Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ठ कार्यों के लिए डाॅ० एसडी जोशी और समाजसेवी राकेश बिजल्वाण को मिला “हीरा अवार्ड-2021”

स्वास्थ्य सेवाओं में डाॅ० एस.डी. जोशी और समाजसेवी राकेश बिजल्वाण की जोड़ी किसी परिचय की मोहताज नहीं है।

आकाश ज्ञान वाटिका, 3 जनवरी 2022, सोमवार, देहरादून। ड्रीम्स संस्था की ओर उत्तराखंड में स्वास्थ्य सेवाओं में उत्कृष्ठ कार्यों के लिए डाॅo एस.डी. जोशी और समाजसेवी राकेश बिजल्वाण को “हीरा अवार्ड-2021 सम्मान” से नवाजा गया। राजधानी देहरादून में ड्रीम्स संस्था की ओर से आयोजित हुए इस कार्यक्रम में विभिन्न क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 25 हस्तियों को ड्रीम्स संस्था (डेवलेपमेंड इन रूरल एम्बोसमेंट एंड मोटिवेशन सोसायटी) की ओर से हीरा अवॉर्ड-2021 से सम्मानित किया गया। कैबिनेट मंत्री डाॅ० हरक सिंह रावत, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, पद्श्री कल्याण रावत, पद्श्री प्रीतम भरतवाण ने सभी को मोमेंटो देकर और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। संस्था के महासचिव दीपक नौटियाल ने बताया उनकी संस्था स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यावरण, स्वरोजगार, ग्रामीण कृषि, कौशल विकास के क्षेत्र में कार्य कर रही है। पिछले 14 सालों से उनकी संस्था इस कार्य में लगी हुई है।

डाॅ० एस,डी, जोशी और समाजसेवी राकेश बिजल्वाण बने जरूरतमंदों के लिए देवदूत
उत्तराखंड की स्वास्थ्य सेवाओं में डाॅ० एस.डी. जोशी और समाजसेवी राकेश बिजल्वाण की जोड़ी किसी परिचय की मोहताज नहीं है। विचार एक नई सोच संस्था के बैनर तले शुरू हुआ डाॅ० एस.डी. जोशी का ”स्वस्थ घर-स्वस्थ उत्तराखंड“ निशुल्क हैल्थ कैंप अभियान आज जरूरतमंद लोगों के लिए वरदान साबित हो रहा है। डाॅ० एस.डी. जोशी के इस काम में समाजसेवी राकेश बिजल्वाण कंधे से कंधा मिलाकर उनका साथ निभा रहे हैं। राज्य के पर्वतीय जनपदों में दोनों की जोड़ी घर-घर जाकर लोगों को स्वास्थ्य को लेकर जागरूक करने का काम कर रही है।
डाॅ० एस.डी. जोशी जरूरतमंद मरीजों के लिए देवदूत से कम नही है। आर्थिक अभावों में जो लोग अपना और अपनों का ईलाज नहीं करा पाते हैं ऐसे मरीजों को जब उनके गांव उनके घर में निशुल्क हैल्थ कैंप लगाकर देखने डाॅ जोशी पहुंचते हैं तो मरीज का आधा रोग पहले ही दूर हो जाता है। राकेश बिजल्वाण डाॅ जोशी के सारथी की भूमिका में नजर आते हैं। मरीजों को डाॅ जोशी के निर्देशानुसार निशुल्क दवाएं उपलब्ध कराते हैं। इसके साथ ही कई प्रकार की जांचें भी निशुल्क की जाती है।

डाॅ० एस.डी. जोशी का कहना है कि उनका फोकस पर्वतीय जिलों के हर दुर्गम गांवों में जाकर नि:शुल्क हैल्थ कैंप लगाने का है। उनको सुकून मिलता है जब वह जरूरतमंद लोगों के बीच पहुंचते हैं और उनकी बीमारियों का इलाज कर पाते हैं। उनका यह अभियान लगातार जारी रहेगा। पुरस्कार पाकर और बेहत्तर करने की प्रेरणा मिलती है। अगर आपके काम का आकलन लोग कर रहे हैं तो आपकी मेहनत सफल हो जाती है।

समाजसेवी राकेश बिजल्वाण ने कहा डाॅo जोशी उनके प्रेरणासोत्र हैं। उनकी संस्था और वह डाॅ० जोशी के साथ सारथी की भूमिका में है। इस अभियान में अब लोग जुड़ने लगे हैं। राज्य के बिभिन्न गांवों से निशुल्क हैल्थ कैंप लगाने के लिए लोग लगातार मांग कर रहे हैं। हमारा भी प्रयास है कि हम राज्य के हर गाँव में कैंप लगा सकें। संस्था ने हमारे प्रयास की सराहना करते हुए हमें पुरस्कार दिया इसके लिए हम आभारी हैं। पुरस्कार और अधिक जिम्मेदारे से काम करने का अहसास कराते हैं।

सम्बंधित खबरों के लिए क्लिक करें :

https://akashgyanvatika.com/eminent-physician-dr-sd-joshi-continuously-treating-free-of-cost-hundreds-of-people-of-hilly-areas/
https://akashgyanvatika.com/commendable-campaign-of-dr-shankar-dutt-joshi-swasth-ghar-swasth-uttarakhand/
https://akashgyanvatika.com/commendable-campaign-of-dr-shankar-dutt-joshi-swasth-ghar-swasth-uttarakhand/
https://akashgyanvatika.com/health-camp-for-journalists-by-vichar-ek-nai-soch/

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!