Breaking News :
>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह>>गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत>>चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ>>किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
उत्तराखण्डदेहरादूनसंस्कृति-कलासामाजिक गतिविधियाँ

अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा बड़ी धूमधाम से किया गया दीपावली महोत्सव के कार्यक्रम का आयोजन

इस अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने भारी संख्या में हिस्सा लिया

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 29 अक्टूबर 2023, देहरादून। अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन द्वारा 29 अक्टूबर, रविवार को चौधरी फार्म हाउस जनरल महादेव सिंह रोड पर दीपावली महोत्सव के कार्यक्रम का आयोजन बड़ी धूमधाम से किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद नरेश बंसल, अति विशिष्ट अतिथि राजीव गर्ग, विधायक सविता कपूर, विधायक खजान दास, मयेर सुनील उनियाल गामा, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल रहे।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष राम गोपाल गोयल ने सभी को दिवाली और भैया दूज की शुभकामनायें एवं बधाई दी। इस अवसर पर चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें बच्चों ने भारी संख्या में हिस्सा लिया। चित्रकला प्रतियोगिता में तीन कैटिगरियाँ 5-8 वर्ष, 9-12 वर्ष13-15 वर्ष राखी गई, जिसमें विभिन्न स्कूलों के बच्चों की बनाई गई ड्राइंग का आकलन प्रशिक्षित जजों द्वारा किया जाएगा। तीनों कैटेगरियों में से प्रथम, द्वितीय एवं तृतीया विजेता मंजूषा, विनीता, दीप्ति चुने गए एवं संस्था द्वारा उन्हें पुरस्कृत किया गया और सभी ड्राइंग पेंटिंग्स को कार्यक्रम स्थल पर डिस्प्ले करने की व्यवस्था भी की गई।

इसके उपरांत महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहित करते हुए संस्था द्वारा आयोजित डांडिया कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। महिलाओं द्वारा विभिन्न स्टॉल जिसमें कपड़े ज्वेलरी एवं खाने-पीने से संबंधित स्टॉल लगाए गए। तत्पश्चात वैश्य समाज की महिलाओं द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें समाज की महिला शक्ति को एक मंच देने की कोशिश भी की गई, जिसमें वह अपने प्रतिभा दिखा सके और समाज मे अपना स्थान बनाने में यह मंच कहीं न कहीं उनके काम आए। इसी श्रृंखला में प्रशिक्षित कलाकारों द्वारा डांडिया नृत्य का आरंभ किया गया, जिसमें कलाकारों द्वारा अपनी प्रस्तुति एवं आए हुए सभी बंधुओं को एक साथ डांडिया नृत्य कराया गया। सभी ओर त्यौहार में हर्षोल्लास का माहौल बना हुआ है और यह कार्यक्रम माहौल में चार चाँद लगाने का कार्य करेगा।
यह एक वैश्य समाज को एकजुट करने का प्रयास है।

इस अवसर पर रामगोपाल प्रदेश अध्यक्ष, दीपक सिंगल प्रदेश महामंत्री, नितिन जैन प्रदेश कोषाध्यक्ष, कुलभूषण अग्रवा प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, विवेक अग्रवाल प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, राहुल अग्रवाल, अशोक गुप्ता, रमेश गोयल, सुधीर गुप्ता प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष, धन प्रकाश गोयल (मुख्य संरक्षक) रमेश अग्रवाल महानगर अध्यक्ष, नरेश अग्रवाल महानगर कोषाध्यक्ष, वैभव गर्ग महानगर कोषाध्यक्ष, लच्छु गुप्ता प्रदेश अध्यक्ष युवा, मधु सचिन जैन, मीत अग्रवाल महानगर अध्यक्ष युवा, रमा गोयल महानगर प्रदेश अध्यक्ष महिला विंग, नीता गर्ग महानगर अध्यक्ष महिला विंग, महेश चंद्र गुप्ता, अनिल गर्ग, अरविंद गोयल,अतुल सिंघल, रजनीश सिंघल,धीरज अग्रवाल, महेश गर्ग, अरविंद गुप्ता, संजय बंसल, राकेश मित्तल, परविंदर कुमार अग्रवाल, प्रवीण गोयल, उपेंद्र अग्रवाल, महेश गुप्ता, अशोक बंसल, राजीव गर्ग, गौरव गुप्ता, वेद प्रकाश अग्रवाल, डॉक्टर सुरेश गोयल, महेश अग्रवाल, अतुल गोयल, संजय गर्ग, रमेश गोयल, मनीष वासने, महेश गर्ग, रचित अग्रवाल, संजय कुमार अग्रवाल, हर्षदीप गुप्ता, मनोज अग्रवाल, सुषमा अग्रवाल, छवि गोयल, वर्षा गुप्ता, चंचल अग्रवाल, श्याम अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, सुजीत अग्रवाल, हिमांशु अग्रवाल, प्रवीण अग्रवाल, अजय कुमार गुप्ता दिनेश ऐरन, कल्याण चंद्र अग्रवाल, अरविंद बंसल, वेद प्रकाश महावर, अश्विनी कुमार, तरुण अग्रवाल, अरविंद अग्रवाल, अजय कुमार गुप्ता अजय सिंगला सोहनलाल गर्ग, तरुण अग्रवाल, हिमांशु गर्ग, रेखा गुप्ता, प्रिया गुप्ता, सविता जिंदल, अंजलि गोयल, मधु गुप्ता, साधना सिंघल, अर्चना गुप्ता, नमीता अग्रवाल, रितु गोयल, कपिल गुप्ता, रितेश अग्रवाल, बबलू बंसल, नवीन गुप्ता, वैभव गोयल, विकास गुप्ता, मनमोहन जैसवाल, विजय गोयल, गुंजन गुप्ता, नितिन गोयल, मोहित जायसवाल, रूपेंद्र रस्तोगी, राधेश्याम गोयल, के के गर्ग (संरक्षक), डीसी बंसल, अनिल गोयल, सिद्धार्थ उमेश अग्रवाल, धन प्रकाश अग्रवाल, अमरकांत गर्ग, विपिन नागलिया, अनिल गर्ग, अतुल सिंघल, रवि गुप्ता, सोहनलाल गर्ग, संदीप अग्रवाल, योगेश लोहिया विनीत गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!