Breaking News :
>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह>>गिलगिट-बाल्टिस्तान के स्कार्दू में विरोध-प्रदर्शन के दौरान भड़की हिंसा, गोलीबारी में 38 लोगों की मौत>>चारधाम यात्रा 2026- हेली शटल सेवा के टेंडर अंतिम दौर में, जल्द शुरू होंगी सुविधाएँ>>किडनी स्टोन को नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी, समय पर इलाज जरूरी
उत्तराखण्डदेहरादून

शहर में सफाई एवं सुगम व्यवस्था को लेकर जिलाधिकारी गंभीर

जिलाधिकारी ने नगर निगम परिसर में की मैकेनाईज पार्किंग बनाने की कवायद शुरू।
नगर निगम क्षेत्र अन्तर्गत समस्याओं के निराकरण हेतु जारी किए गए लैण्डलाईन एवं मोबाइल नम्बर।
प्राप्त शिकायतों का जिलाधिकारी स्वयं एवं मुख्य नगर आयुक्त करेंगे मानिटिरिंग।
कूड़ा निस्तारण कार्य को धरातल पर प्रगति लाने हेतु गठित की पैट्रोलिंग टीम, जिसमें उप नगर आयुक्त सहित 8 वरिष्ठ अधिकारियों की लगाई गई ड्यूटी।
कूड़ा निस्तारण में प्रगति नहीं लाने वाली कम्पनियों के होंगे लाईसेंस निरस्त।
कम्पनियों का दिया 45 दिन की मोहलत। कम्पनियों के कार्यों की प्रत्येक 15 दिन में होगी मॉनिटिरिंग।
90 गार्वेज प्वांइट पर नियमित हटेगा कूड़ा।

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 7 सितम्बर 2024, देहरादून। जिलाधिकारी सविन बंसल ने देर रात्रि में नगर निगम के कंट्रोल रूम का औचक निरीक्षण किया। इसके उपरान्त उन्होंने उपस्थित अधिकारियों के साथ नगर निगम क्षेत्र में कूड़ा निस्तारण एवं पार्किंग व्यवस्था, नगर निगम से सम्बन्धित अन्य समस्याओं की समीक्षा बैठक करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कूड़ा निस्तारण की समस्या को ठोस कार्ययोजना के तहत् सम्पादित करने हेतु कन्ट्रोल रूम स्थापित करते हुए नम्बर जारी किये। नगर निगम से संबंधित शिकायत के लिए लैंडलाइन नंबर 0135 2652571, मोबाइल नंबर 9084677355, 9259412340 पर संपर्क किया जा सकता है, सभी शिकायतों होंगी कम्प्यूट्रीकृत। प्राप्त शिकायतों का जिलाधिकारी एवं मुख्य नगर आयुक्त करेंगे मानिटिरिंग। नगर निगम परिसर में खाली भूमि पर आटोमैटिक/मैकेनाईज पार्किंग की कवायद शुरू करने के दिए दिशा निर्देश। साथ ही कूड़ा निस्तारण हेतु अनुबन्धित संस्थाए को की कार्य प्रगति न पाए जाने अनुबन्ध निरस्त करने की होगी कार्यवाही।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए मानसून हेतु स्थापित कंट्रोल रूम को नगर निगम से विभिन्न शिकायतों हेतु निरंतर संचालित करने के निर्देश दिए, कंट्रोल रूम पर सफाई व्यवस्था, कूड़ा निस्तारण, स्ट्रीट लाइट, नगर निगम से संबंधित शिकायतें की जा सकेंगी।

जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि सफाई व्यवस्था, स्ट्रीट लाइट, फागिंग, लार्वी साइडिल का छिड़काव, गार्वेज वनरेबल प्वांईट पर कूड़ा उठान की स्थिति आदि के संबंध में प्रातः 6 बजे अथवा रात्रि 10 बजे से आवंटित क्षेत्रों का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करेंगे। इस हेतु उप नगर आयुक्त एवं सहायक नगर आयुक्त सहित कुल 8 अधिकारियों की पेट्रोलिंग टीम बनाई गई है।

जिलाधिकारी ने कूड़ा उठान हेतु अनुबन्धित ऐजेंसी को 45 दिन की मोहलत देते हुए निर्देश दिए कि रूटवार एवं डोर-टू-डोर कूड़ा उठान कवरेज व्यवस्था में सुधार किया जाए। प्रत्येक 15 दिन में इसकी समीक्षा की जाएगी। इस कार्य में लापरवाही बरतने वाली तथा कार्य प्रणाली में सुधार न लाने वाली कम्पनियों के विरूद्ध लाईसेंस निरस्तीरकण की कार्यवाही अमल में लाई जाएगी। वर्तमान में तीन ऐजेंसी इकोनवेस्ट मैनजेमेंट, वाटरग्रेस, सनराइज कूड़ा उठान का कार्य कर रही हैं। जिलाधिकारी ने नगर निगम के ऐप का प्रचार प्रसार करने के निर्देश दिए, ताकि जनमानस अपनी शिकायत ऐप के माध्यम से भी कर सकें।

जिलाधिकारी ने शहर पार्किंग की समस्या एवं सुव्यवस्था स्थापित किये जाने हेतु नगर निगम परिसर में मल्टी लेवल ओटोमैटिक/ मैकेनाईज पार्किंग बनाए जाने की दिशा में कार्य करने के निर्देश दिए। साथ ही शहर में मल्टी लेवल ओटोमैटिक/ मैकेनाईज पार्किंग हेतु 15 स्थान चिन्हित किए गए हैं जिन पर भी शीघ्र कार्यवाही की जाएगी।

बैठक में मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम गौरव कुमार, अपर नगर आयुक्त नगर निगम बीर सिंह बुदयाल, उप नगर आयुक्त गोपाल राम बिनवाल, मुख्य नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ० अविनाश खन्ना सहित सहायक नगर आयुक्त सहित नगर निगम के संबंधित अधिकारी कार्मिक उपस्थित रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!