Breaking News :
>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज
उत्तराखण्डरुद्रप्रयाग

अतिक्रमण के खिलाफ जिलाधिकारी रुद्रप्रयाग मयूर दीक्षित ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, शनिवार, 18 मार्च 2023, रुद्रप्रयाग। जनपद में अतिक्रमण पर कड़ी निगरानी रखने के लिए एवं किए जा रहे अतिक्रमण को त्वरित ध्वस्त करने के लिए जिलाधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में जिला कार्यालय सभागार में सड़क मार्ग से जुड़े अधिकारियों, नगर पालिका व नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारियों, पुलिस व संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।

बैठक में जिलाधिकारी ने सड़क मार्ग से जुड़े अधिकारियों को सख्त हिदायत दी है कि उनके अधीन जो भी सड़कें हैं यदि उनकी सड़कों पर किसी भी तरह से अतिक्रमण किया जाता है तो उस अतिक्रमण को तत्काल ध्वस्त करते हुए संबंधित के विरुद्ध आवश्यक कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उन्होंने सभी अधिकारियों को सचेत किया है कि यदि किसी की सड़कों में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण किया जाता है तो उसकी जिम्मेदारी संबंधित अधिकारी की होगी, इसलिए सभी अधिकारी यह सुनिश्चित कर लें कि उनके अधीन जो भी सड़कें हैं उन सड़कों के किनारे किसी भी तरह से कोई अतिक्रमण न हो।

जिलाधिकारी ने वन क्षेत्राधिकारी को भी निर्देश दिए कि वन क्षेत्रांतर्गत किसी भी तरह से अतिक्रमण न हो यदि किसी के द्वारा अतिक्रमण किया जा रहा हो तो उस पर तत्काल आवश्यक कार्यवाही अमल में लाना सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी ने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका व नगर पंचायतों को निर्देश दिए हैं कि वह भी अपने क्षेत्रों में कड़ी निगरानी रखें एवं उनके क्षेत्र में कोई अतिक्रमण किया जाता है तो उस पर तत्काल कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था दुरस्त रखने के लिए किसी प्रकार से फुटपाथों पर किसी भी व्यापारियों द्वारा अतिक्रमण न किया जाए। यदि किसी भी दुकानदार द्वारा फुटपाथ पर सामान लगाया जाता है तो उन पर आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जाए। उन्होंने बिना अनुमति के लगाए गए होर्डिंग्स व प्रचार सामग्री को तुरंत हटवाना सुनिश्चित करें। उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की कोई लापरवाही न बरती जाए।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए किसी भी अधिकारी को अतिक्रमण हटाने के लिए पुलिस व प्रशासन के सहयोग की आवश्यकता है तो उन्हें तत्काल इस संबंध में अवगत कराया जाए ताकि इस संबंध में उन्हें पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कराई जा सके।

बैठक में पुलिस अधीक्षक डाॅ० विशाखा अशोक भदाणे, पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध कुमार घिल्डियाल, अधि०अभि० लोनिवि जेएस रावत, ऊखीमठ मनोज भट्ट, अधिशासी अभियंता पीएमजीएसवाई कमल सिंह सजवाण, जखोली ओम जी गुप्ता, एनएच राजवीर सिंह चौहान, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी एनके ओझा, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका सुशील कुमार कुरील सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!