Breaking News :
>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान>>पश्चिम एशिया में तनाव पर सरकार चिंतित, भारतीयों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता : एस जयशंकर>>टी20 विश्व कप 2026 : भारत ने फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर खिताब किया अपने नाम
उत्तराखण्डस्वास्थहरिद्वार

जिलाधिकारी हरिद्वार विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में आयोजित हुई जिला स्तरीय टी.बी. फोरम की बैठक

प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत अभियान के तहत जनपद में निरन्तर पोषण किटों का वितरण किया जा रहा है : डॉ० आर.के. सिंह

आकाश ज्ञान वाटिका, 20 मार्च 2021, सोमवार, हरिद्वार। जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय की अध्यक्षता में सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय टी.बी. फोरम की बैठक आयोजित हुई।

https://akashgyanvatika.com/lets-do-our-bit-to-make-a-tb-free-india/

बैठक में जिलाधिकारी विनय शंकर पाण्डेय को जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ० आर.के. सिंह ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से विभिन्न रोगों के निदान में अब तक की गयी कार्रवाई, उसकी प्रगति आदि के सम्बन्ध में विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि #प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत अभियान के तहत जनपद में निरन्तर पोषण किटों का वितरण किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि इसके अतिरिक्त जन-प्रतिनिधियों, स्वयं सेवी संस्थाओं, को-आपरेटिव, कारपोरेट जगत, महन्त श्री रविन्द्र पुरी जी, शान्तिकुंज, स्वामी अवधेशानन्द फाउण्डेशन, दिव्य प्रेम सेवा मिशन, इण्डियन ऑयल कारपोरेशन आदि द्वारा समय-समय पर टी.बी. के मरीजों को गोद लिया जा रहा है तथा भारत को टी.बी. मुक्त बनाने में पूरा सहयोग दिया जा रहा है।

जिलाधिकारी ने कहा कि टी.बी. गरीबी, अशिक्षा का प्रतीक मानी जाती है। इसलिये इसे समूल नष्ट करने के लिये हम सभी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के टी.बी. मुक्त अभियान के तहत वर्ष 2025 तक पूरे भारत को टी.बी. मुक्त बनाने में अपनी-अपनी भूमिका का निर्वहन ईमानदारी से करना होगा। #Prime Minister T.B. free india campaign

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) पी.एल. शाह, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ० मनीष दत्त, डॉ० सी.पी. त्रिपाठी, बाल विकास परियोजना अधिकारी सुश्री सलेखा सहगल, विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधि सहित सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित थे।

टीबी मुक्त भारत, अवश्य पढ़िए :
यहाँ क्लिक करें : https://akashgyanvatika.com/lets-do-our-bit-to-make-a-tb-free-india/

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!