Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
ताज़ा खबरेंदिल्लीसंस्कृति-कला

लोक संगीत के पुरोधा उत्तराखंड गौरव स्व० हीरा सिंह राणा के परिजनों का दिल्ली भाजपा ने किया सम्मानित

आकाश ज्ञान वाटिका, रविवार, 6 दिसंबर 2020, दिल्ली। उत्तराखंड की लोक संस्कृति,लोक परंपराओं,लोक उत्सवों और लोकगीतों को नई ऊँचाइयों पर पहुँचाने वाले लोक गायक हीरा सिंह राणा के परिजनों को दिल्ली बीजेपी ने शनिवार को सम्मानित किया।
वेस्ट विनोद नगर दिल्ली स्थित दुर्गा मात मंदिर कुमाऊँ स्क्वायर में आयोजित एक सादे आयोजन में दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता एवं जिला मयूर विहार भाजपा अध्यक्ष विनोद बछेती ने स्व० हीरा सिंह राणा की पत्नी श्रीमती विमला राणा एवं पुत्र हिमांशु राणा को दिल्ली बीजेपी के तरफ से सम्मान स्वरूप 2 लाख रूपये की राशि, शॉल और पुष्प गुछ प्रदान किया।
इस अवसर पर दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने स्व० हीरा सिंह राणा स्मृति को नमन् करते हुए कहा कि हम देश की राजधानी में रहते है। यहाँ हर सांस्कृतिक परिवेश के लोग रहते हैं, जो अपने गाँव, खेत-खलिहानों से दूर रहकर भी अपनी संस्कृति को जीवित रखने के लिए समय-समय पर अनेक तरह के आयोजन करते रहते हैं। यह हमारे लोक संस्कृति के अलग-अलग रंगों की खूबी है कि हम हर सांस्कृतिक परिवेश को अपनाते हैं। लेकिन इस सब का श्रेय असल में हमारे संस्कृति कर्मियों को जाता है, जो पूरी दुनियां से आकर दिल्ली जैसे शहर में अपनी संस्कृति को बढ़ावा देते हैं।
इन्हीं लोक संस्कृति कर्मियों में श्रेष्ठ नाम स्व० हीरा सिंह राणा का है, जो आज भले ही हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन उनके गीत हमेशा हमारे साथ मौजूद रहेंगे। स्व० हीरा सिंह राणा ने कुमाऊँनी लोकगीतों को नई दिशा व ऊँचाइयों तक पहुँचाया। इसलिए हम सबका आज यह कर्तव्य बनता हैं कि हम उनके परिवार और उनसे जुड़े लोगों का सम्मान करें, जिसके लिए आज हमने आज का यह आयोजन रखा है।

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने कहा कि हम खुद को सौभाग्यशाली मानते हैं कि हम आज उस लोक थाती के परिवार का सम्मान कर रहे हैं, जिसने तमाम संघर्षों से गुजरते हुए विश्व सांस्कृतिक पटल में पहाड़ के लोक गीतों को एक नई पहचान ही नहीं दिलाई बल्कि अपने गीतों को माध्यम से नयी पीढ़ी को सींच कर तैयार भी किया है।

श्री आदेश गुप्ता ने जिला मयूर विहार भाजपा अध्यक्ष विनोद बछेती का आभार प्रकट हुए कहा कि मैं बछेती जी को इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए बधाई देता हूँ कि आपके अथक प्रयास से हम पहाड़ की लोक थाती स्व० हीरा सिंह राणा के परिवार को सम्मान स्वरूप यह छोटा सा सहयोग कर पाए हैं। श्री आदेश गुप्ता ने स्व० हीरा सिंह राणा के परिवार को आश्वस्त किया कि हम कोशिश करेंगे कि भविष्य में आपको कुछ बेहतर सहयोग प्रदान कर पायें ताकि आपको आजीविका का साधन मिल पाये। इसी के साथ हम यह भी आश्वस्त करते हैं कि दिल्ली में रह रहे किसी भी क्षेत्र के लोक कलाकर को अपनी लोक संस्कृति को बढ़ावा देने में कोई रूकावट नहीं आने दी जाएगी।

इस मौके पर जिला मयूर विहार भाजपा अध्यक्ष विनोद बछेती ने इस आयोजन के लिए समय देने के लिए दिल्ली भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता का आभार प्रकट करते हुए कहा कि हम आभारी हैं कि आपने हमारी लोक थाती स्व० हीरा सिंह राणा के सम्मान के लिए समय निकाला। इसके लिए पूरे उत्तराखंड समाज की तरफ से आपका कोटी-कोटी आभार व्यक्त करते है।

श्री विनोद बछेती ने कहा कि मैंने स्व० हीरा सिंह राणा की लोक यात्रा को बहुत करीब से देखा और समझा है। वह अपनी संस्कृति के समर्पित व्यक्तित्व थे, उन्होंने पूरी दुनिया में पहाड़ के लोक परिवेश को श्रेष्ठ मंचों तक पहुँचाया। वह ताउम्र संघर्षरत रहे, अपनी संस्कृति के लिए अपने लोक परिवेश के लिए। उन्होंने उत्तराखंडी संस्कृति को ‘रंगीली बिंदी, ‘रंगदार मुखड़ी’, ‘आहा रे ज़माना’ आदि लोकगीतों के जरिए नई पहचान दिलाई। स्व० हीरा सिंह राणा हमारे लोक संगीत के पुरोधा थे। आज उनके परिवार को हमारे मदद की आवश्यकता थी। मैं भाजपा के अपने सभी वरिष्ठों और कार्यकर्ताओं को विशेष आभार प्रकट करना चाहूँगा कि आप सभी ने मुझे इस कार्य में सहयोग किया।

श्री विनोद बछेती ने इस आयोजन में आए सभी प्रबुद्धजनों का आभार प्रकट करते हुए कहा कि मैं आप सबको विश्वास दिलाना चाहूँगा कि दिल्ली में रह रहे पहाड़ी समाज को कभी भी किसी भी मदद की आवश्यकता होगी तो अपने इस बेटे को एक बार याद किजियेगा। हम सब मिलकर आपके साथ खड़े होगें।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!