Breaking News :
>>प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश में “हर घर नल से जल” का संकल्प तेजी से साकार हो रहा- त्रिवेन्द्र>>‘डकैत’ की रिलीज टली, अब फिल्म 10 अप्रैल को देगी सिनेमाघरों में दस्तक>>पूर्व सैनिकों के प्रतिनिधिमंडल ने सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी से की मुलाकात>>भराड़ीसैंण में मोर्निंग वाक पर निकले सीएम धामी, स्थानीय लोगों के साथ लिया चाय की चुस्कियों का आनन्द>>22 साल बाद भारत को मिली अंतरराष्ट्रीय तीरंदाजी प्रतियोगिता की मेजबानी>>एमडीडीए की सख्त कार्रवाई, धौरण रोड स्थित अवैध रूप से निर्मित एवं संचालित “हेल्पिंग हेल्थ” हॉस्पिटल सील>>नन्दादेवी राजजात के लिए 109.65 करोड़ स्वीकृत- महाराज>>पौड़ी में महिला उत्पीड़न पर सख्त कार्रवाई, महिला आयोग की अध्यक्ष कुसुम कंडवाल ने दिए जांच के आदेश>>मुख्यमंत्री धामी ने भराड़ीसैंण में अग्निवीर कैडेट्स से किया संवाद>>गैस संकट के बीच कमर्शियल सिलेंडरों की सामान्य सप्लाई पर रोक>>ट्रंप की ईरान को सख्त चेतावनी, तेल आपूर्ति रोकने पर होगी बड़ी कार्रवाई>>बीते चार साल में प्रदेश में 819 पंचायत भवनों का निर्माण व पुननिर्माण किया गया- महाराज>>बदलती जीवनशैली और अनियमित खान-पान से बढ़ रहा किडनी रोग का खतरा, डॉक्टरों ने दी चेतावनी>>पौड़ी के जामलाखाल क्षेत्र में गुलदार के हमले से एक व्यक्ति की मौत>>रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ का नया पोस्टर जारी>>महिला सशक्तिकरण और सामाजिक सुरक्षा पर विशेष फोकस वाला बजट- रेखा आर्या>>ऐतिहासिक और समावेशी बजट से प्रदेश के विकास को मिलेगी नई गति- कृषि मंत्री गणेश जोशी>>अवैध निर्माण पर एमडीडीए की बड़ी कार्रवाई, ऋषिकेश में बहुमंजिला भवन किया सील>>सीआईएमएस एंड यूआईएचएमटी ग्रुप ऑफ़ कालेज में वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता का आगाज, “नशे को ना और खेल को हाँ” का संदेश>>कृषि विभाग में अनियमितताओं के प्रकरण में कृषि मंत्री गणेश जोशी ने दिए जाँच के आदेश
ताज़ा खबरेंदेश

हरियाणा के नूंह जिले में अवैध खनन रोकने गए DSP को डंपर से कुचला, मौके पर हुई मौत

आकाश ज्ञान वाटिका, 19 जुलाई 2022, मंगलवार, मेवात हरियाणा के नूंह जिले में खनन माफिया की हैवानियत सामने आई है। मिली जानकारी के मुताबिक, खनन माफिया से जुड़े लोगों ने नूंह जिले के तावड़ू में तैनात डीएसपी सुरेंद्र सिंह बिश्नोई पर डंपर चढ़ा दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना मंगलवार दोपहर 12 बजे के आसपास की बताई जा रही है।

घटना के दौरान वह खनन माफिया पर लगाम लगाने के मकसद से मौके पर पहुंचे थे। अवैध खनन की सूचना सुरेंद्र सिंह बिश्नोई को फोन के जरिये मिली थी। इसके बाद वह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे थे। इस दौरान देखते-देखते खनन माफिया ने नूंह जिले के डीएसपी सुरेंद्र सिंह बिश्नोई पर डंपर चढ़ा दिया, जिससे उनकी जान चली गई।

हरियाणा में यह पहला मामला है, जब खनन माफिया ने किसी डीएसपी को डंपर से कुचलकर मार डाला हो। प्राथमिक जानकारी के आधार पर बताया जा रहा है कि इसी साल डीएसपी सुरेंद्र सिंह सेवानिवृत्त होने वाले थे। इसके बाद वह पुलिस की नौकरी में आने से पहले पशुपालन विभाग में अधिकारी थे।

बता दें कि खनन माफिया गुरुग्राम और नूंह जिले में खूब सक्रिय हैं। अरावली में हो रही पेड़ों की कटाई, पर्यावरण के लिए खतरा बना हुआ है। साथ में अवैध खनन से जीव-जंतुओं की प्रजातियां को भी नुकसान की आशंका है। बावजूद इसके खनन माफिया की गुंडागर्दी जारी है।  हालांकि, खनन माफिया पर पुलिस मुकदमा भी दर्ज कर चुकी है, लेकिन  इससे कोई फर्क नहीं पड़ा है।

जिसमें नगीना पुलिस ने नांगलमुबारिकपुर घागस कंसाली तथा झिमरावट, शेखपुर आदि गांवों के लोगों पर अवैध खनन के मुकदमे दर्ज किए हैं, लेकिन अवैध खनन करने वालों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि पुलिस और खनन विभाग की सख्ती के बावजूद भी नहीं मानते हैं। यही हाल पेड़ों को काटने वालों का है। एक बार जुर्माना भरने के बाद भी पेड़ों को काटने के से नहीं चूकते।

यहां होती है पेड़ों की कटाई और अवैध खनन

नूंह जिले के खेड़लीकलां, झिमरावट, घागस- कंसाली, फिरोजपुर झिरका, शेखपुर के अलावा कई स्थानों पर अवैध खनन और पेड़ों की लगातार कटाई चरम पर है। शिकायतों के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई: क्षेत्र के जान मोहम्मद, मुबारिक, सुंदर ने बताया कि इस प्रकार की शिकायत विभाग को कई बार दी जा चुकी है, लेकिन अरावली में वन विभाग द्वारा लगाए गए चौकीदार लोगों से ही अवैध खनन कराते हैं। साथ में पेड़ों को काटकर आरा मशीन मालिकों को बेच देते हैं ऐसे में चौकीदार रकम कमा रहे हैं।

अवैध खनन से वन विभाग को नुकसान

अरावली में हर साल वन विभाग लाखों पौधे पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए लगाता है, लेकिन यहां पर इन पौधों को पैदा होने से पहले ही नष्ट कर दिया जाता है। जिससे हर साल वन विभाग को घाटा हो जाता है। रात में पत्थरों को तोड़ते हैं उसके बाद दिन में पत्थरों को ट्रैक्टरों में भरकर गांवों में ले जाते हैं। अवैध खनन करने वालों पर हम लगातार कार्रवाई कर रहे हैं। जब भी कोई शिकायत वन विभाग की हमारे पास आती है, उस पर तुरंत संज्ञान में लेकर कार्रवाई करते हैं। वास्वी त्यागी, कंजरवेटर वन विभाग गुरुग्राम जिले में कुल 18000 हेक्टेयर रकबा वन विभाग का है। इसमें समय-समय पर पौधे लगाए जाते हैं। जहां खनन हो रहा है

Loading

Ghanshyam Chandra

AKASH GYAN VATIKA (www.akashgyanvatika.com) is one of the leading and fastest growing web News Portal which provides latest information about the Political, Social Activities, Environmental, entertainment, sports, General Awareness etc. I, GHANSHYAM CHANDRA, EDITOR, AKASH GYAN VATIKA provide News and Articles about the abovementioned subject and also provide latest/current state/national/international News on various subject.
error: Content is protected !!