Breaking News :
>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जिलाधिकारी उत्तरकाशी मयूर दीक्षित ने चारधाम यात्रा के सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर दिये दिशा निर्देश

आकाश ज्ञान वाटिका, 28 मार्च 2022, सोमवार, उत्तरकाशी। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने चारधाम यात्रा आगमन के दृष्टिगत जनपद क्षेत्रान्तर्गत ऑल वेदर रोड एनएच-94 एवं एनएच-134 की कार्यदायी संस्था बीरआरओ(सीमा सड़क संगठन) एवं अन्य सम्बन्धित अधिकारियों के साथ कलेक्ट्रेट स्थित अपने कार्यालय कक्ष में बैठक आयोजित कर ऑलवेदर चौड़ीकरण कार्यों की समीक्षा की तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिये।

जिलाधिकारी ने बीआरओ के अधिकारियों को निर्देश दिये कि चारधाम यात्रा आगमन को देखते हुए ऑलवेदर रोड़ चौड़ीकरण कार्य में तेजी लायी जाय। उन्होंने कहा कि ऑलवेदर रोड़ पर जगह-जगह पड़े मलबे को हटाया जाय तथा धरासू के पास संकीर्ण क्षेत्र होने के दृष्टिगत अतिरिक्त सुरक्षा फोर्स लगायी जाय ताकि यात्रा निर्बाध व सुरक्षित रहे। जिलाधिकारी ने बीआरओ, राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये कि संयुक्त रुप से कार्यवाही करते हुए बड़ेथी में आलंवेदर रोड़ हेतु अधिग्रहित भवनों के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही दो दिन के भीतर कर ली जाय।

विदित रहे कि आलवेदर रोड चौड़ीकरण कार्य के अन्तर्गत अधिकतम कृषकों एवं भवन स्वामियों को प्रतिकर का भुगतान किया जा चुका है। किन्तु कुछ भूमि व भवन स्वामी पूर्व में नोटिफिकेशन नहीं होने के कारण प्रतिकर भुगतान से छूट गये थे। छूटे हुए भूमि व भवन स्वामियों के प्रतिकर की राशि पुनः नोटिफिकेशन जारी कर सक्षम प्राधिकारी उत्तरकाशी द्वारा घोषित कर दी गयी है तथा चारधाम यात्रा के दृष्टिगत ऑलवेदर रोड कार्यों में तेजी लाने हेतु अधिग्रहित भवनों के ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की जा रही है। जनपद के सूखी टॉप क्षेत्रान्तर्गत प्रस्तावित ऑलवेदर रोड के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि सम्बन्धित उप जिलाधिकारी व बीआरओं के अधिकारी बैठक आयोजित कर ग्राम सूखी व झाला के ग्रामीणों से वार्ता कर उनकी आपत्तियों व सन्देहों का निराकरण करते हुए सड़क निर्माण कार्य करना सुनिश्चित करें। उन्होंने बीआरओ के अधिकारियों को निर्देश दिये कि आलवेदर रोड़ क्षेत्रान्तर्गत जहां जहां निर्माण कार्य चल रहा है वहां आमजन को विश्वास में लेकर ही सड़क चौड़ीकरण कार्य करना सुनिश्चित करें। उत्तरकाशी स्थित तांबाखानी टनल के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने बीआरओ के अधिकारियों निर्देश दिये कि ताबाखानी टनल हैण्डओवर की कार्यवाही के सम्बन्ध में उच्चाधिकारियों से वार्ता की जाय।

बैठक में अपर जिलाधिकारी तीर्थपाल सिंह, उप जिलाधिकारी मीनाक्षी पटवाल, बीआरओ से एसई राजेश राय आदि उपस्थित थे!

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!