Breaking News :
>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम>>विधानसभा सत्र में योगदान दे रहे कर्मचारियों से मिले मुख्यमंत्री धामी>>आईसीसी टी20 विश्व कप 2026- भारत और न्यूजीलैंड के बीच फाइनल मुकाबला आज>>फिल्म ‘गिन्नी वेड्स सनी 2’ का रोमांटिक गाना ‘छाप तिलक सब छीनी’ हुआ रिलीज>>हरिद्वार कार्यक्रम में धामी ने गिनाईं केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां>>सीआईएमएस कॉलेजे में स्टूडेंट कैबिनेट का गठन, नर्सिंग व पैरामेडिकल के हेड बॉय-हेड गर्ल चुने गए>>केंद्र सरकार विकास और सुशासन के लिए काम कर रही- अमित शाह
उत्तराखण्डदेहरादून

जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने तहसील डोईवाला का किया औचक निरीक्षण

तहसील परिसर में संचालित कार्यालयों के कार्यों का किया अवलोकन

दाखिल खारिज के लंबित वादों को शिविर लगाकर यथाशीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए

आपदा के दृष्टिगत सर्तक रहे तथा किसी भी प्रकार की आपदा की सूचनाओं पर अधिकारी त्वरित कार्यवाही करें : जिलाधिकारी

आकाश ज्ञान वाटिका, 26 जुलाई 2024, शुक्रवार, देहरादून। जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका ने आज तहसील डोईवाला का औचक निरीक्षण करते हुए तहसील परिसर में संचालित कार्यालयों के कार्यों का अवलोकन किया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने तहसीलदार न्यायालय से संबंधित पत्रावलियों का अवलोकन करते हुए तथा दाखिल खारिज के लंबित वादों को शिविर लगाकर यथाशीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि दाखिल खारिज हेतु दर्ज होने वाली पत्रावलियों के नोटिस को न्यायालय के बाहर नोटिस बोर्ड पर भी चस्पा चस्पा किया जाए।

जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि धारा 34, दाखिला खारिज वादों को निस्तारण हेतु रोस्टरवार कैम्प लगाते हुए प्रकरण निस्तारित किये जाए। उन्होंने अधिकारियों को सख्त लहजे में निर्देश दिए कि वादों के निस्तारण के सम्बन्धित नियमित समीक्षा की जायेगी। उन्होंने निर्विवाद विरासतन के मामलों को प्राथमिकता से निस्तारित करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने कहा कि उनके द्वारा नियमित रूप से धारा 34, 122बी, 143, धारा 176 के वादों की समीक्षा की जायेगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि तहसील परिसर में अपनी समस्याओं को लेकर आने वाले फरियादियों की शिकायतों को गम्भीरता से लेते हुए निस्तारण करें। तथा सरकारी भूमि पर कब्जे की शिकायतों पर मौका मुआवना करते हुए शिकायतों सत्यता पाई जाने पर सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त किया जाए।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि आपदा के दृष्टिगत सर्तक रहे तथा किसी भी प्रकार की आपदा की सूचनाओं पर अधिकारी त्वरित कार्यवाही करें। जलभराव एवं आपदा के दृष्टिगत अलर्ट मोड पर रहें तथा आपदा की घटनाओं पर अहैतुक राशि का तत्काल वितरण किया जाए।

इस अवसर पर उप जिलाधिकारी डोईवाला अर्पणा ढौडियाल, चमन सिंह सहित तहसील डोईवाला के अधिकारी कार्मिक उपस्थित रहें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!