Breaking News :
>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश>>नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य ने राज्यपाल के अभिभाषण को बताया निराशाजनक और दिशाहीन>>‘महिला आयोग आपके द्वार’ अभियान की शुरुआत, दूरस्थ महिलाओं को न्याय दिलाने की बड़ी पहल>>मुख्यमंत्री धामी ने पेश किया ₹ 1.11 लाख करोड़ का बजट>>इंडोनेशिया में बड़ा हादसा, भारी बारिश के कारण कचरे का विशाल ढेर ढहा, 5 लोगों की मौत>>कान साफ करने के लिए ईयरबड्स का इस्तेमाल हो सकता है खतरनाक, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>गैरसैंण में यूकेडी का प्रदर्शन, विधानसभा घेराव की कोशिश पर पुलिस से झड़प>>आलिया भट्ट की आगामी फिल्म ‘अल्फा’ का पोस्टर जारी, रिलीज डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

देहरादून-नई टिहरी-श्रीनगर-गौचर हैली सेवा शुरू, केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री एवं मुख्यमंत्री ने किया ऑनलाईन शुभारम्भ

  • देहरादून-नई टिहरी-श्रीनगर-गौचर हैली सेवा शुरू।
  • आरसीएस उड़ान योजना के अन्तर्गत शुरू हुई हैली सेवा।
  • केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी व मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने किया आनलाईन शुभारम्भ।

आकाश ज्ञान वाटिका, बुधवार, 29 जुलाई 2020 (सू.ब्यूरो)। केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी एवं मुख्यमंत्री श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने बुधवार को आरसीएस उड़ान योजना के अन्तर्गत देहरादून-नई टिहरी-श्रीनगर-गौचर हैली सेवा का आनलाईन शुभारम्भ किया। यह सेवा पवन हंस लि० द्वारा दी जा रही है। इस सेवा के शुभारम्भ के अवसर पर कर्णप्रयाग विधायक श्री सुरेन्द्र सिंह नेगी, श्री राजकुमार, श्री विनय कण्डवाल, श्री मनवीर नेगी एवं श्री जगमोहन ने हवाई यात्रा की।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उड़ान योजना के अन्तर्गत जो हेली सेवाएं चलाई जा रही हैं, स्थानीय लोगों द्वारा इसे काफी पंसद किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह प्रसन्नता की बात कि इस पवन हंस लि० की यह सेवा प्रति सप्ताह में तीन दिन सोमवार, बुधवार एवं शुक्रवार को चालू रहेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि उड़ान योजना से देहरादून, देश के दर्जनों शहरों से एयर कनेक्टिविटी से जुड़ा है। हिण्डन,गाजियाबाद से पिथौरागढ़ के लिए सीधी हवाई सेवा शुरू की गई है। प्रदेश में 27 हेलीपोर्ट विकसित किये गये है। क्षेत्रीय सम्पर्क योजना में देहरादून को पंतनगर, पिथौरागढ़ चिन्यालीसौड़ और गौचर से जोड़ा गया है। पंतनगर हवाई अड्डे को ग्रीन फील्ड के रूप में विकसित किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी से अनुरोध किया कि हल्द्वानी-अल्मोड़ा-धारचूला हेतु भी मंगलवार, गुरूवार एवं शनिवार को सेवा प्रारम्भ की जानी है। चारधाम यात्रा के दृष्टिगत गुप्तकाशी एवं बड़कोट में भी हेली सेवाएं प्रारम्भ किये जाने की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि हर्षिल के लिए भी हेली सेवा शुरू हो, इससे गंगोत्री जाने वाले यात्रियों के लिए सुविधा होगी। हर्षिल का प्राकृतिक सौन्दर्य पर्यटकों को आकर्षित करता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी के मानक जटिल हैं। उत्तराखण्ड की परिस्थितियों के दृष्टिगत सिविल एविएशन सिक्योरिटी के मानकों में परिवर्तन के लिए अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि इससे आर्थिक बोझ भी कम होगा।

केन्द्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री श्री हरदीप सिंह पुरी ने उड़ान योजना के अन्तर्गत देहरादून-नई टिहरी-श्रीनगर-गौचर हवाई सेवा शुरू होने पर प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने उड़ान सेवा के अन्तर्गत जिन नये यात्रा मार्गों के लिए हेली सेवा शुरू करने के लिए सुझाव दिया गया है। उस पर जल्द ही मुख्यमंत्री से बैठक कर चर्चा कर निर्णय लिया जायेगा। ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी के मानकों के बारे अधिकारियों के साथ चर्चा कर नियमानुसार उचित समाधान किया जायेगा।

इस अवसर पर  उच्च शिक्षा एवं सहकारिता मंत्री डाॅ० धन सिंह रावत, सचिव नागरिक उड्यन, भारत सरकार श्री प्रदीप सिंह खरोला, सीएमडी पवन हंस लि० श्री संजीव राजदान, सचिव श्री दिलीप जावलकर, मुख्यमंत्री के उड्डयन सलाहकार श्री दीप श्रीवास्तव, यूकाडा की सीईओ श्रीमती सोनिका, पवन हंस लि० के श्री राजीव अग्निहोत्री, श्री रमेश के आदि उपस्थित थे।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!