Breaking News :
>>आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा, विभागों को कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश>>गैस और तेल संकट को लेकर हरक सिंह रावत का केंद्र सरकार पर हमला>>हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई को खुलेंगे, यात्रा की तैयारियां शुरू>>रोजाना दूध में मखाना मिलाकर पीने से शरीर को मिलते हैं कई स्वास्थ्य लाभ>>पुष्कर सिंह धामी ने 63 सफाई निरीक्षकों को दिए नियुक्ति पत्र>>जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उन्हें पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी>>मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट मार्से पेड्रोजो का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर>>उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और बर्फबारी से फिर लौटी ठंड>>कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लगी आग से 11 लोग घायल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया गहरा शोक>>जनरल बिपिन रावत की जयंती पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण>>बूथ जीता, चुनाव जीता के मूलमंत्र पर चुनाव तैयारी मे जुटे कार्यकर्ता: चुग>>दून में अंतरराष्ट्रीय जूनियर टेनिस टूर्नामेंट शुरू>>डाइट में ये छोटे बदलाव करने से घटा सकते हैं तेजी से वजन, जानिए एक्सपर्ट की सलाह>>किसान केवल अन्नदाता ही नहीं बल्कि राष्ट्र के सच्चे नायक भी हैं- मुख्यमंत्री धामी>>राजकुमार राव की नई फिल्म ‘रफ्तार’ का ऐलान, रिलीज तारीख भी आई सामने>>पिथौरागढ़ सीमांत क्षेत्र से नगर पंचायत अध्यक्ष समेत कई जनप्रतिनिधि भाजपा में शामिल>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा
उत्तराखण्ड

पूर्णागिरी मंदिर के दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला, 10 की मौत

टनकपुर, चंपावत : उत्‍तराखंड के चंपावत जिले में टनकपुर के पास स्थिति प्रसिद्ध धार्मिक स्‍थल मां पूर्णागिरि का दर्शन करने जा रहे बरेली के नवाबगंज क्षेत्र के श्रद्धालुओं को एक डंपर ने रौंद दिया। हादसे में मौके पर नौ श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि एक ने पीलीभीत अस्‍पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। 20 अन्‍य घायलों को टनकपुर के सरकारी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है।

घटनास्‍थल पर मृतकों के शहर के अंग सड़क पर बिखरे पड़े हैं और घटनास्‍थल खून से लाल हो गया है। सेना के जवान, प्रशासनिक टीम और स्‍थानीय लोग बचाव कार्य में जुटे रहे।

बरेली के नवाबगंज क्षेत्र के तीन गांवों (बुखारीपुर, बिहारीपुर और सदरपुर) के करीब ढाई सौ श्रद्धालु मां का डोला लेकर बुधवार की सुबह पूर्णा‍गिरी दर्शन के लिए निकले थे। बताया जा रहा है कि शुक्रवार की भोर में टनकपुर पहुंचने पर इनके जत्‍थे में सबसे आगे इनका ट्रैक्‍टर चल रहा था। उसके बाद मां का डोला था। जिसके साथ श्रद्धालु भी पैदल चल रहे थे। जत्‍था अभी सेल्‍स टैक्‍स दफ्तर के पास ही पहुंचा था कि सितारगंज की ओर से अा रहा एक डंपर उन्‍हें रौंदते हुए आगे बढ़ गया।

हादसे में नौ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 21 लोग घायल हो गए। हादसा इतना भयावह था कि सही सलामत बचे श्रद्धालुओं में भी चीख-पुकार मच गई। सड़क पर जगह-जगह मृतकों के अंग बिखरे हुए थे। उधर, डंपर चालक कुछ दूर आगे जाने के बाद वाहन खड़ा कर फरार हो गया।

घटना की जानकारी होते ही प्रशासन ने बचाव कार्य के लिए सेना से मदद मांगी और घायलों को अस्‍पताल भि‍जवाया। वहां एक की हालत ज्‍यादा गंभीर होने पर चिकित्‍सकों ने उसे पीलीभीत रेफर किया। वहां ले जाते समय रास्‍ते में उसकी भी मौत हो गई।

मदद को आगे आए स्‍थानीय लोग
हादसे के बाद घायलों को अस्‍पताल पहुंचाने के लिए सेना व प्रशासनिक टीम के साथ स्‍थानीय लोग भी तत्‍परता के साथ आगे आए।

इतना ही नहीं, हादसे का मंजर देख दहशत में आए अन्‍य श्रद्धालुओं को सांत्‍वना देने के साथ-साथ उनके भोजन-पानी का भी इंतजाम किया। करीब दस बजे प्रशासन ने रोडवेज की तीन बसें मंगवाकर श्रद्धालुओं को उनके घरों के लिए रवाना किया।

रेस के चक्‍कर में हुआ हादसा
स्‍थानीय लोगों की मानें तो यह हादसा दो डंपरों की आपस में रेस की वजह से हुआ। दोनों डंपर एक-दूसरे से रेस कर रहे थे। जब एक डंपर ने अनियंत्रित होकर श्रद्धालुओं को रौंदा तो दूसरा डंपर पीछे से ही बैक करके वापस भाग गया। बताया जा रहा है कि दोनों डंपर खाली थे और खनन सामग्री लोड करने के लिए टनकपुर जा रहे थे।

मृतकों की सूची

1- वीर सिंह (18) पुत्र अंगद लाल निवासी ग्राम उलेतापुर, बहेड़ी, बरेली

2- सोनू (18) पुत्र माखन लाल निवासी बुख़ारपुर नवाबगंज, बरेली

3- विशाल( 17) निवासी सहलपुर,हाफिजगंज

4- रामकुमार (16) पुत्र नन्हे सिंह निवासी बुख़ारपुर, नवाबगंज, बरेली

5- दीनदयाल (35) पुत्र फोतिराम निवासी बुख़ारपुर, नवाबगंज, बरेली

6- बाबू (12) पुत्र माखन लाल निवासी बुख़ारपुर, नवाबगंज, बरेली

7- केशर सिंह (16) पुत्र रूपकरण निवासी बिहारीपुर, बहेड़ी

8- रामस्वरूप (40) पुत्र नाथूलाल निवासी बुख़ारपुर, नवाबगंज

9- सोहन (40) पुत्र नाथूलाल निवासी बुख़ारपुर, नवाबगंज बरेली।

10–कमल पुत्र उदय सिंह निवासी बुख़ारपुर नवाबगंज

घायलों की सूची
रोहताश पुत्र लाल सिंह, राजा बाबू पुत्र प्रेम सिंह, निरंजन पुत्र पूरन लाल, विरेंद्र सिंह पुत्र उत्तम सिंह, हुलास राय पुत्र निरंजन राय, विजेन सिंह पुत्र करन सिंह, जगदीश पुत्र रतन लाल, जीत पुत्र रतन लाल, तेज सिंह, नीरज सिंह पुत्र जोध राम, राजपाल पुत्र नन्दराय, लाखन सिंह, कुंदन सिंह पुत्र लाखन सिंह, बीरपाल पुत्र मिहिलाल, सोनू पाल पुत्र तरिथ सिंह, तीरथ सिंह, मोर्ता सिंह पुत्र मुरारी लाल, गुड्डू पुत्र नन्हे सिंह, हरपाल पुत्र वेगराम, बाबू पुत्र माखन लाल।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!