Breaking News :
>>साइबर अलर्ट: 399 रुपये में सालभर रिचार्ज का ऑफर निकला ठगी का जाल! एक क्लिक से खाली हो सकता है बैंक खाता>>खूंटी में PLFI के नाम पर लेवी वसूली का खुलासा, संगठन के दो सक्रिय सदस्य गिरफ्तार>>ब्रिटेन में शिक्षकों को मिली ChatGPT से परीक्षा की कॉपियां जांचने की छूट, शिक्षाविदों ने उठाए सवाल>>भगवानपुर की प्रताप कॉलोनी में बंद मकान को चोरों ने बनाया निशाना, बाइक और लाखों के जेवर लेकर फरार>>बिग बॉस 20 से बाहर हुए मनीष गोयल, सलमान खान ने बताई विदाई की वजह>>राइजिंग स्टार एशिया कप 2026- पाकिस्तान ने भारत को 48 रनों से हराया>>शिमला के निजी होटल में 26 वर्षीय युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, परिजनों ने प्रबंधन पर लगाए गंभीर आरोप>>जाफराबाद में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, युवक को अगवा कर चाकू से किया हमला, दो गिरफ्तार>>फिल्म निर्माण के नए केंद्र के रूप में उभर रहा उत्तराखंड, गोवा में फिल्मकारों ने साझा किए अनुभव>>सैन्यधाम के लोकार्पण से पूर्व सभी शेष कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश, प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय सैन्य धाम यात्रा की तैयारियां समय पर पूरी करें अधिकारी : गणेश जोशी>>संवेदनशील क्षेत्रों में सोलर लाइट, कैमरे और अर्ली वार्निंग सिस्टम लगाने पर जोर, हेल्पलाइन नंबर 1926 का हो व्यापक प्रचार-प्रसार -डीएम>>मतदाता सूची में एक भी त्रुटि न रहे, डीएम ने अधिकारियों को चेताया>>नगर आयुक्त आशिमा गोयल ने परखी डोर-टू-डोर कूड़ा संग्रहण व्यवस्था, वाहनों की कमियां दूर करने के निर्देश>>गोंडा में घरेलू विवाद के बाद पत्नी की हत्या, पति पर टंगारी से हमला करने का आरोप; वारदात के बाद फरार>>हरिद्वार में आईबी के एसपी पर चालक ने चलाई गोली, माथे के पास से निकली बुलेट; अधिकारी गंभीर रूप से घायल>>पुलिस हिरासत से फरार आरोपी गिरफ्तार, पकड़ने पहुंची टीम पर किया हमला; एक पुलिसकर्मी घायल>>बरेली में हकीम को 17 घंटे तक डिजिटल अरेस्ट रखकर ठगी की कोशिश, मैनेजर की सतर्कता से बचे लाखों रुपये>>सीएम धामी ने योगी आदित्यनाथ की मां स्वर्गीय सावित्री देवी को दी श्रद्धांजलि>>‘ये प्रेम मोल लिया’ को मिला यू/ए सर्टिफिकेट, 27 नवंबर को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म>>मधुबनी में लापता 21 वर्षीय युवक का अधजला शव मिला, जन्मदिन की पार्टी के बहाने ले जाने का आरोप; एक संदिग्ध हिरासत में
क्राइम

भोजपुर में मां-बेटे की दोहरी हत्या से सनसनी, बड़े बेटे और बहू हिरासत में; संपत्ति विवाद की आशंका

भोजपुर। बिहार के भोजपुर जिले में मंगलवार देर रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। जगदीशपुर थाना क्षेत्र के तेंदुनी गांव में घर के अंदर सो रही 60 वर्षीय महिला और उसके छोटे बेटे की हत्या कर दी गई। बुधवार सुबह दोनों के शव मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। शुरुआती जांच में संपत्ति विवाद को घटना की संभावित वजह माना जा रहा है। पुलिस ने संदेह के आधार पर मृतका के बड़े बेटे और बहू को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।

मृतकों की पहचान स्वर्गीय विश्वामित्र सिंह की पत्नी रामवती कुंवर और उनके 30 वर्षीय बेटे सुनील कुमार के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मंगलवार रात दोनों अपने कमरे में सो रहे थे। इसी दौरान उन पर धारदार हथियार से हमला किया गया। उनके शरीर पर चोट के कई निशान मिले हैं। घटनास्थल से पुलिस ने एक हथौड़ी भी बरामद की है।

बड़े बेटे और बहू से पूछताछ जारी

दो लोगों की हत्या की सूचना मिलते ही जगदीशपुर थानाध्यक्ष आशीष कुमार और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रवि कुमार पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे। टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू की। पुलिस ने मृतका के बड़े बेटे दिनेश कुमार और उसकी पत्नी शांति देवी को हिरासत में लिया है। दिनेश के एक हाथ पर चोट का निशान मिलने के बाद पुलिस इसकी भी पड़ताल कर रही है।

पूछताछ के दौरान दिनेश कुमार ने पुलिस को बताया कि देर रात करीब डेढ़ बजे आठ नकाबपोश लोग घर में दाखिल हुए थे। उस समय उसकी मां और छोटा भाई कमरे में सो रहे थे। दिनेश का दावा है कि हमलावरों ने दोनों की हत्या कर दी और उन्हें बचाने की कोशिश में उसके हाथ में चोट लग गई। हालांकि, पुलिस इस कहानी की पुष्टि के लिए सभी पहलुओं की जांच कर रही है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए मौके पर एफएसएल टीम को बुलाया गया। टीम ने घटनास्थल से जरूरी वैज्ञानिक साक्ष्य एकत्र किए हैं। पुलिस संपत्ति विवाद के अलावा अन्य संभावित कारणों को भी ध्यान में रखकर जांच कर रही है। मृतका की बहन से भी पूछताछ की तैयारी है, ताकि परिवार से जुड़े विवादों और घटनाक्रम की जानकारी मिल सके।

फिलहाल पुलिस हिरासत में लिए गए दोनों लोगों से पूछताछ कर रही है। साथ ही यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि वारदात में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका तो नहीं है। इस दोहरे हत्याकांड के बाद तेंदुनी गांव में शोक और दहशत का माहौल है।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.