Breaking News :
>>भारतीय क्रिकेट के दिग्गज तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा>>सीएम धामी ने रूप चतुर्दशी (छोटी दीपावली) पर समस्त प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>बॉक्स ऑफिस पर सूर्या की ‘सीन’ का धमाका, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये>>युवाओं के लिए खुशखबरी, उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में 54 पदों पर निकली भर्ती>>‘राइज एंड फॉल 2’ के विनर बने शहजाद पूनावाला, जीती ट्रॉफी और 35 लाख रुपये>>लोकगायक नरेंद्र सिंह नेगी और अभिनेता हेमंत पांडे लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित>>केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह एवं मुख्यमंत्री धामी ने किया 62 विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास>>अब बुजुर्गों तक सीमित नहीं घुटनों का दर्द, कम उम्र के लोग भी हो रहे प्रभावित; जानें इसके कारण और बचाव के तरीके>>दुर्गम हिमालयी क्षेत्र में SDRF का सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी, अब तक 07 शव बरामद>>जयपाल मालवीय ने रचा इतिहास, विश्व चैंपियनशिप में जीता रजत पदक>>मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी धनतेरस की शुभकामनाएं>>मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखण्ड फिल्म पुरस्कारों को दी मंजूरी>>बॉक्स ऑफिस पर ‘रामायण’ का धमाका, पहले दिन ही पार किया 60 करोड़ का आंकडा>>धामी सरकार में पर्यटन सुविधाओं को विस्तार, चमोली के वाण में 1.36 करोड़ से बनेगी आधुनिक सतही पार्किंग>>लामबगड़ में भीषण सड़क हादसा, बोलेरो पिकअप और किआ कार की भिड़ंत में 7-8 लोग घायल>>रंगारंग प्रस्तुतियों और बॉलीवुड गायक वरुण जैन की शानदार परफॉर्मेंस के साथ ‘धरोहर-2026’ का भव्य समापन>>केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के दौरे को लेकर दून में सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद>>अमित शाह के दौरे और धनतेरस को लेकर देहरादून में ट्रैफिक प्लान जारी, कई रूट डायवर्ट>>जिलाधिकारी ने नगर निगम श्रीनगर के विभिन्न अनुभागों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की समीक्षा की, दिए आवश्यक निर्देश>>जिलाधिकारी ने की संयुक्त चिकित्सालय श्रीनगर की चिकित्सा प्रबंधन समिति की बैठक
उत्तराखण्डनैनीताल

मुख्यमंत्री धामी ने वीसी के माध्यम से ली पेयजल विभाग की समीक्षा बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 19 अप्रैल 2023, हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वीसी के माध्यम से पेयजल विभाग की समीक्षा बैठक ली। मण्डल से वीसी में मण्डलायुक्त दीपक रावत व मण्डल के समस्त जिलाधिकारी उपस्थित थे। बैठक की अध्यक्षता करते हुए मुख्यमंत्री ने समस्त जिलाधिकारी को मिशन मोड में कार्य करने, कुछ पेयजल योजनाओं का स्वयं निरीक्षण करने के साथ ही जनपद के समस्त अधिकारियों से भौतिक सत्यापन कराने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अधिकारियों के भौतिक सत्यापन से वास्तविक फीडबैक प्राप्त होगा व कमी को दूर किया जा सकेगा।

वीसी में मण्डल से जुड़े मण्डलायुक्त दीपक रावत ने बताया कि जल जीवन मिशन के तहत कुमाऊँ मण्डल में लागत 4456 करोड़ की 6673 डीपीआर का कार्य किया जाएगा। आयुक्त ने वीसी में बताया कि जलजीवन मिशन योजनाओं के निर्धारित लक्ष्य का कार्य मार्च 2024 तक पूर्ण कर लिया जायेगा। वर्तमान में 6654 टेंडर विभाग द्वारा आमंत्रित कर लिए गए है शेष पर निविदा आमंत्रण का कार्य गतिमान हैं।

आयुक्त ने बताया कि इसके साथ ही मण्डल के समस्त विद्यालय, आँगनवाड़ी केंद्रों को भी पेयजल से आच्छादित किया जाना है जो कि लगभग पूर्ण कर लिया गया है। इसके साथ ही जल स्त्रोत संवर्धन, संरक्षण के कार्य भी किए जा रहे है। जल जीवन मिशन के अंतर्गत उत्तराखंड जल संस्थान द्वारा कुल 3536 स्कूल, 2992 आँगनवाड़ी केंद्रों में जल संयोजन प्रदान कर जलापूर्ति उपलब्ध कराई जा चुकी है।

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *