Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डनैनीताल

महिलाओं को सशक्तिकरण व आत्मनिर्भरता की दिशा में जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की सराहनीय पहल धरातल पर हो रही है साकार

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 19 अप्रैल 2023, हल्द्वानी। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल की महिलाओं को सशक्तिकरण व आत्मनिर्भरता की दिशा में सराहनीय पहल धरातल पर साकार हो रही है।
जिसके क्रम में बुधवार को दीनदयाल मिशन अन्त्योदय योजना राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत कुसुमखेड़ा की स्वयं सहायता समूह की महिलाओं द्वारा सिटी मजिस्ट्रेट व उपजिलाधिकारी कार्यालय हल्द्वानी के परिसर में कैंटीन का शुभारम्भ नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्टेट्र ऋचा सिंह व उपजिलाधिकारी मनीष कुमार द्वारा संयुक्त रूप से रिबन काटकर किया गया।

जिलाधिकारी गर्ब्याल का मानना है कि जनपद की सभी महिला स्वयं सहायता समूहों को आगे बढ़ाने में सभी लोग मिलकर सहयोग करें, जिससे महिलाओं के जीवन स्तर को बेहतर बनाया जा सके। सिटी मजिस्ट्रेट, उपजिलाधिकारी के साथ ही नगर निगम कार्यालयों में कैन्टीन खुल जाने से कार्यालय के कार्मिकों के साथ आने वाले फरियादियों को कम धनराशि मे पौष्टिक भोजन घर जैसा गुणवत्ता युक्त मिलेगा। वही कैंटीन का संचालन करने से महिलायें जहां आत्मनिर्भर होंगी वही महिलाओं की आर्थिकी भी मजबूत होगी। जिलाधिकारी की पहल पर महिलाओं द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय, विकास भवन, जनपद की सभी तहसीलों के साथ ही जनपद के अन्य कार्यालयों में महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा कैंटीन का संचालन किया जा रहा है जो महिलाओ को आत्मनिर्भर मजबूत बनाने का कार्य कर रही हैं।

परिसर में कैंटीन के शुभारम्भ के अवसर पर नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह एवं उपजिलाधिकारी मनीष कुमार ने कहा कि कैंटीन खुल जाने से फरियादियों के साथ ही कार्मिकों को पौष्टिक भोजन के साथ ही मिलावटी व अशुद्व भोजन से निजात मिलेगी वही 50 रूपये में गुणवत्ता युक्त पौष्टिक भोजन मिलेगा। उन्होंने बताया कि कैंटीन में भोजन के साथ ही जलपान भी उपलब्ध रहेगा। उन्होंने बताया पौष्टिक भोजन की थाली में 4 रोटी, सब्जी, दाल, चावल व सलाद रहेगा।

स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष कविता व कोषाध्यक्ष भावना ने कहा कि उनके द्वारा कैंटीन में गुणवत्ता युक्त पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा, जिससे सभी लोगों का स्वास्थ्य बेहतर रहेगा।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!