Breaking News :
>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह>>गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत>>चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ>>किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
उत्तराखण्डसंस्कृति-कलासामाजिक गतिविधियाँ

‘द बीटल्स, द गंगा फेस्टिवल-2023’ के आयोजन के संबंध में डीएम पौड़ी गढ़वाल ने आयोजित की समीक्षा बैठक

27 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय फेस्टिवल को सफल बनाने के लिए विभिन्न अधिकारियों को तैयायाँ करने के दिए निर्देश

बीटल्स की धुन, म्यूजिक, गंगा आरती, स्थानीय व्यंजन, हस्तशिल्प स्थानीय उत्पादों की प्रदर्शनी और स्टॉल रहेंगे आकर्षण के केंद्र

आकाश ज्ञान वाटिका, गुरुवार, 26 अक्टूबर 2023, लक्ष्मणझूला (ऋषिकेश)। जिलाधिकारी पौड़ी गढ़वाल डॉ० आशीष चौहान की अध्यक्षता में ऋषिकेश के लक्ष्मणझूला जिलाधिकारी कैंप कार्यालय में ‘द बीटल्स, द गंगा फेस्टिवल-2023’ के आयोजन के संबंध में विभिन्न अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

जिलाधिकारी ने कार्यक्रम की रूपरेखा बताते हुए विभिन्न अधिकारियों को अपने-अपने दायित्व के अनुसार सभी तैयारियों को समय से संपादित करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्थानीय व्यंजन और उत्पादों तथा विभागों की योजनाओं से संबंधित स्टॉल व प्रदर्शनी लगवाने, महोत्सव में विभिन्न लोगों को आमंत्रित करने, भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा प्रबंध, यातायात प्रबंधन इत्यादि सभी व्यवस्थाओं के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
उन्होंने स्थानीय नगर पालिका को आयोजन स्थलों की बेहतर साफ सफाई करने और लोक निर्माण विभाग तथा अन्य विभागों को आयोजन स्थल पर अस्थाई निर्माण, साज-सज्जा इत्यादि कार्यों को समय से पूरा करने के निर्देश दिए।

27 अक्टूबर से 29 अक्टूबर 2023 तक चलने वाले तीन दिवसीय ‘द बीटल्स, द गंगा फेस्टिवल-2023’ का शुभारंभ 27 अक्टूबर को मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी द्वारा किया जाएगा।

आयोजन में भारतीय शास्त्रीय नृत्य क्लास, परंपरागत योग ध्यान क्रिया, मधुबनी व कलमकारी आर्ट वर्कशॉप, म्यूजिकल परफॉर्मेंस, 84 कुटिया हेरिटेज वॉक, कथक नृत्य, गंगा आरती, स्थानीय हथकरघा उत्पाद और व्यंजनों की प्रदर्शनी और विभिन्न विभागों के स्टॉल आकर्षण के मुख्य केंद्र रहेंगे।

जाने माने कलाकारों द्वारा म्यूजिक परफॉर्मेंस का भी प्रदर्शन किया जाएगा।

इस दौरान लक्ष्मणझूला स्थित जिलाधिकारी कैंप कार्यालय में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी श्वेता चौबे, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग पी एस बृजवाल, उप जिलाधिकारी स्मिता परमार व अनिल चान्याल आदि अधिकारी बैठक में कार्यालय में उपस्थित थे तथा अन्य अधिकारी वर्चुअल माध्यम से बैठक से जुड़े हुए थे

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!