Breaking News :
>>13 सितंबर को देहरादून में होंगी सीडीएस, एनडीए एवं एनए की परीक्षाएं>>देहरादून बार एसोसिएशन को जल्द मिलेगा अपना प्रोफेशनल ऑफिस भवन>>ऋषिकुल को आयुर्वेद, योग और भारतीय ज्ञान परंपरा के विशिष्ट केंद्र के रूप में विकसित किया जाए- मुख्यमंत्री>>‘शक: ट्रस्ट नो वन’ का ट्रेलर हुआ जारी, जानिये कब और कहां देख सकेंगे वेब सीरीज>>ज्योलिकोट क्षेत्र में जल जनित रोगों की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सचल चिकित्सा वाहन तैनात>>आयुष्मान योजना के तहत सूचीबद्ध और गैर-सूचीबद्ध अस्पताल में इलाज के दौरान कोई परेशानी हो तो सीएमओ से करें संपर्क>>कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी से मिले लेखक मुकेश लाल>>महिला एशिया कप 2026- बांग्लादेश को 40 रनों से हराकर फाइनल में पहुंचा भारत>>ऋषिकेश में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, तीन गिरफ्तार>>देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा विशेष नशामुक्ति शपथ अभियान>>गड़ूल सूर्यधार में 150 बीघा अवैध भू-विन्यास पर एमडीडीए का शिकंजा, ध्वस्तीकरण की कार्रवाई>>ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल>>नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल>>भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद>>पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित>>पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश>>पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम>>ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें>>मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी>>गौरव भाटिया की मानहानि याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट का आदेश, 24 घंटे में विवादित पोस्ट हटाने के निर्देश
स्वास्थ

खूबसूरती के चक्कर में न करें गलती, रोजाना फाउंडेशन लगाने से हो सकती है स्किन डैमेज

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 24 जुलाई 2025, देहरादून। मेकअप आज सिर्फ सौंदर्य बढ़ाने का तरीका नहीं, बल्कि आत्मविश्वास को निखारने का भी जरिया बन चुका है। महिलाओं के साथ अब पुरुष भी डेली रूटीन में फाउंडेशन जैसे प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करने लगे हैं, जिससे त्वचा की खामियां छिप जाती हैं और चेहरा एकसार और चमकदार दिखता है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि यही फाउंडेशन, जिसे आप खूबसूरत दिखने के लिए इस्तेमाल करते हैं, आपकी त्वचा को धीरे-धीरे नुकसान भी पहुंचा सकता है? आइए जानते हैं रोज़ाना फाउंडेशन लगाने से त्वचा को होने वाले नुकसानों के बारे में।

स्किन पोर्स हो सकते हैं बंद
रोजाना फाउंडेशन लगाने से चेहरे के पोर्स बंद हो सकते हैं। इससे त्वचा को सांस लेने में दिक्कत होती है और धीरे-धीरे पिंपल्स, ब्लैकहेड्स और ब्रेकआउट्स की समस्या सामने आने लगती है।

एलर्जी और रैशेज की आशंका
यदि आप कम गुणवत्ता वाले या सस्ते फाउंडेशन का नियमित उपयोग करते हैं, तो उसमें मौजूद हार्श केमिकल्स आपकी त्वचा में जलन, एलर्जी या रैशेज पैदा कर सकते हैं। यह समस्या संवेदनशील त्वचा वाले लोगों में ज्यादा देखी जाती है।

त्वचा का नेचुरल ऑयल बैलेंस बिगड़ सकता है
बार-बार फाउंडेशन लगाने से त्वचा की नमी खत्म हो सकती है या फिर अतिरिक्त ऑयल बनने लगता है, जिससे स्किन का संतुलन गड़बड़ा जाता है और मुंहासों की संभावना बढ़ जाती है।

चेहरे की प्राकृतिक चमक हो सकती है फीकी
लगातार फाउंडेशन यूज़ करने से त्वचा का नेचुरल ग्लो धीरे-धीरे कम हो जाता है। खासकर जब आप फाउंडेशन को बिना मेकअप रिमूवर के साफ करते हैं या सस्ते प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, तो चेहरा मुरझाया हुआ नजर आता है।

एजिंग के लक्षण जल्दी दिख सकते हैं
यदि फाउंडेशन को सही तरीके से न हटाया जाए, तो यह त्वचा की परतों में जमकर स्किन को ऑक्सीजन नहीं लेने देता। इससे समय से पहले बारीक रेखाएं, झुर्रियां और एजिंग के अन्य संकेत दिखाई देने लगते हैं।

अगर आप नियमित रूप से फाउंडेशन का इस्तेमाल करते हैं, तो इस बात का विशेष ध्यान रखें कि आप स्किन केयर रूटीन का सही पालन करें, सही प्रोडक्ट चुनें और मेकअप हटाने की प्रक्रिया को हल्के में न लें। तभी आप खूबसूरत दिखने के साथ-साथ त्वचा को स्वस्थ भी रख पाएंगे।

(साभार)

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!