Breaking News :
>>आनंद बर्द्धन की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री घोषणाओं की समीक्षा, विभागों को कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश>>गैस और तेल संकट को लेकर हरक सिंह रावत का केंद्र सरकार पर हमला>>हेमकुंड साहिब के कपाट 23 मई को खुलेंगे, यात्रा की तैयारियां शुरू>>रोजाना दूध में मखाना मिलाकर पीने से शरीर को मिलते हैं कई स्वास्थ्य लाभ>>पुष्कर सिंह धामी ने 63 सफाई निरीक्षकों को दिए नियुक्ति पत्र>>जनरल बिपिन रावत की जयंती पर उन्हें पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि देते सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी>>मशहूर हेयर स्टाइलिस्ट मार्से पेड्रोजो का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर>>उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और बर्फबारी से फिर लौटी ठंड>>कटक के एससीबी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में लगी आग से 11 लोग घायल, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने जताया गहरा शोक>>जनरल बिपिन रावत की जयंती पर सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया भावपूर्ण स्मरण>>बूथ जीता, चुनाव जीता के मूलमंत्र पर चुनाव तैयारी मे जुटे कार्यकर्ता: चुग>>दून में अंतरराष्ट्रीय जूनियर टेनिस टूर्नामेंट शुरू>>डाइट में ये छोटे बदलाव करने से घटा सकते हैं तेजी से वजन, जानिए एक्सपर्ट की सलाह>>किसान केवल अन्नदाता ही नहीं बल्कि राष्ट्र के सच्चे नायक भी हैं- मुख्यमंत्री धामी>>राजकुमार राव की नई फिल्म ‘रफ्तार’ का ऐलान, रिलीज तारीख भी आई सामने>>पिथौरागढ़ सीमांत क्षेत्र से नगर पंचायत अध्यक्ष समेत कई जनप्रतिनिधि भाजपा में शामिल>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा
देश

धर्मेंद ने सांसद बेटे सनी देयोल को दी ऐसी नसीहत दी भगवंत मान से सीखो

 धर्मेंद ने सांसद बेटे सनी देयोल को दी ऐसी नसीहत तो हुए ट्रोल, कहा-भगवंत मान से सीखो

सदाबहार फिल्‍म अभिनेता धर्मेंद्र वीरवार को अपने एक ट्वीट से चर्चाओं में आ गए। उन्‍होंने सांसद बेटे सनी देयाेल को अजीब नसीहत दे डाली। उन्‍होंने सनी से कहा कि भगवंत मान से सीखो।

जालंधर, गुरदासपुर से पहली बार सांसद बने सनी देयोल किसी न किसी बात को लेकर चर्चा में बने हुए हैैं। अब वह अपने पिता सदाबहार बॉलीवुड कलाकार धर्मेंद्र के एक ट्वीट से सुर्खियों में हैं। धर्मेद्र ने अपने सांसद बेटे को ट्वीट में अजीब और अप्रत्‍याशित नसीहत दे डाली। धर्मेंद्र ने सनी के लिए लिखा, भगवंत मान से सीखो। सांसद मान भारत माता की सेवा कर रहे हैं और उन्हें उन पर बहुत मान है।

चंद घंटों में ट्रोल हुआ ट्वीट, आम आदमी पार्टी के वालंटियरों ने भी पोस्ट को किया खूब री-ट्वीट

उनके इस ट्वीट के बाद लोग सनी के काम पर सवाल उठाने लगे, वहीं उन्होंने धर्मेंद्र की बतौर भाजपा नेता किसी विपक्ष के नेता की तारीफ करने को भी सराहा। काफी संख्‍या में यूजर्स खुलकर सनी के हक में भी आए। एक ने तो धर्मेंद्र से पूछा कि आखिर भगवंत मान ने ऐसा क्या किया है जो सनी नहीं कर पाए? इस पर धर्मेंद्र ने जवाब दिया कि मान ने अपना करोड़ों का फिल्मी करियर त्याग दिया है। इसी सराहना और आलोचना के बीच धर्मेंद्र का ट्वीट जब कुछ ही घंटों में ट्रोल होने लगा तो उन्होंने दोनों ट्वीट डिलीट कर दिए।

दरअसल, एक यूजर ने सनी देयोल की मुंबई एयरपोर्ट से बाहर आते की एक फोटो ट्विटर पर शेयर कर उसमें सनी की डैशिंग (प्रभावशाली) लुक का जिक्र किया था। इसी तस्वीर का जवाब देते हुए धर्मेंद्र ने सनी को सलाह दी कि वह मान से कुछ सीखें। धमेंद्र ने ट्वीट किया-‘सनी, मेरे बेटे, कोशिश करो कि संगरूर के सांसद भगवंत सिंह मान जो कि मेरे बेटे जैसा है, उससे कुछ सीखो। भारत मां की सेवा करने के लिए क्या त्याग किया है.. जीते रहो…मान। बहुत बहुत मान है मुझे आप पर…।’

वीरवार सुबह करीब साढ़े छह बजे किए गए इस ट्वीट को दोपहर तक सैकड़ों लोगों ने शेयर किया और एक विपक्षी नेता के प्रति भाजपा के पूर्व सांसद धर्मेंद्र की सोच को भी सराहा। आम आदमी पार्टी के वालंटियरों ने भी उनकी इस पोस्ट को खूब री-ट्वीट किया। साथ ही लिखा- चलो भाजपा में कोई तो है जो मान के कामों की तारीफ कर रहा है।

यूजर ने पूछा, ‘क्या त्याग किया है मान ने?

इसी बीच एक यूजर ने ट्वीट कर पूछा-‘क्या त्याग किया है मान ने?’ इस पर धर्मेंद्र ने भी तुरंत जवाब दिया, ‘अपना करोड़ों का पेशा, अपना फिल्मी करियर।’ उसके बाद उनका यह ट्वीट ट्रोल होने लगा और दोपहर बाद धर्मेंद्र ने दोनों ट्वीट डिलीट कर दिए। उनके ऐसा करते ही यूजर्स भड़क गए। जो कुछ समय पहले धर्मेंद्र की तारीफ कर रहे थे, उन्होंने कोसना शुरू कर दिया। एक यूजर्स ने लिखा-‘अब धर्मेंद्र जी भी नेताओं की तरह व्यवहार करने लगे हैं।’

इसलिए छिड़ी बहस

धर्मेंद्र का यह ट्वीट इसलिए भी ट्रोल हो रहा है क्योंकि सनी देयोल की तरह ही भगवंत मान भी लंबे समय तक फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े रहे। 2011 में राजनीति में आने के बाद मान ने फिल्मी करियर को छोड़ दिया था। मान अकसर कहते भी हैं कि उन्होंने देशसेवा के लिए अपने परिवार व पेशे का त्याग किया।

अब जबकि सनी देयोल सांसद बने हैं तो उन्होंने अपनी जगह फिल्म प्रोड्यूसर गुरप्रीत सिंह को गुरदासपुर संसदीय क्षेत्र में अपना प्रतिनिधि नियुक्त कर दिया और खुद मुंबई चले गए। इस पर खूब विवाद हुआ और सनी देयोल विपक्षी नेताओं व लोगों के निशाने पर आ गए।

विवाद बढ़ने पर सनी देयोल ने सफाई दी और कहा कि गुरप्रीत उनके प्रतिनिध नहीं गुरदासपुर क्षेत्र में उनके पीए के तौर पर काम करेंगे। वह उनकी ( सनी देयोल) गैरहाजिरी में गुरदासपुर का काम देखेगा। अब धर्मेंद्र का यह ट्वीट सनी के लिए फिल्मी करियर को छोडऩे का इशारा है या कुछ और, यह तो समय ही बताएगा, लेकिन उनके इस ट्वीट ने चर्चाओं का बाजार गर्म कर दिया।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!