Breaking News :
>>डाइट में ये छोटे बदलाव करने से घटा सकते हैं तेजी से वजन, जानिए एक्सपर्ट की सलाह>>किसान केवल अन्नदाता ही नहीं बल्कि राष्ट्र के सच्चे नायक भी हैं- मुख्यमंत्री धामी>>राजकुमार राव की नई फिल्म ‘रफ्तार’ का ऐलान, रिलीज तारीख भी आई सामने>>पिथौरागढ़ सीमांत क्षेत्र से नगर पंचायत अध्यक्ष समेत कई जनप्रतिनिधि भाजपा में शामिल>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित
उत्तराखण्डताज़ा खबरेंस्वास्थ

विकास कार्यों के अलावा जन स्वास्थ्य को तरजीह देने वाले युवा जिलाधिकारी श्री सविन बंसल की सराहनीय पहल से बीडी पाण्डे चिकित्सालय की पटरी से उतरी व्यवस्थायें हुई दुरस्त

आकाश ज्ञान वाटिका। नैनीताल, २ जनवरी, २०२० (सूचना)। विकास कार्यों के अलावा जन स्वास्थ्य को तरजीह देने वाले युवा जिलाधिकारी श्री सविन बंसल ने बीडी पाण्डे चिकित्सालय की पटरी से उतरी व्यवस्थाओं को दुरस्त करने का काम किया। जिसका परिणाम यह हुआ है कि बीडी पाण्डे चिकित्सालय में ओपीडी में मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है।
बेस चिकित्सालय हल्द्वानी की तरह अब बीडी पाण्डे चिकित्सालय में सभी प्रकार की जाॅचें पैथोलोजी लैब में सुबह 8 बजे से रात्रि 8 बजे तक होंगी। पैथोलोजी लैब हेतु श्री सविन बंसल द्वारा दो अतिरिक्त तकनीशियन उपलब्ध करा दिये हैं। वर्ष 2011 से चिकित्सालय में डम्प पड़ी 55 की धनराशि की जानकारी डीएम द्वारा शासन को दी गयी। डीएम की रिपोर्ट पर डम्प पड़ी सस्पेंस धनराशि 55 लाख रूपये को जन स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतरी के लिए जिलाधिकारी को आवंटित कर दिया। जिलाधिकारी श्री बंसल ने बताया कि अस्पताल के मरीजों के लिए शौचालय मरम्मत, सीवरेज से प्रभावित आॅपरेशन थियेटर व एक्स-रे रूम का अस्पताल के जन औषधि केन्द्र के पास शिफ्ट करने के लिए धनराशि कार्यदायी संस्था आरडब्ल्यूडी को आवंटित कर दी गयी है। अस्पताल में मरीजों के लिए बैंच लगाने एवं शैड बनवाने की स्वीकृति भी दी गयी है।
कुछ समय पहले आए जिलाधिकारी ने जब पहला मुआयना किया, अस्पताल के लेखा सम्बन्धी अखिलेख आधे अधूरे तथा अस्त-व्यस्त मिले, वहीं अस्पताल की व्यवस्थाएं भी बेपटरी मिली। लेखा सम्बन्धी अखिलेखों व व्यवस्थाओं को दुरस्त करने के लिए अपर जिलाधिकारी व मुख्य कोषाधिकारी ने कई बार चिकित्सालय का संयुक्त निरीक्षण किया। मुख्य कोषाधिकारी की रिपोर्ट पर सर्व प्रथम पुराने सीए (चार्टड एकाउंटेंट को) हटा कर नए सीए की तैनाती की गयी। इस वित्तीय गड़बड़ी के चलते न तो अस्पताल को शासन से कोई ग्राण्ट नहीं मिल पा रही थी। जिसके चलते अस्पताल की सफाई, भोजन व्यवस्था एवं आवश्यक दवाईयों की खरीद प्रभावित थी। डीएम की कड़ी मेहनत के बाद अस्पताल के अस्त व्यवस्था का अभिलेखों को पूरा करने का काम पूरा कर लिया गया है।
फार्मेसी में अब सभी प्रकार की दवाईयाॅ उपलब्ध हैं। डाॅक्टरों को बाहर की दवाईयाॅ लिखने पर प्रतिबन्ध लगा दिया गया है। अगर कोई डाॅक्टर बावजूद इसके बाहर से दवाईयाॅ लिखेंगे तो वह दण्डित भी होंगे, ऐसा डीएम बंसल का कहना है।
जिलाधिकारी की पहल एवं उनके प्रभावी अनुश्रवण के कारण बीडी पाण्डे चिकित्सालय में सभी प्रका के सर्जिकल उपकरण उपलब्ध हैं। अस्पताल से मरीजों को रेफर करने का स्पष्ट कारण पंजिका में अंकित करना होगा। इसकी हिदायत डीएम अपने पिछले निरीक्षण में चिकित्सालय को दे चुके हैं।
जिलाधिकारी श्री बंसल का मानना है कि गरीबों के लिए सरकारी अस्पताल वरदान से कम नहीं हैं। यदि इन अस्पतालों की व्यवस्था ठीक कर दी जायें तो गरीबों को राहत होगी, वहीं सरकारी अस्पतालों की सार्थकता एवं उपयोगिता भी बढ़ेगी। इस दिशा में श्री बंसल के सतत प्रयास जारी हैं।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!