Breaking News :
>>पूर्व DGP अशोक कुमार को हाईकोर्ट में देना पड़ा इस्तीफे का भरोसा, 3 हफ्ते में छोड़ेंगे VC पद>>त्यूणी में 100 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, एक की मौत, दो घायल>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>नमो क्रिकेट लीग में CM धामी ने खिलाड़ियों संग खेला क्रिकेट, युवाओं को दिलाई नशामुक्ति की शपथ>>पूल्ड आवास परिसर की बाल वाटिका को मिला नया स्वरूप, बच्चों के लिए किया गया लोकार्पण>>घंटों बैठे रहने वालों के लिए जरूरी खबर, रोजाना इतने कदम चलने से कम हो सकता है सेहत का खतरा>>गांधी-शास्त्री जयंती पर बंदियों को विधिक अधिकारों की दी जानकारी>>नामांतरण मामलों का तय समय-सीमा में निस्तारण सुनिश्चित करें- आयुक्त एवं सचिव, राजस्व परिषद>>लखनऊ एयरपोर्ट जाने से पहले जान लें पार्किंग के नए रेट, नियम तोड़ने पर लगेगा जुर्माना>>भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने प्रथम श्रेणी क्रिकेट से लिया संन्यास>>भारत में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, 100 में 39 वयस्क प्रभावित; बच्चों में भी 35.4% अनुमान>>सत्य, अहिंसा और सादगी के आदर्शों को एमडीडीए ने किया नमन>>एफबीआई के शिकंजे में अमेरिकी इंजीनियर, हूती विद्रोहियों को मदद देने का गंभीर आरोप>>अदाणी पोर्ट्स की कार्गो हैंडलिंग में जोरदार उछाल, सितंबर में 11% बढ़ा कारोबार>>डाइट में शामिल करें ये 5 चीजें, मैग्नीशियम की कमी पूरी करने में मिल सकती है मदद>>बिग बॉस 20 में मिड-वीक एविक्शन ने चौंकाया, रीति तिवारी हुई घर से बेघर>>जन्मदिन पर लवलीना ने रचा इतिहास, चीन की मुक्केबाज को 5-0 से हराकर जीता स्वर्ण पदक>>महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर मुख्यमंत्री ने किया भावपूर्ण स्मरण>>मुख्यमंत्री ने उत्तराखण्ड राज्य आंदोलनकारी शहीदों को अर्पित की श्रद्धांजलि>>देहरादून में श्रद्धा एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाई गई गांधी जयंती और शास्त्री जयंती
उत्तराखण्डनैनीताल

अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी ने जनता दरबार में सुनी फरियादियों की शिकायतें

मुख्यतयाः पेयजल, सड़क, पेंशन, खनन, अतिक्रमण, विद्युत आदि की समस्या से सम्बन्धित शिकायतें दर्ज हुई।

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 19 अप्रैल 2023, हल्द्वानी। अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी ने बुधवार को जनता दरबार में फरियादियों द्वारा मुख्यतयाः पेयजल, सड़क, पेंशन, खनन, अतिक्रमण, विद्युत आदि की समस्या से सम्बन्धित शिकायतें दर्ज हुई। दर्ज शिकायतों में अधिकांश शिकायतों का अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी ने द्वारा समस्याओं का मौके पर ही निस्तारण किया एवं अपर जिलाधिकारी ने दूरभाष से वार्ता कर एवं मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समयावधि में समस्याओं का निस्तारित करते हुए अवगत कराने के भी निर्देश दिए।

गौला खनन संघर्ष समिति द्वारा बताया गया कि गौला एवं नंधौर नदी में वाहनों द्वारा ओवरलोड रेता लाई जा रही है जो नियम विरूद्व है। संघर्ष समिति ने वाहन पंजीकरण के अनुरूप वजन की अनुमति देने का आग्रह किया। जिस पर अपर जिलाधिकारी ने कहा कि खनन विभाग से वार्ता कर समस्या का समाधान किया जायेगा।

कमलेश अधिकारी उत्तम कालोनी हल्द्वानी ने बताया कि प्रार्थीनी की आर्थिक स्थिति काफी कमजोर है व बेरोजगार भी है। अतः प्रार्थीनी का बीपीएल कार्ड बनाने के अनुरोध किया। जिस पर अपर जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को जाँच कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश मौके पर दिये।

जय श्री राम काॅलौनी रेजिडेंशियल वेलफेयर सोसाइटी के लोगों द्वारा बताया कि 02 विद्युत पोल जयश्री काॅलोनी के लिए स्वीकृत किये गये थे। लेकिन वर्तमान तक विद्युत पोल नहीं लगाये गये। जिस पर अपर जिलाधिकारी ने अधीशासी अभियन्ता विद्युत को जाॅच कर आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिये।

इसके साथ ही जनता दरबार में पान गिरी गोस्वामी निवासी तीनपानी ने सीसी मार्ग निर्माण खनन न्यास निधि से करवाने का अनुरोध किया, मोहन पुत्र बृजवासी बरेली रोड हल्द्वानी ने बताया कि उनके पास भूमि नहीं भूमि दिलाने की माँग की।

शिव विहार सैक्टर 03 फेस 01 के लोगों द्वारा बताया गया कि आरके टेन्ट हाउस रोड कुसुमखेडा में वर्षाकाल में जलभराव हो जाता है। सीसी मार्ग निर्माण कराने की माँग की, अमित कुमार निवासी कुसुमखेड़ा ने बताया कि नैन्सी काॅनवेंट बोडिंग स्कूल ज्योलिकोट में कार्यरत है, उन्हें काॅलेज प्रशासन द्वारा वेतन नहीं दिया गया, अमित कुमार ने वेतन दिलाने का अनुरोध किया।

जनता दरबार में नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, उपजिलाधिकारी मनीष कुमार के साथ ही लोनिवि, सिंचाई, जलसंस्थान व समाज कल्याण आदि विभागों के अधिकारी मौजूद थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!