदी सरकार ने गरीब का चूल्हा बुझाने का किया है काम- ज्योति रौतेला>>दून पुलिस की बड़ी कार्यवाही- किरायेदारों का सत्यापन न कराने पर 92 मकान मालिकों पर 9.20 लाख का जुर्माना>>ओटीटी पर छाई प्रियंका चोपड़ा की ‘द ब्लफ’, व्यूअरशिप में बनी नंबर 1>>संसद में हर सदस्य को नियमों के तहत अपनी बात रखने का पूरा अधिकार है- ओम बिरला>>आईपीएल 2026 के पहले चरण का शेड्यूल जारी, 28 मार्च से होगा रोमांचक आगाज>>पीएमजीएसवाई प्रथम के अंतर्गत अवशेष सड़कों को पूरा करने की समय सीमा 31 मार्च 2027 तक बढ़ी>>प्रेस टूर पर देहरादून पहुंचे ओडिशा के पत्रकारों के दल ने उत्तराखंड के राज्यपाल से की भेंट>>घरेलू गैस की आपूर्ति में कोई कमी नहीं- महाराज>>उत्तराखंड के हर ब्लॉक में बनेंगे मिनी स्टेडियम- मुख्यमंत्री धामी>>देहरादून एसएसपी से मिलने पहुंची नन्ही बच्ची, फूल देकर जताया पुलिस के प्रति सम्मान>>महिलाओं की समस्याओं का निस्तारण शासन-प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए- कुसुम कंडवाल>>खाना खाने के बाद क्यों आती है नींद? जानिए क्या कहते हैं स्वास्थ्य विशेषज्ञ>>रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर यूथ कांग्रेस का हल्ला बोल>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

अपने वादों को ई-लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित करवाने के इच्छुक व्यक्ति आगामी 4 सितम्बर तक सम्बन्धित न्यायालय में ऑनलाईन आवेदन कर अपने वाद नियत करवा लें

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 2 सितम्बर 2020, देहरादून (जि.सू.का.)। उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, नैनीताल के तत्वाधान में मा० उच्च न्यायालय विधिक सेवा समिति नैनीताल एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, देहरादून द्वारा 12 सितम्बर 2020 (द्वितीय शनिवार) को प्रातः 10 बजे से सायं 4 बजे तक समस्त न्यायालय जिला मुख्यालय, वाह्य न्यायालयों विकासनगर/ऋषिकेश/डोईवाला/चकराता/ में ई-लोक अदालत का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें विभिन्न प्रकृति के वादों का निस्तारण सुलह-समझौते के आधार पर किया जायेगा।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव/सिविल जज(सी०डि०) नेहा कुशवाहा ने ऑनलाईन ई-लोक अदालत के क्रम में अवगत कराया है कि इसमें फौजदारी के शमनीय वाद, मोटर दुर्घटना प्रतिकर वाद, परिवार वाद, 138 एन.आई. एक्ट वाद, वैवाहिक वाद, प्री लीटिगेशन वाद के अलावा बैंक एवं ऋण वसूली से सम्बन्धित वाद का निस्तारण ई-लोक अदालत में किया जायेगा। उन्होंने बताया कि ई-लोक अदालत में सुलह-समझौते से निस्तारण हेतु 500 से अधिक आवेदन फरियादियों द्वारा प्रस्तुत किये गये हैं। उन्होंने सर्वसाधारण से अनुरोध किया है कि जो भी व्यक्ति अपने वादों को ई-लोक अदालत के माध्यम से निस्तारित करवाना चाहते हैं वह आगामी 4 सितम्बर तक सम्बन्धित न्यायालय में स्वयं या अधिवक्ता के माध्यम से ऑनलाईन आवेदन कर अपने वाद नियत करवा सकते हैं। उन्होंने ई-लोक अदालत के सम्बन्ध में अधिक जानकारी के लिए सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, फौजदारी न्यायालय परिसर देहरादून के दूरभाष नम्बर : 0135-2520873, ई-मेल: dlsa-deh-uk@nic.in एवं टोल फ्री नम्बर : 18001804000 से सम्पर्क स्थापित कर सकते हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!