Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 : जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी डाॅ० आर. राजेश कुमार ने की सभी नोडल अधिकारियों के साथ बैठक

आकाश ज्ञान वाटिका, 12 जनवरी 2022, बुधवार, देहरादून(जि.सू.का.)। विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को निर्विघ्न, निष्पक्ष एवं शान्तिपूर्वक ढंग से सम्पन्न कराने हेतु जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी डाॅ० आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में ऋषिपर्णा सभागार में विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने हेतु नियुक्त किये गए सभी नोडल अधिकारियों के साथ बैठक की।

जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी ने नियुक्त सभी नोडल अधिकारियों से उनके दायित्वों एवं कार्यों के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने नोडल अधिकारी पोलिंग बूथ को निर्देश दिए पोलिंग बूथों पर सभी प्रकार की अवस्थापना सुविधा हो यह पहले से ही सुनिश्चित कर लें तथा जिन बूथों पर अवस्थापना आदि व्यवस्था में सुधार की आवश्यकता है वह समय रहते पूर्ण कर ली जाए ताकि निर्वाचन कार्यों को कुशलता पूर्वक सम्पादित किया जा सके। उन्होंने जनपद के समस्त बूथों पर रैम्प आदि व्यवस्थाओं का निरीक्षण करें तथा जिन बूथों पर स्थायी रैम्प नहीं है वहाँ प्राथमिकता के आधार स्थायी रैम्प बनाना सुनिश्चित करें। उन्होंने समस्त नोडल अधिकारियों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए निर्वाचन की गतिविधियों सम्पादित करने हेतु समय से सूचनाओं का आदान-प्रदान करने के भी निर्देश दिए। साथ ही विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 में आयोजित की जाने वाली गतिविधियां कोविड प्रोटोकाॅल के अनुसार सम्पादित की जानी है, जिसके लिए संक्रमण की रोकथाम के सम्बन्ध में भारत निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों के अनुसार कार्यक्रम सम्पादित किए जाने हैं।

जिला निर्वाचन अधिकारी/ जिलाधिकारी ने विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2022 को सफल सम्पादन करने हेतु नियुक्त किए गए सभी नोडल अधिकारी अपने-अपने दायित्वों को भलीभांति समझ लें तथा किसी की कोई शंका हो तो उसका समाधान कर लें ताकि निर्वाचन कार्यों को कुशलता पूर्वक सम्पादित किया जा सके।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी/ उप जिला निर्वाचन अधिकारी नितिका खण्डेलवाल, मुख्य नगर आयुक्त नगर निगम अभिषेक रोहिला, मुख्य कोषाधिकारी रोमिल चौधरी, संयुक्त मजिस्ट्रेट आकांशा सिंह सहित निर्वाचन हेतु नियुक्त नोडल अधिकारी एवं सम्बन्धित कार्मिक उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!