Breaking News :
>>पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद>>त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना>>भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास>>भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार>>डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, मैग्नीशियम की कमी पूरी करने में मिल सकती है मदद>>बिग बॉस 20 में मिड-वीक एविक्शन ने चौंकाया, रीति तिवारी हुई घर से बेघर>>जन्मदिन पर लवलीना ने रचा इतिहास, चीन की मुक्केबाज को 5-0 से हराकर जीता स्वर्ण पदक>>महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण>>मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि>>देहरादून में श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती और शास्त्री जयंती
उत्तराखण्डदेहरादूनराजनैतिक-गतिविधियाँ

कैबिनेट मंत्री महाराज ने अपने गाँव सेड़ियाखाल में किया मतदान

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 24 जुलाई 2025, चौबट्टाखाल/देहरादून। प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज ने पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल के विकासखण्ड पोखड़ा स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय सेड़ियाखाल के बूथ नम्बर 56 पर पहुँच कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

पंचायत चुनाव के प्रथम चरण में बुधवार को प्रदेश के पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज ने पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने के लिए अपने विधानसभा क्षेत्र चौबट्टाखाल के विकासखण्ड पोखड़ा स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय, सेड़ियाखाल के बूथ नम्बर 56 पर प्रातः काल पहुँच कर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पश्चात उन्होंने प्रदेश के ग्रामीण मतदाताओं से अनुरोध किया कि लोकतंत्र की मजबूती के लिए हमें गाँवों को सशक्त और विकसित करने के लिए पंचायत चुनाव में “गाँव की सरकार” बनाने के लिए अधिक से अधिक संख्या में मतदान करना चाहिए।

पंचायतीराज मंत्री सतपाल महाराज ने कहा कि हरिद्वार जनपद को छोड़ प्रदेश के 12 जनपदों में दो चरणों में मतदान होना है। 24 जुलाई को प्रथम चरण के मतदान के पश्चात अब 28 जुलाई 2025 को दूसरे चरण का मतदान होना है। गाँव की सरकार के लिए ईमानदार और कर्मठ जनप्रतिनिधि का चुना जाना बेहद जरूरी है इसलिए पंचायती राज संस्थाओं के सुदृढ़ीकरण और विकास कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए जागरूक ग्रामीण मतदाताओं को चढ़कर मतदान में हिस्सा लेना चाहिए ताकि लोकतंत्र को और अधिक मजबूत किया जा सके।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!