Breaking News :
>>डाइट में ये छोटे बदलाव करने से घटा सकते हैं तेजी से वजन, जानिए एक्सपर्ट की सलाह>>किसान केवल अन्नदाता ही नहीं बल्कि राष्ट्र के सच्चे नायक भी हैं- मुख्यमंत्री धामी>>राजकुमार राव की नई फिल्म ‘रफ्तार’ का ऐलान, रिलीज तारीख भी आई सामने>>पिथौरागढ़ सीमांत क्षेत्र से नगर पंचायत अध्यक्ष समेत कई जनप्रतिनिधि भाजपा में शामिल>>उत्तराखंड में बढ़ी वनाग्नि की घटनाएं, फायर सीजन में अब तक 73 मामले दर्ज>>महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने महिला हेल्प डेस्क एवं साइबर सेल का किया औचक निरीक्षण>>मुखानी पुलिस ने चोरी के आरोपी को किया गिरफ्तार, 13 लाख के जेवरात और नकदी बरामद>>केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, सोनम वांगचुक होंगे जेल से रिहा>>मुख्यमंत्री धामी ने सपरिवार मनाया लोकपर्व फूलदेई, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं>>एफआईएच महिला विश्व कप क्वालिफायर- इटली को हराकर भारत पहुंचा फाइनल में>>राम गोपाल वर्मा ने किया ‘सरकार 4’ का ऐलान, जल्द शुरू होगी फिल्म की शूटिंग>>योग वह दिव्य चेतना है, जिसने पूरे विश्व को स्वस्थ जीवन जीने की प्रेरणा दी- सीएम धामी>>महिलाओं को न्याय दिलाने का हमारा संकल्प निरंतर रहेगा जारी- कुसुम कंडवाल>>गणेशपुर में 30 बीघा की अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर>>सीआईएमएस एवं यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेजेज : चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य समापन>>दो जरूरतमंद महिलाओं को सीएसआर फंड से मिली एक-एक लाख रुपये की आर्थिक सहायता>>अंतरराष्ट्रीय बाजार में बढ़ रही आयुष औषधियों की मांग, उत्पादन और गुणवत्ता नियंत्रण जरूरी- त्रिवेन्द्र>>20 मार्च तक जनपद की सभी सहकारी समितियों का कंप्यूटरीकरण पूर्ण करें- जिलाधिकारी>>दुबई में तेज धमाकों से मचा हड़कंप, आसमान में उठा काले धुएं का गुबार>>सीएम धामी के सख्त निर्देश के बाद इकबालपुर पुलिस चौकी के सभी छह पुलिसकर्मी निलंबित
उत्तराखण्डताज़ा खबरें

जनपद के 62 वें जिलाधिकारी के रूप में श्री आशीष कुमार श्रीवास्तव ने ग्रहण किया कोषागार में डबल लाॅक का कार्यभार

आकाश ज्ञान वाटिका। देहरादून, 1 फरवरी 2020 (सूचना)। जनपद के 62 वें जिलाधिकारी के रूप में नवआंगतुक जिलाधिकारी श्री आशीष कुमार श्रीवास्तव द्वारा आज दोपहर में कलैक्ट्रेट के कोषागार में डबल लाॅक का कार्यभार ग्रहण किया, तत्पश्चात कलैक्ट्रेट सभागार में चतुर्थ श्रेणी कार्मिक तथा उसके पश्चात कलैक्ट्रेट परिसर के समस्त कार्मिकों से मुखातिब हुए।

कलैक्ट्रेट परिसर के चतुर्थ श्रेणी कार्मिकों से मुखातिब होते हुए उन्होंने कहा कि सबसे पहले कलैक्ट्रेट परिसर की छोटी टीम से मिलने, का मुख्य उद्देश्य यह है कि आप इस परिसर के सबसे महत्वपूर्ण अंग हैं और आपकी कार्यशैली से कलैक्ट्रेट की छवि बनती बिगड़ती है। उन्होंने सभी को अपने-अपने दायित्वों का ईमानदारी, सत्यनिष्ठा, लगन और प्रभावी तरीके से कार्य करने की प्ररेणा दी। साथ ही कहा कि यदि  किसी कार्मिक की निजी या पारिवारिक कोई समस्या हो तो वे उनसे साझा कर सकते हैं। इसके पश्चात राजस्व विभाग के सभी अधिकारियों और कार्मिकों से मुखातिब होते हुए जिलाधिकारी ने अपनी प्राथमिकताएं बताते हुए सभी को जनपद देहरादून को आदर्श जनपद तथा देहरादून कलैक्ट्रेट को आदर्श कलैक्टेªट बनाने का संदेश दिया। उन्होंने बेहतर पब्लिक ग्रीवान्स व्यवस्था के लिए कलैक्ट्रेट को तकनीकी रूप से दक्ष बनाने, पब्लिक की विभिन्न समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए उनका त्वरित निस्तारण करने, बिन्दाल-रिस्पना नदी के पुनर्जीवन व रिवर डेवलेपमेन्ट योजना के साथ ही स्मार्ट सिटी के कामों को बेहतर तरीके से सम्पादित करने और राज्य में संचालित विभिन्न केन्द्रीय व राज्य सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का बेहतर इम्पिलिमेन्टेशन पर जोर दिया।
जिलाधिकारी ने कहा कि हम सबको एक टीम भावना से कार्य करना है। सभी कार्यों को समयबद्धता से पूरा करने का विशेष ध्यान रखें। जनहित की समस्याओं में अनावश्यक औपचारिकताओं से देरी ना करने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी को अपनी कार्यशैली और आचरण को बेहतर बनाते हुए कार्यालय में खुशनुमा माहौल बनाने का संदेश दिये। जिलाधिकारी ने कहा कि हमें लोगों की समस्याओं के समाधान में केवल शहर और आसपास के क्षेत्रों तक ही सीमित न रहकर वरन इन्टिरियल क्षेत्र में रहने वाले लोगों पर भी विशेष फोकस करना होगा ताकि जनपद के सीमांत क्षेत्रों में निवास कर रही आबाधी को भी बेहतर जीवन यापन एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त हो। उन्होंने इसके लिए सभी उप जिलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में अधीनस्थ कार्मिकों को भी ब्रीफ करते हुए जनकल्याणाकरी योजनाओं और कार्यक्रमों के बेहतर अनुपालन के साथ-साथ जनता की समस्याओं का तेजी से समाधान के प्रयास करने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी कार्मिकों का परिचय लेते हुए सभी से आदर्श जनपद बनाने में सक्रिय सहयोग की अपेक्षा की।
इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी जी.एस रावत, अपर जिलाधिकारी बीर सिंह बुदियाल व रामजी शरण शर्मा, नगर मजिस्ट्रेट अनुराधा पाल सहित विभिन्न क्षेत्रों के उप जिलाधिकारी एवं कलैक्ट्रेट परिसर के अधिकारी एवं कार्मिक उपस्थित थे। आकाश ज्ञान वाटिका टीम की ओर से नवआंगतुक जिलाधिकारी श्री आशीष कुमार श्रीवास्तव को हार्दिक शुभकामनायें एवं बधाई।

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!