Breaking News :
>>मुख्य सचिव आनंद बर्धन ने गंगोत्री धाम में की पूजा-अर्चना>>1098 पर कॉल करें, मुसीबत में बच्चों को मिलेगी मदद>>विकासखंड कोट में सेवा संकल्प अभियान के बहुउद्देशीय शिविर में उमड़ा उत्साह>>रोजाना ब्रोकली खाने से शरीर को मिलते हैं ये 5 बड़े फायदे, हड्डियां भी होंगी मजबूत>>बांग्लादेश में ड्रम के अंदर मिला हिंदू ज्वैलर का शव, सिर-छाती पर धारदार हथियार के निशान>>आंगनबाड़ी केंद्र है बच्चों के भविष्य की बुनियाद रखने का प्रथम आयाम- रेखा आर्या>>SIR और चुनाव आयोग के मुद्दे पर 30 सितंबर को बैठक कर सकता है INDIA गुट>>विद्यार्थी और किसान देश की प्रगति के आधार- गणेश जोशी>>लेखपाल-पटवारियों के लिए नया फरमान, जाति-आय और निवास प्रमाण-पत्र से पहले करना होगा स्थलीय सत्यापन>>फ्लाइट रिशेड्यूल के बाद यात्री को बोर्डिंग से रोकना इंडिगो को पड़ा भारी, आयोग ने 67,713 रुपये देने के दिए आदेश>>सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शहीद हवलदार बहादुर सिंह बोहरा की 19वीं पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि>>रजनीकांत की ‘जेलर 2’ का दूसरा गाना ‘वन सन, वन मून’ हुआ रिलीज>>आर्थिक संसाधनों के अभाव में किसी भी बच्चे का उपचार नहीं होने दिया जाएगा प्रभावित- डीएम>>नागालैंड में संदिग्ध जहरीली शराब से 19 लोगों की मौत, जांच के लिए SIT गठित>>बैंक हड़ताल से नहीं होगा सहकारी बैंकों के ग्राहकों पर असर, पैसे जमा-निकासी समेत मिलेंगी कई सेवाएं>>एशियन गेम्स में भारतीय महिला कबड्डी टीम का जलवा, ईरान को हराकर जीता स्वर्ण पदक>>उत्तराखंड में फिर बदला मौसम का मिजाज, कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी>>श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय और सीसीआरएच के बीच हुआ महत्वपूर्ण एमओयू>>विधानसभा सामान्य निर्वाचन-2027 की तैयारियां शुरू, डीएम ने दिए समयबद्ध एवं प्रभावी व्यवस्थाओं के निर्देश>>जिलाधिकारी ने जनपद स्तर पर संचालित योजनाओं एवं कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा की
राजनैतिक-गतिविधियाँ

दिल्ली हाई कोर्ट ने पत्रकार अर्नब गोस्वामी से सुनंदा पुष्कर मामले में उठाया सवाल

पूर्व केंद्रीय मंत्री और लोकसभा सांसद शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत के मामले में अदालत के बाहर अलग से जांच चलाने को लेकर दिल्ली हाई कोर्ट ने पत्रकार अर्नब गोस्वामी पर सवाल उठाया है। सुनंदा पुष्कर के पति व सांसद शशि थरूर की याचिका पर न्यायमूर्ति मुक्ता गुप्ता ने कहा कि वह यह नहीं कह रहीं हैं कि कोई भी मीडिया को चुप कराएगा, लेकिन जांच की पवित्रता को बरकरार रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक बार जब पुलिस की जांच आपराधिक मामले में चल रही है, तो मीडिया द्वारा समानांतर जांच नहीं की जा सकती है।

सुनवाई के दौरान पीठ ने यह भी कहा कि लोगों को आपराधिक मुकदमे में एक कोर्स करना चाहिए और इसके बाद पत्रकारिता में उतरना चाहिए। पीठ ने दिसंबर 2017 को दिए गए अपने आदेश का हवाला देते हुए कहा कि मीडिया किसी को भी दोषी नहीं ठहरा सकता है और न ही वह किसी पर आधारहीन दावा कर सकती है।

अपने फैसले में अदालत ने कहा कि था कि अदालत में लंबित और जांच के दायरे वाले मामले की रिपोर्टिंग करते हुए मीडिया को सजग व सतर्क रहना चाहिए। पीठ इसके साथ ही निर्देश दिया कि अगली सुनवाई तक अर्नब व उनका चैनल उनके अधिवक्ता द्वारा अदालत में दिए गए बयान पर कायम रहने के लिए बाध्य हैं। सबूत होने के चैनल के दावे पर पीठ ने सवाल उठाया कि क्या आप मौके पर थे या आप चश्मदीद हैं।

गौरतलब है कि पूर्व केंद्रीय मंत्री शशि थरूर की पत्नी सुनंदा पुष्कर की मौत आखिर कैसे हुई? यह रहस्य 6 साल भी कायम है। दिल्ली के चाणक्यपुरी के पांच सितारा होटल लीला पैलेस के कमरा नं 345 में 17 जनवरी 2014 को सुनंद पुष्कर मृत मिली थीं। जांच में पुलिस को सुनंदा पुष्कर के शरीर पर चोट के 12 निशान मिले थी। यह रहस्य अब तक नहीं खुला है कि यह हत्या थी या आत्महत्या।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!