Breaking News :
>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए
उत्तराखण्डदेहरादून

रक्षाबन्धन पर दून पुलिस का बहनों को तोहफा, खोये मोबाइलों को वापस लौटाकर बिखेरी चेहरों पर मुस्कान

साइबर सैल देहरादून की टीम द्वारा देहरादून के अलग-अलग स्थानो से गुम हुए लगभग 17 लाख रूपये कीमत के 101 मोबाइल फोन को किया रिकवर

पुलिस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम के दौरान एसएसपी देहरादून द्वारा रिकवर किये गये मोबाइलो को उनके मालिको के किया सुपुर्द

कम मूल्य के लालच में किसी भी अनजान व्यक्ति से बिना वैध बिल व उसकी वैधानिक पहचान पत्र के बिना कोई मोबाईल न खरीदे : एसएसपी देहरादून

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 17 अगस्त 2024, देहरादून। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा जनपद मे खोये हुए मोबाइलों की बरामदगी हेतु साइबर क्राइम सैल देहरादून को निर्देशित किया गया था, जिस पर खोये गये मोबाइल फोनों की बरामदगी हेतु साइबर क्राइम सैल देहरादून की टीम द्वारा कडी़ मेहनत व लगन से कार्य करते हुये दिनांक 01/01/2024 से 17/07/2024 तक साइबर क्राइम सैल देहरादून को प्राप्त मोबाइल खोने सम्बन्धी शिकायतों पर कार्यवाही करते हुए सर्विलांस के माध्यम से उत्तराखण्ड एवं बाहरी राज्यों से जनपद देहरादून में खोये हुए रूपये 16,95,333/- (रूपये सोलह लाख पिच्चानवे हजार तीन सौ तैंतीस) कीमत के 101 मोबाइल फोनों को बरामद किया गया।

रक्षाबन्धन पर्व से पूर्व बहनों/आम जन को साइबर सैल द्वारा रिकवर किये गये मोबाइलों को आज दिनांक 17-08-2024 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून द्वारा उनके स्वामियों 1- लक्ष्मी कुमारी, 2- नेहा, 3- अन्जु मिश्रा, 4-श्रीमति हेमा भट्ट, 5- विकास नौटियाल, 6- संजय प्रसाद सेमवाल, 7- शहनवाज अली, 8- सरबजीत सिंह, 9-सार्थक कैन्थोला, 10- आफताब अली के सुपुर्द किया गया। अपने खोये गये मोबाईल फोन को वापस पाने पर उनके स्वामियों द्वारा पुलिस टीम की प्रशंसा करते हुये धन्यवाद व्यक्त किया गया तथा उपरोक्त सराहनीय कार्य की स्थानीय जनता व मीडिया द्वारा भूरी-भूरी प्रशंसा की गयी।

बरामदगी :

101 स्मार्ट मोबाईल फोन (कीमत रूपये 16,95,333/-)

नोट : मोबाइलों की रिकवरी हेतु जनपद में स्थापित साइबर क्राइम सेल के पास जो भी सूचनाएं प्राप्त होती हैं, पुलिस द्वारा उन पर तत्परता से कार्यवाही करते हुए मोबाइलों की जल्द से जल्द बरामदगी के प्रयास किये जाते हैं। पूर्व में भी साइबर क्राइम सैल की टीम द्वारा लाखो रूपये मूल्य के मोबाइल फोनों को बरामद कर उनके स्वामियों के सुपुर्द किया जा चुके है।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!